कानून का बोलबाला

June 2, 2021
मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक निजी अस्पताल को एलगार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हेनी बाबू को तीन जून तक छुट्टी नहीं देने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस अभय आहूजा की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि अगर ब्रीच कैंडी अस्पताल हेनी बाबू को तीन जून से पहले जेल वापस भेजना चाहता है तो उसे अदालत की अनुमति लेनी होगी। नवी मुंबई की तलोजा...
June 1, 2021
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को जमानत दे दी। इस व्यक्ति पर एक होटल के एक कमरे में एक लड़की (पीड़िता) के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।  लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने यह देखते हुए कि पीड़िता बालिग है और आरोपी के साथ उसके संबंध...
May 31, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लागू करने को 5 जून को अध्यादेश जारी किया गया था। अध्यादेश लागू होने के एक साल पूरा होने पर आंदोलनकारी किसानों ने 5 जून 2021 को संपूर्ण क्रांति दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि 5 जून को किसान, भाजपा सांसद और विधायकों के दफ्तरों के आगे तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही...
May 25, 2021
पटना। बिहार के जहानाबाद जिले के चर्चित सेनारी नरसंहार मामले में पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलट दिया है। हाई कोर्ट ने दो दशक पहले हुए नरसंहार के मामले में निचली अदालत से 18 मार्च 1999 में 34 लोगों की हत्या के आरोप में दोषी ठहराए गए सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव की खंडपीठ ने...
May 22, 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सभी कैदी अपना मेडिकल रिकॉर्ड पाने का अधिकार रखते हैं। यह उनका मूलभूत अधिकार है। इस रिकॉर्ड में मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट व दवाओं का समावेश है। कोर्ट ने भीम कोरेगांव के एल्गार परिषद मामले में आरोपी सुधा भारद्वाज को उनकी मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उपरोक्त बात कही। सुधा भारद्वाज की बेटी ने अपनी मां की सेहत ठीक न होने...
May 21, 2021
तहलका मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल को रेप केस में बरी कर दिया गया है। गोपा की सत्र अदालत ने इस मामले पर पहले ही सुनवाई पूरी कर ली थी और आज अपना फैसला सुनाया है। 'तहलका' के पूर्व प्रधान संपादक पर 2013 में गोवा के एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के भीतर महिला साथी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। हालांकि उन्होंने शुरू से ही खुद को निर्दोश बताया था। आपको बता दें कि इससे पहल...
May 18, 2021
लखनऊ। देशभर में कोरोना वायरस के कहर के बीच संक्रमण से गांवों में बुरा हाल है। कोरोना वायरस ने गांवों में पैर पसार लिया है। गांवों में और कस्बों में बढ़ते कोरोना के मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जाहिर की है। एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने योगी सरकार पर सख्त टिप्पणी की।  अदालत ने कहा कि यूपी के गांवों, छोटे कस्बों में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति ‘राम भरोसे’...
May 15, 2021
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम के डिटेंशन कैंपों में बंद उन लोगों को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है, जो वहां 2 साल या उससे अधिक समय से रह रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति मानश रंजन पाठक की पीठ ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को अलग से सुनवाई करने वाली पीठ को सौंपने के बजाय इन बंदियों को तुरंत रिहा किया जाए।   याचिकाकर्ता समसुल हक...
May 6, 2021
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते केस के बीच चुनाव कराए जाने पर मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को लेकर दी गई 'हत्या' वाली टिप्पणी के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ वाली पीठ ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर शिकायत करना बंद करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19 सिर्फ नागरिकों की...
May 5, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए 700 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन आपूर्ति करने के निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई अवमानना की कार्यवाही पर बुधवार को रोक लगा दी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने हालांकि यह स्पष्ट किया यह हाईकोर्ट को कोविड-19 प्रबंधन और उससे...