कानून का बोलबाला
November 25, 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बीच प्रदेश में एस्मा एक्ट लागू कर दिया है। इस कानून के तहत प्रदेश में अगले 6 महीने के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून लागू किया गया है। मतलब अगले 6 महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
प्रदेश सरकार की ओर से आज बुधवार को ये आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस एक्ट के लागू होने के बाद आवश्यक सेवाओं में...
November 25, 2020
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मंगलवार को दावा किया कि हाल ही में पारित किए गए किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ 26 नवंबर को 'दिल्ली चलो' अभियान से पहले करीब एक दर्जन से अधिक किसान नेताओं को राज्यभर से हिरासत में ले लिया गया है।
अपने फेसबुक पेज पर सुबहर करीब 10.30 बजे लाइव वीडियो में यादव ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली चलो आंदोलन की तैयारियों में जुटे...
November 25, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने तथाकथित लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इस अध्यादेश के तहत शादी के लिए छल-कपट, प्रलोभन या बलपूर्वक धर्म परिवर्तन कराए जाने पर अधिकतम 10 साल के कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य...
November 24, 2020
दिल्ली पुलिस ने डॉ. उमर खालिद के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की फरवरी 2020 में जारी जांच में एक और पूरक आरोप पत्र दायर किया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की 930 पन्नों की चार्जशीट में खालिद को पटना दौरे को 'साजिश' का हिस्सा बताया गया है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उमर खालिद ने पटना के लिए...
November 23, 2020
मध्यप्रदेश इस समय जहां कोरोना महामारी के संक्रमण का सामना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर दलितों के खिलाफ आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच दतिया जिले से एक और घटना सामने आई है। दतिया में दलित परिवार ने राजीनामा से इंकार किया तो से गुंडों ने बदसलूकी की और बंदूक की बटों से दो दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा और घर जलाया, इस घटना से गाँव मे हड़कंप मच गया।
घटना दतिया जिले के गोंदन...
November 23, 2020
दलितों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गुजरात के भावनगर जिले का है जहां रिक्शा चलाने वाले एक दलित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पीड़ित के पिता दावा है कि उसकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसने आरोपियों में से एक के रिश्तेदार के लिए रिक्शा चलाने से इंकार कर दिया था।
घटना भावनगर की जेसर तहसील के मातलपुर गांव की है। हत्या के पांच आरोपियों में से चार की...
November 22, 2020
बिहार के असंगठित व ग्रामीण मजदूर यूनियन, राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया मोर्चा, नागरिक अधिकार रक्षा मोर्चा, असंठित व भवन निर्माण मजदूर यूनियन और बिहार के बीड़ी मजदूर यूनियन ने 26 नवंबर को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वाहन किया है। इन संगठनों ने इसको लेकर एक संयुक्त बयान साझा किया है।
बयान में कहा गया है कि 'आज हमारे देश के करोड़ों लोग कोरोना महामारी की चपेट में...
November 21, 2020
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि तीन सौ आतंकी देश में घुसने की फिराक में हैं, हालांकि इस बयान का बिहार चुनाव से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं था। अब पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी की इसी लीक पर 'गोदी मीडिया' चल पड़ा है। कई मीडिया चैनलों ने बुधवार को पीओके पर एयर स्ट्राइक की फर्जी खबर चला दी जिसका बाद में सेना सार्वजनिक रूप से खंडन किया। ...
November 21, 2020
कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कथित तौर पर दलितों के बाल काटने से खफा गांववालों ने एक नाई पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया। यहीं गांववालों के द्वारा उनके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया गया।
नानजनगुगु इलाके के हल्लारे गांव में रहने वाले मल्लिकार्जुन शेट्टी पेशे से नाई हैं। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गांववालों...
November 19, 2020
कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में दुनिया भर में लगाए गए बंदी से लोग हताहत हो रहे है लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता साल भर पहले से ही राज्य बंदी का सामना कर रही है जो भारत सरकार की देन है और लगातार चर्चा के केंद्र में है। जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन बदलते हालात, बढ़ती बंदिशे, लोगों के मन में सुलगता असंतोष, और केंद्र सरकार के प्रति बढ़ता गुस्सा सुसुप्त ज्वालामुखी की सी स्थिति को पैदा कर चूका है जो कभी भी...