हक़ और आजादी
August 4, 2017
देश में एक नये किस्म की बुद्धि विरोधी लहर चल पड़ी है, ये मज़ाक नहीं सच है।
बचपन में धर्मयुग पत्रिका में एक व्यंग्य लेख पढ़ा था। लेखक का नाम इस वक्त याद नहीं है। उन अनाम लेखक की कुछ लाइनें कोट कर रहा हूं, जो बुद्धिजीवियों के बारे में लिखी गई थीं—
बुद्धिजीवी वह होता है, जो जीने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करे, जैसे गधा। यकीनन गधा बुद्धि का इस्तेमाल करता है, इसलिए घास चरता और धूल में लोट...
August 3, 2017
भारत में सबसे कमजोर तबकों में दलित, मुस्लिम और आदिवासी हैं। ये समाज अशिक्षा और गरीबी से जूझ रहा है। तीनों वर्ग के लोगों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति दयनीय है। आर्थिक तंगी और राजनीतिक अशक्तता के चलते भेदभाव के शिकार हो रहे हैं। हाल के दिनों में कई घटनाएं इसकी मिसाल है। ऊना घटना से लेकर जुनैद की हत्याओं समेत कई ऐसी घटनाएं देशभर में हुईं। देश भर की जेलों में दलित, मुस्लिम और आदिवासी कैदियों...
August 3, 2017
19 वर्ष पुराने हरमाड़ा के जबरन अनधिकृत प्रवेश व साधारण चोट पहुंचाने के मामले में दोषी पाए जाने और सजा मिलने के एक माह बाद ही अब एडीजे कोर्ट किशनगढ़ ने यह नया आदेश जारी किया है। इन चारों सक्रियकर्मियों को सीआरपीसी की धारा 320 के तहत हुए अदालती समझौते के तहत दोषमुक्त कर दिया गया है। इससे पूर्व इन्हें निचली अदालत द्वारा चार माह की जेल की सजा सुनाई गई थी।
Image: Tehelka
इन चारों सक्रिय सामाजिक...
August 3, 2017
मोदी के दौर में गांधी के गुजरात में लोग सरकारी तंत्र की लापरवाही से परेशान हैं। अहमदाबाद के दानिलिमदा इलाके के लोग शहर में जगह-जगह फैली गंदगी से परेशान रहे जिसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए कचरों को ट्रक में भर कर नगर निगम मुख्यालय के भीतर और बाहर बुधवार को दोपहर के समय डंप कर दिया। इस दौरान मुख्यालय में सभी कर्मचारी,अधिकारी व नेता मौजूद थें।
Image Courtesy: Muslim Mirror
मीडिया...
August 3, 2017
यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारों का दावा कर रही है। लेकिन हाल की दो घटनाओं ने सरकार के इन दावों की कलई खोल दी है। खुद योगी की कर्मस्थली और चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। गोरखपुर के भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शख्स को पिता की मौत पर शव ले जाने के लिए जब अस्पताल का शव वाहन नहीं मिला तो वह लाश को गोद में लेकर सड़क तक आया...
August 2, 2017
मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी खत्म करने के बाद अब रसोई गैस पर भी मार्च, 2018 तक सब्सिडी खत्म करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तेल कंपनियों को कहा है कि हर महीने रसोई गैस की कीमत 4 रुपए बढ़ाए। सरकार के आदेश को लेकर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने हमला बोला है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए येचुरी ने ट्वीट किया कि एलपीजी लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ...
August 2, 2017
30 जुलाई 2017 को “मन की बात” कार्यक्रम के 34 वें संस्करण में भारतीय पीएम के मुंह से 14 जुलाई 2017 दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी में सौ फुटा रोड पे सेप्टिक टैंक की सफ़ाई के दौरान को 4 सफ़ाई कामगारों (स्वर्ण सिंह, अनिल कुमार, दीपु,बलविंदर) की “हत्या” पे किसी तरह की श्रद्धांजलि, अफ़सोस, दुख जताना तो दूर उन ग़रीब परिवारों को सांत्वना देने के लिये दो बोल भी नहीं फूटे....
August 1, 2017
सुप्रीम कोर्ट 8 अगस्त 2017 को सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित मामले की सुनवाई करने को तैयार हो गया है। बांध निर्माण के चलते आदिवासियों को स्थानांतरित करने के मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के नेतृत्व में नर्मदा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। उनकी मांग है कि बिना किसी बेहतर सुविधाओं के उक्त क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों को जबरन न हटाया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर मेधा पाटकर समेत अन्य...
August 1, 2017
अमीरों को हजारों करोड़ों रुपये का कर्ज बांट कर वसूल न पाने वाले बैंक अब इसकी भरपाई आम डिपोजिटरों को मिलने वाले ब्याज में कटौती कर करेंगे। इस दिशा में सबसे पहला कदम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने उठाया है।
अगर भारतीय स्टेट बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है और इसमें एक करोड़ रुपये से कम रकम जमा है तो इस पर आपको आधा फीसदी कम यानी साढ़े तीन फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी...
July 31, 2017
मॉब लिंचिंग से नाराज पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निंदा की है। करीब100 से ज्यादा पूर्व सैनिकों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुस्लिमों और दलितों पर गौरक्षकों द्वारा बीफ और गाय को लेकर कई हमले किए गए। सैनिकों द्वारा यब पत्र ऐसे समय में लिखा गया है जब इधर संसद चल रही है और वहां भी...