कानून का बोलबाला

July 31, 2019
एक निजी मेडिकल कॉलेज को कथित रूप से फायदा पहुंचाने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी है। इस मामले में सीबीआई निदेशक ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को चिट्ठी लिख जस्टिस एसएन शुक्‍ला पर लगे आरोपों की जांच करने की इजाजत मांगी थी। एसएन शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज...
July 30, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने भीड़ की हिंसा और लोगों को पीट-पीट कर मारने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देशों पर अमल नहीं करने के आरोपों पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने ‘एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट’ नाम के संगठन की याचिका पर गृह मंत्रालय और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किए। ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ...
July 29, 2019
कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है। विधायक जी का कहना है कि अगर वह गृहमंत्री होते तो 'बुद्धिजीवियों' को गोली मारने का आदेश दे देते। बसानगौड़ा पाटिल यतनाल​ विजयपुर से विधायक हैं। उन्होंने 'उदारवादियों' और बुद्धजीवियों को 'राष्ट्रद्रोही' भी करार दिया है।  दरअसल गुरुवार को कारगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कियागया था। इस...
July 29, 2019
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक व्यक्ति को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। पुलिस ने गुरुवार व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।  यह पहला मामला नहीं है जब उत्तर प्रदेश किसी व्यक्ति को राजद्रोह कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ नेतृत्व वाली सरकार (2017) आई...
July 27, 2019
केंद्र की मोदी सरकार ने देश के विकास के नाम पर एक करोड़ से भी ज्यादा पेड़ों की कटाई करवा डाली। सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते पांच सालों में 1 करोड़, 9लाख, 75 हजार, 844 पेड़ काट दिए गए। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रत्येक साल 22 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं।  दरअसल, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से लोकसभा में पूछा गया था कि देश में विकास कार्यों, निर्माण,...
July 25, 2019
नई दिल्ली। फॉरेस्ट राइट्स एक्ट 2006 पर आए सुप्रीम कोर्ट के 13 फरवरी के फैसले से लाखों वनाश्रित आदिवासियों पर बेदखली के बादल मंडरा रहे हैं। इस फैसले के बाद एकसाथ विभिन्न संगठनों और लाखों आदिवासियों के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वन अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित मामले को सुनना ज़रूरी समझा और उसपर बड़ी तत्परता के साथ उस आदेश पर रोक लगा दी इस मामले पर आदिवासी भारत महासभा ने वक्तव्य जारी किया है।...
July 18, 2019
देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। फरीदाबाद के पृथला के सीकर गांव में कुछ बदमाशों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को तोड़ दिया। इससे दलित समाज में रोष भर गया है। दलितों ने गांव के सरपंच को सूचना दी है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव के सरपंच के पति ने नई...
July 18, 2019
गुजरात के ऊना से एक बार फिर दलितों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां पुलिसकर्मियों ने पहले दलित युवक रमेश मकवाणा को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसकी पिटाई कर केस भी ठोक दिया। इसके बाद पीड़ित युवक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमेश ने बताया कि मैं अपने भाई का एक्सीडेंट होने के कारण क्लेम केस से जुड़े दस्तावेज लेने थाने गया था, लेकिन...
July 14, 2019
“उनमुक्त आवाज़ की जगह सिमट गई है। आप स्वतंत्र पत्रकार हैं, कहना ख़तरनाक हो गया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शासन में ऐसे पत्रकार ग़ायब हो गए हैं। सरकार ने दर्जनों पत्रकारों को प्रताड़ित किया है और जेल में बंद कर दिया है। समाचार संस्थाएओं ने गहराई से की जाने वाली रिपोर्टिंग बंद कर दी है। चीन में शी जिनपिंग के साथ मज़बूत नेता का उफान फिर से आया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि चीन के प्रेस में...
July 14, 2019
सुप्रीम कोर्ट जल्द ही फोरेस्ट राइट्स एक्ट (FRA) पर सुनवाई करने जा रहा है। ऐसे में तीस्ता सीतलवाड़ ने वरिष्ठ अधिवक्ता शोमोना खन्ना से विस्तृत बातचीत की और जानने की कोशिश की कि इसके क्या निहितार्थ हैं। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि अदालतें, वकील और सरकारें एफआरए 2006 को किस तरह देखती हैं। सुश्री शोमोना का मुख्य कार्यक्षेत्र मूलनिवासी, आदिवासी और वनाश्रितों के अधिकारों के लिए लड़ना है।  ...