हक़ और आजादी

April 14, 2018
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले के यात्रिकाकर्ताओं में से एक गोपीनाथ पिल्लई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि इशरत जहां के साथ जावेद गुलाम शेख और दो अन्य का भी एनकाउंटर किया गया था। पिल्लई जावेद गुलाम शेख उर्फ प्रणेश कुमार के पिता थे। पिल्लई केरल के रहने वाले थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिल्लई की सुबह सवा छह बजे केरल के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 66 पर एक्सीडेंट हो गया।...
April 14, 2018
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस देशभर ही नहीं बल्कि दुनिया में भी मनाया जा रहा है. विदेशों में रहने वाले भारतीय धूमधाम से बाबा साहेब का जन्मदिवस सेलिब्रेट करते हैं. आज की राजनीति में भीमराव अंबेडकर ही एक मात्र ऐसे नायक हैं, जिन्हें सभी राजनीतिक दलों में उन्हें 'अपना' बनाने की होड़ लगी है. यह बात सही है कि अंबेडकर को दलितों का मसीहा माना जाता है, मगर यह भी उतना ही सही है...
April 13, 2018
Women and Child development minister यानी मेनका गांधी की नींद टूट गई. कल रात राहुल गांधी के इंडिया गेट कैंडल मार्च में लोगों का गुस्सा देखकर आज उनको होश आया. अब तक मेनका गांधी मंगल ग्रह पर थीं, आज धरती पर लौटीं. तो मंगल ग्रह से धरती पर लौटने के बाद बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि वह कठुआ में 8 साल की बच्ची से रेप को लेकर "deeply deeply disturbed" हैं यानी बहुत ज्यादा परेशान...
April 13, 2018
अमुवि के छात्र पर  कथित रूप से फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजे गए रालोद नेता जियाउर्रहमान ने 19 दिन की जेल से रिहाई के बाद पुलिस और योगी सरकार पर हमला बोला है । रालोद नेता ने भाजपा नेताओं के राजनैतिक दवाब में षडयंत्र के तहत फर्जी घटना में जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगाया है। बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए रालोद नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि 19 मार्च को मेरे रूम पर फायरिंग की गई...
April 12, 2018
देश के भीतर ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल अब तक खड़े होते रहे हैं, वहीं अब इसकी खरीददारी में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। दरअसल सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में ईवीएम की सप्लाई करने वाली दो कंपनियों और चुनाव आयोग के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। आरटीआई के मुताबिक, कंपनियों ने जितनी मशीनों की आपूर्ति की है और चुनाव आयोग को जितनी मशीनें मिली हैं उनमें करीब 19 लाख की...
April 12, 2018
विश्व के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीयुत मार्क ज़करबर्ग जी ने अहसान जताते हुए कहा है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत और पाकिस्तान में मुक्त और तटस्थ चुनाव हो। इसके लिए सबकुछ करेंगे। मार्क ज़करबर्ग जी ने अमरीकी सिनेट में सांसदों के सवालों के जवाब में यह आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी के अलावा दूसरी भाषाओं में नफ़रत फैलाने वाली सामग्रियों को ट्रैक करना मुश्किल है। इसीलिए भारत के सोशल...
April 11, 2018
पिछले कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार तब देश के मीडिया की सुर्खियां बन गईं थी जब योगी सरकार ने खुद सीएम योगी आदित्यानाथ के ऊपर लगे मुकदमों को वापस ले लिया था। अब एक और ऐसा ही नया मामला सामने आया है जिसमें योगी सरकार पर आरोप लगा है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और मुमुक्षु आश्रम के स्वामी चिन्मयानंद पर दर्ज बलात्कार का मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया गया है। इस मामले में शाहजहांपुर के जिला...
April 11, 2018
पिछले साल महाराणा प्रताप जयंती पर ठाकुरों द्वारा दलितों के तीस से ज्यादा घरों को आगे के हवाले कर दिया गया था जिसके बाद चर्चाओं में आए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण रासुका के तहत जेल में बंद हैं। इस दौरान चंद्रशेखर रावण ने सहारनपुर के जिला कारागार में भूख हड़ताल की है, आज पांचवा दिन है। उनके साथ जिले के कई गांवों के कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल पर हैं। अब खबर है कि चौथे दिन तीन लोगों की तबियत...
April 11, 2018
जज लोया की मौत की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया का बड़ा हिस्सा शांत रहा। मौत की परिस्थिति पर ही सवाल उठे हैं और मांग जांच की हुई है, इसके बाद भी इस सामान्य मांग पर सबने किनारा कर लिया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और फ़ैसला सुरक्षित है। इस बीच कैरवान पत्रिका की रिपोर्ट सिहरन पैदा करती है कि किस तरह से पोस्टमार्टम के दस्तावेज़ बदल देने के संकेत मिलते हैं। आज मुंबई से एक मित्र ने कुछ...
April 10, 2018
साल 1998 में दिल्ली पुलिस सीरियल बम बलास्ट के मामलों में मोहम्मद आमिर खान को आरोपी बनाया था, लेकिन उन्हें खुद को निर्दोष साबित करने के लिए चौदह साल का लंबा संघर्ष झेलना पड़ा। कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों में बरी कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दिल्ली पुलिस को पांच लाख रुपये मुआवजा देना पड़ा है। बीबीसी से बातचीत में आमिर ने कहा, मैं फरवरी 1998 की वो रात नहीं भूल सकता...