हक़ और आजादी

March 8, 2017
“न युद्ध हो, और न किसी का पिता बिछड़े”   गुरमेहर का यह संदेश आज दैनिक भास्कर में आया है। यही बात उसके वीडियो में थी। लेकिन उसे देखे बगैर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने अभद्र टिप्पणियाँ की। इस तरह एक केंद्रीय मंत्री ने ट्रोल की गन्दी भूमिका निभाई। इसके कारण गुरमेहर के खिलाफ भय और नफ़रत का माहौल बना। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरमेहर ने मांग की है कि इंटरनेट...
March 7, 2017
नई दिल्ली। भारतीय सेना में गनर रॉय मैथ्‍यू की मौत का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ है कि एक और जवान का वीडियो सामने आ गया है। सैनिक ने इस वीडियो के जरिए एक बार फिर सेना में मौजूद बड़ी या फिर सहायक सिस्टम पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में जवान ने कहा कि सेना के कुछ अफसरों ने अपने जवानों को अपना गुलाम समझ कर रखा हुआ है। उसने कहा कि जवानों को सबकुछ मजबूरी में करना पड़ता है और जो मुंह खोलता है...
March 7, 2017
रांची। यूपी में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी इसे जीतने के लिए जी-जान से लगी हुई है। जहां एक तरफ पीएम मोदी और भाजपा नेता चुनाव जीतने के लिए जनता से लोकलुभावने वादे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी शासित झारखंड में जनता की जमीन अडानी को देने के लिए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। खबर के अनुसार, अडानी कंपनी द्वारा प्लांट स्थापित करने को लेकर गोड्डा जिले के...
March 6, 2017
इंदौर के एक किसान ने पीएम मोदी को ट्वीट कर किसानों को सब्जी की बिक्री में हो रहे घाटे के बारे में बताया है। इंदौर के किसान राजा चौधरी ने पीएम मोदी को ट्वीट कर बताया कि उसने 20 क्विंटल आलू 1075 रुपए में बेचे, लेकिन इसे मंडी तक पहुंचाने में 1074 रुपए खर्च हो गए। इसका मतलब किसान ने 20 क्विंटल आलू बेचकर सिर्फ 1 रुपये ही कमाए।   फोटो-एनडीटीवी   एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार, किसान ने यह...
March 4, 2017
अमेरिका के कांसास में कुछ दिन पहले एक भारतीय इंजीनियर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि साऊथ कैरोलिना में एक और अन्‍य भारतीय की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। मृतक कारोबारी का नाम हरनीश पटेल बताया जा रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक पटेल अपनी दुकान बंद करके रात करीब 11.24 बजे अपने घर पहुंचे थे। अभी वह बाहर ही थे कि उनको किसी ने गोली मार दी।   फोटो- आज तक...
March 4, 2017
बच्चों को मिड-डे मील का दोपहर में मिलने वाले भोजन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि मिड डे मील के फायदे के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा और इसके लिए 30 जून तक का वक्त दिया है। इस तारीख के बाद अगर किसी बच्चे का आधार नंबर नहीं है तो उसके अभिभावक को आधार रजिस्ट्रेशन स्लिप दिखानी होगी ताकि पता चल सके कि आधार नंबर...
March 4, 2017
नई दिल्ली। नए कमिश्‍नर अमूल्य पटनायक की अगुवाई में दिल्ली पुलिस में हुए बड़े फेरबदल के तहत 18 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के लापता एमएससी (बायोटेक्‍नोलॉजी) प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद व रामजस कॉलेज घटना की जांच में लगे अधिकारियों के तबादले भी शामिल हैं।   जिन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें संयुक्त आयुक्त...
March 4, 2017
रामजस कॉलेज में आयोजित सेमिनार में JNU के छात्र उमर खालिद को बुलाने को लेकर शुरू हुए विवाद की आग पूरी तरह बुझी भी नहीं थी कि, पंजाब विश्वविद्यालय में ABVP के छात्रों द्वारा एक सेमिनार में मानवाधिकार कार्यकर्ता सीमा आजाद को वक्ता के रूप में बुलाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार (3 मार्च) को ABVP के छात्र “फासीवाद” विषय पर सेमिनार का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुआ।   फोटो-...
March 3, 2017
कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर जवानों के कई सारे शिकायती वीडियो सामने आए थे। आप बता दे कि गत् माह एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में सिस्टम का विरोध करने वाला एक आर्मी जवान संदिग्ध परिस्थितियों में महाराष्ट्र के देवलाली कैंट में मृत पाया गया।   जवान का नाम राॅय मैथ्यू है जिसका शव कमरे की छत से लटका हुआ मिला है। 33 वर्षीय मैथ्यू सेना में गनर के तौर पर तैनात था। डॉक्टरों...
March 3, 2017
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जारी किए वीडियो में तेज बहादुर ने अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इससे पहले जनवरी में बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव ने भारतीय सेना के अफसरों पर खराब खाना दिए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद सेना और सरकार की पूरे देश में कड़ी आलोचना...