कानून का बोलबाला
June 6, 2020
जयपुर। पिछले दिनों अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत की गर्दन पर एक श्वेत पुलिसवाला नौ मिनट तक बैठा रहा, जिससे फ्लॉयड की मौत हो गई। ऐसी ही घटना राजस्थान के जोधपुर में हुई है, हालांकि इसमें व्यक्ति की मौत नहीं हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की गर्दन दबोचने वाला वीडियो जोधपुर का है, जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को बिना...
June 6, 2020
हिसार। हरियाणा की भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति को थप्पड़ और चप्पल मारती दिखाई दे रही हैं। खबरों के अनुसार, यह व्यक्ति हिसार की मंडी समिति के सचिव सुल्तान सिंह है और यह जगह बालसमंद की अनाज मंडी है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब भाजपा नेता फोगाट अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची थीं। इस समय सुल्तान सिंह भी वहां थे...
June 5, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में कठोर यूएपीए कानून के तहत गिरफ्तार जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) की सदस्य सफूरा जरगर की जमानत अर्जी बीते गुरुवार को खारिज कर दी। अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि जब आप अंगारे के साथ खेलते हैं, तो चिंगारी से आग भड़कने के लिए हवा को दोष नहीं दे सकते।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि जांच...
June 5, 2020
नई दिल्ली। उद्यमी राजीव बजाज ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी बंद ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। इससे कोविड-19 की बजाय जीडीपी कर्व ही सपाट हो गया है। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के साथ एक संवाद के दौरान यह बात कही। यह राहुल गांधी की चौथी बातचीत है, जो व्यापार जगत के उन लोगों के साथ है,...
June 5, 2020
महामारी एक है। जर्मनी और अमरीका एक नहीं हैं। रोज़गार और बेरोज़गारी को लेकर दोनों की नीति अलग है। जर्मनी ने सारे नियोक्ताओं यानि कंपनियों दफ्तरों और दुकानों के मालिकों से कहा कि उनके पे-रोल में जितने भी लोग हैं, उनसे सिर्फ एक फार्म भरवा लें। कोई प्रमाण पत्र नहीं। कोई लंबी-चौड़ी प्रक्रिया नहीं। सभी को जो वेतन मिल रहा था, उसका 60 से 87 प्रतिशत तक उनके खाते में जाने लगा। बेशक वेतन 100 फीसदी नहीं मिला...
June 4, 2020
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और राजनेता शाह फैसल के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो नेताओं सरताज मदनी और पीर मंसूर के खिलाफ लगाया गया जन सुरक्षा कानून (पीएसए) हटा दिया है।
शाह फैसल जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष हैं और पिछले साल पांच अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू कश्मीर का...
June 3, 2020
पटना। बिहार में सरकार की तरफ से क्वारंटाइन सेंटर से घर लौट रहे मजदूरों को कंडोम के दो-दो पैकेट बांटे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इससे जनसंख्या नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। वहीं जिन क्वारंटाइन सेंटर पर कंडोम का पैकेट नहीं मिल पा रहा है उन्हें आशा वर्कस घर-घर जाकर परिवार नियोजन किट दे रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक करीब 29 लाख मजदूर लौटे हैं। इनमें से अधिकांश...
June 3, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के चांदबाग इलाके में फरवरी में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में 1030 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस ने ताहिर हुसैन, उसके भाई और 15 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन ने हिंसा की पूरी योजना बनाई थी, अपने घर...
June 2, 2020
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि अनुसूचित जाति समुदाय के किसी व्यक्ति के खिलाफ फोन पर जाति सूचक टिप्पणी करना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपराध नहीं है।
लाइव लॉ के अनुसार, 14 मई के अपने फैसले में जस्टिस हरनेश सिंह गिल की एकल पीठ ने साफ किया कि इस तरह की टिप्पणी का आशय शिकायतकर्ता को अपमानित करना नहीं है क्योंकि...
June 1, 2020
कोलकाता। प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई श्रमिक ट्रेनों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रमिक ट्रेन में एक और मजदूर की मौत होने की खबर आई है। राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रहे 50 साल के एक मजदूर की श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मौत हो गई। साथ में जा रहे पैसेंजर्स को शव के साथ 8 घंटे का सफर करना पड़ा।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर के रहने वाले बुद्ध...