बिहारः दहेज न मिलने से नाराज BJP नेता ने अपनी बहू को दौड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Written by Sabrangindia Staff | Published on: May 13, 2019
बिहार के भागलपुर के मिर्जानहाट में भाजपा के एक नेता ने दहेज न मिलने पर अपनी बहू को गोली मार दी। गोली बहू के पैर में लगी। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 

दैनिक समाचार पत्र 'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता सूर्य शंकर साह ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मारी। गोली महिमा के पेट में लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।

भवेश की महिमा भारती से साल 2016 में प्रेम विवाह हुआ था। सूर्य शंकर साह दहेज न मिलने की वजह से दोनों से नाराज चल रहा था। इसको लेकर बहू और बेटे से उनकी अनबन रहने लगी। इसके बाद पिता के व्यवहार से नाराज बेटे ने बहू के साथ घर छोड़कर दूसरी जगह रहने का फैसला किया। 

जानकारी के अनुसार महिमा पति के साथ मिरजानहाट स्थित अपने ससुराल मोजाहिदपुर आई हुई थी। इसी दौरान दोनों को देखकर ससुर बिगड़ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने पहले तो जबरन अपनी बहू को घर से निकाला फिर अंदर से पिस्टल लाकर फायर कर दिया। 

पिस्टल हाथ में देखकर महिमा भागने लगी तो गोली उस के पेट में जा लगी। आनन-फानन में महिला को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की है और न ही किसी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है।

भाजपा नेता का बेटा भवेश मुजफ्फरपुर में भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिमा विवाह से पहले बांका के अमरपुर में हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महिमा का मायका बराड़ी के पास स्थित बड़ी खंजरपुर में है।

बिहार में एक भाजपा नेता ने दहेज के लिए अपनी बहू को गोली मार दी। घटना भागलपुर के मिर्जानहाट की है जहां पर भाजपा नेता ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मार दी। गोली महिमा के पेट में लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।

भाजपा नेता सूर्य शंकर साह के बेटे भवेश भास्कर ने महिमा भारती से 2016 में प्रेम विवाह किया था। भाजपा नेता दहेज न मिलने की वजह से दोनों से खफा था। इसी को लेकर नेता की बहू और बेटे से अनबन रहने लगी। पिता की नाराजगी देख बेटे ने बहू के साथ घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगा।

बाकी ख़बरें