कानून का बोलबाला

April 30, 2019
वो समय साल 2005 का था जब छत्तीसगढ़ के बस्तर में सलवा जुडूम की शुरुआत हुई. सरकारी प्रश्रय प्राप्त इस संगठन को ऐसे प्रचारित किया गया कि इसके ज़रिये नक्सल समस्या से निजात मिल जाएगा. इसके बाद बस्तर ने वो मंज़र देखा जिसमें बलात्कार, लूट, अपहरण, हत्या और गाँव के गाँव जला दिए जाना रोज़ की बात हो गई. सैकड़ों आदिवासी बेरहमी से मार दिए गए, बेकसूरों को जेलों में ठूंस दिया गया, यौन हिंसा चरम पर थी. उन आदिवासी...
April 27, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा ज़िले के पोलमपल्ली थानांतर्गत गोदेलगुड़ा गांव में 2 फ़रवरी फरवरी को एक महिला पोड़ियाम सुक्की की सीआरपीएफ के जवानों की गोली से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस महिला को नक्सली बताते हुए मुठभेड़ बताया था जबकि ग्रामीणों ने इससे साफ इंकार कर दिया था। अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को नक्सली बताया था, परन्तु प्रत्यक्षदर्शियों और...
April 27, 2019
स्वयं को ईश्वर बताने वाले बलात्कारी बाबा आसाराम बापू के बाद कोर्ट ने उनके बेटे नारायण साई को भी बलात्कार का दोषी करार कर दिया है। हाल ही में सुनवाई के बाद गुजरात कोर्ट ने नारायण को दोषी ठहराते हुए कहा कि इस मामले में कोर्ट 30 अप्रैल को सजा सुनाएगी।  हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार नारायण साई के वकील कल्पेश देसाई ने बताया, “सुनवाई के दौरान 35 लोगों पर दो चार्टशीट दायर हुई थी। विपक्ष ने...
April 26, 2019
नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके हैं। दरअसल उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है। बिप्लब देब यह आरोप उनकी पत्नी ने लगाया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम की पत्नी नीती ने नई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया...
April 25, 2019
नई दिल्ली। गुजरात दंगो की पीड़िता बिलकिस बानो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिले 50 लाख का निर्णय ले चुकी हैं । सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दूसरे दिन बिलकिस बानो ने मीडिया से बातचीत की। बिलकिस ने कहा कि वो इस धनराशी के कुछ हिस्से को अपने जैसे अन्य सांप्रदायिक हिंसा और रेप पीड़ितो के उत्थान के लिए उपयोग करेंगी। बातचीत के दौरान बिलकिस ने कहा  " सुप्रीम कोर्ट से मिले धन के कुछ...
April 25, 2019
23 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए बिलकिस बानो मामले में ऐतिहासिक फैसले के बाद, हमने उस महिला से बात की जो 16 साल से उनके साथ खड़ी थी। ये हैं एडवोकेट शोभा गुप्ता जो बिलकिस बानो को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार लड़ रही थीं।  21 वर्षीय बिलकिस बानो ने 2002 के गुजरात नरसंहार में अपने पूरे परिवार को खो दिया, बल्कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया। बिलकिस बानो को राज्य सरकार न्याय...
April 24, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुजरात सरकार को आदेश दिया कि वह बिलकिस बानो को 50 लाख रुपये मुआवजा, नौकरी व घर मुहैया कराए। बिलकिस 2002 के गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थीं। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को गुजरात सरकार ने सूचित किया कि इस मामले में चूक करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पेंशन लाभ रोक दिए गए हैं और बांबे हाई कोर्ट ने जिस...
April 23, 2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन ‘चिंता का एकमात्र विषय' ईवीएम से छेड़छाड़ है। वह यहां विभिन्न दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके दल के अतिरिक्त कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल कांग्रेस, आप, माकपा, भाकपा और द्रमुक के नेतागण भी सम्मिलित थे...
April 23, 2019
नई दिल्ली: 2002 गुजरात दंगा बिलकिस बानो रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात सरकार को दंगा मामले की पीड़िता बिलकिस बानो 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने पीड़िता को सरकारी नौकरी और आवास देने को भी कहा है। कोर्ट ने गुजरात सरकार निर्देश दिया था कि 2002 के बिलकिस बानो मामले में दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दो सप्ताह के...
April 19, 2019
आप सभी 18 अप्रैल के चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देखिए। यह वीडियो आयोग के पतन का दस्तावेज़(document of decline) है। जिस वक्त आयोग का सूरज डूबता नज़र आ रहा था उसी वक्त एक आयुक्त के हाथ की उंगलियों में पन्ना और माणिक की अंगुठियां चमक रही थीं। दफ्तर में बैठा अचानक न्यूज़ एजेंसी के ज़रिए आ रहे लाइव फीड को देखने लगा था। सिर्फ दो सवालों के जवाब में आयुक्तों के जवाब और उनकी निगाहें देख लीजिए...