हक़ और आजादी

July 25, 2017
सीआरआइ की रिपोर्ट के मुताबिक असमानता समाप्त करने में 152 देशों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी का भारत का स्थान 132वां है। 1.2 बिलियन लोगों के देश भारत में ज्यादातर लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पड़ोसी नेपाल को 81वां स्थान, श्रीलंका को 13वां, पाकिस्तान को 139वां जबकि बांग्लादेश को 141वां स्थान मिला है। स्वीडन को इसमें पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद...
July 25, 2017
हकीकत झूठ के मुल्लमों से छिपाई नहीं जा सकती। मोदी सरकार अपनी फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में लगातार इस तरह की बयानबाजी करती रही है, जिससे सच्चाई छिप जाए। लेकिन गाहे-बगाहे सच सामने आ जाता है। सरकार की एक फ्लैगशिप स्कीम है- दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना। इसके तहत सरकार ने उन 18,452 गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा किया है, जहां आजादी के बाद से बिजली नहीं पहुंची है। Image: CNN राज्यसभा...
July 24, 2017
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को ‘बेंगलुरू घोषणापत्र’ की सिफारिशों को लागू करने की बात कही। इस घोषणापत्र में उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम की तर्ज पर जाति, लिंग और धार्मिक भेदभाव को रोकने के लिए कार्यस्थल अधिनियम की सिफारिशों को लागू करने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धारमैया ने बेंगलुरू में आयोजित संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव...
July 24, 2017
मध्य प्रदेश में भोपाल जेल ब्रेक और सिमी आतंकियों के एनकाउंटर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने सरकार से पूछा है कि 8 सिमी आतंकियों के जेल से फरार होने और एनकाउंटर के मामले में अत तक सीबीआई जांच क्यों नहीं की गई है। कोर्ट ने नोटिस का जवाब 4 हफ्तों के भीतर मांगा है। Image: Reuters उल्लेखनीय है कि पिछले साल 16 अक्टूबर को भोपाल के सेंट्रल...
July 24, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पिछले दस दिनों से लापता है। विकास टेकवानी उर्फ विक्की नाम के व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे जिसके बाद कथित तौर पर पुलिस ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की की पत्नी प्रेरणाबेन ने कालूपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एमडी उपाध्याय, मोबाइल शॉप मालिकों, जितु...
July 24, 2017
चुनाव जीतने के लिए हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का मोदी सरकार का किया गया वादा जमीन पर नहीं उतर रहा है।  सरकार जीडीपी ग्रोथ आंकड़ों का हवाला देकर आर्थिक तरक्की का ढोल पीट रही है। लेकिन दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं को मोदी सरकार की इस कथित उपलब्धि की हकीकत मालूम है। दो दिन पहले दिल्ली इकोनॉमिक कॉनक्लेव में हिस्सा लेने भारत आए सिंगापुर के डिप्टी पीएम थरमन षणमुगरत्नम ने सरकार को रोजगार...
July 24, 2017
महत्वाकांक्षी आधार योजना को लेकर प्राइवेसी का मसला उझलता जा रहा है। ऐसे वक्त में जब सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संवैधानिक पीठ प्राइवेसी के मुद्दे की समीक्षा कर रही है तो यूआईडीएआई के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलकेनी ने कहा है कि देश में डाटा सुरक्षा के लिए कानून की जरूरत है। उनका कहना है कि देश को एक ऐसे कानून की जरूरत है, जिसके तहत चाहे भारतीय या विदेश कंपनी हो या सरकार, उपभोक्ता या कारोबार करने वालों...
July 22, 2017
नरेंद्र मोदी सरकार बनने के साथ ही भीड़ की हिंसा में हुई बढ़ोतरी पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। दुनिया भर के मीडिया में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। हाल में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में भारत में गो रक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों पर होने वाले बर्बर हमलों का जिक्र किया है। अखबार ने लिखा है कि 2014 में मोदी को देश की जनता ने इसलिए चुना कि उन्होंने अपने नेतृत्व में इसकी आर्थिक तरक्की...
July 21, 2017
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए तीन साल हो गए। चुनाव के दौरान वादा किया गया था कि पूरी व्यवस्था बदल देंगे, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी बुनियादी चीज यानि रेलवे के खाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन दौड़ाने की बात चल रही। लेकिन इससे पहले जरूरत है रेलवे की बुनियादी चीजों को दुरूस्त करने की। रेलवे की पैंट्री में आज भी एक्सपायर्ड खाने की वस्तुओं का...
July 21, 2017
मोदी के गुजरात में किसान बदहाल स्थिति में हैं। यहां आलू की खेती करने वाले किसान इतने परेशान हैं कि उन्हें इसकी कीमत 1 रुपए किलो भी नहीं मिल रही है। इसके चलते उनको घर का रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्ज लेकर किसानों ने खेती की थी। अब कीमत न मिलने पर बेहद परेशान हैं। किसानों ने उत्पादन के बाद आलू को कोल्ड स्टोरेज में डाल दिया था जिससे भविष्य में कीमत मिले। लेकिन उसका उलटा हो गया। अब...