हक़ और आजादी
September 10, 2018
सीजेपी और एआईयूएफडब्ल्यूपी की लगातार कोशिशों से जेल में बन्द आदिवासी मानवाधिकार रक्षकों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
आदिवासी मानवाधिकार रक्षकों सुकालो और किस्मतिया गोंड के लिए चलाए गए रिहाई अभियान में सीजेपी और ऑल इंडिया यूनियन ऑफ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (एआईयूएफडब्लूपी) को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है. अलाहाबाद उच्च न्यायलय ने दोनों महिलाओं...
September 10, 2018
कांग्रेस की अगुवाई में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 21 विपक्षी दलों का देशभर में भारत बंद जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता धरने पर बैठे हैं।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से सभी लोग परेशान हैं। सरकार की नीतियां जनविरोधी है। यही वजह...
September 9, 2018
भीमा कोरेगांव और 'अर्बन नक्सल' के नाम पर हाल के दिनों में हुई सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों, लेखकों और कवियों की गिरफ्तारी के खिलाफ अब छ्त्तीसगढ़ से भी आवाजें उठने लगी हैं। जगह-जगह सड़कों पर आकर लोगों ने इनकी रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया। जिनमें से कुछ के जीवन में तो सुधा भारद्वाज का योगदान साफ- साफ दिखाई पड़ता है।
इस वीडियो में, एसीसी लिमिटेड के कर्मचारी संगठन...
September 9, 2018
एक पत्र आया है, चर्चा इस पर कीजिए
आदरणीय सर नमस्कार,
आज हम आपको एक ऐसी व्यवस्था के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी स्वतंत्र प्रजातांत्रिक देश के मुंह पर एक तमाचा है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते आजाद भारत में एक ऐसी व्यवस्था भी चल रही है जो की पूर्णता असंवैधानिक अनैतिक तथा मानव मूल्यों के खिलाफ है और यह व्यवस्था किसी साहूकार या निजी कंपनियों द्वारा नहीं चलाई जा रही है बल्कि यह...
September 7, 2018
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समलैंगिकता पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जिसके मुताबिक भारत में अब समलैंगिक यौन संबंध अपराध की श्रेणी से बाहर होंगे। कोर्ट में आईपीसी की धारा 377 को चुनौती दी गई थी जिसके अनुसार समलैंगिकता को अपराध माना जाता था।
आईपीसी की धारा 377 के मुताबिक जो कोई भी किसी पुरुष, महिला या पशु के साथ प्रकृति की व्यवस्था के खिलाफ सेक्स करता है, तो इस अपराध के लिए उसे 10 वर्ष...
September 5, 2018
गौरी लंकेश की हत्या को आज एक साल हो गया है. गिरफ़्तार आरोपी श्री राम सेना और सनातन संस्था जैसे कट्टरपंथी संगठनों का करीबी है. 5 सितम्बर 2017 की शाम गोली मार कर गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी.
बंगलुरु से निकलने वाली साप्ताहिक पत्रिका लंकेश में बतौर संपादक कार्य करने वाली गौरी लंकेश को कन्नड़ की क्रांतिकारी पत्रकार कहा जाता था. 5 सितम्बर 2017 की शाम बंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर स्थित...
September 5, 2018
राजस्थान में अनाज मंडियों में हड़ताल जारी है। राज्य की 247 मंडियों में लगातार चौथे दिन कारोबार बंद रहा। खाद्य पदार्थ व्यापार संघ आढ़त और आढ़तियों को समाप्त करने वाले कानून के विरोध में ये हड़ताल कर रहा है।
हड़ताल के चौथे दिन व्यापारियों ने सूरजपोल और अन्य अनाज मंडियों में आढ़त तथा आढ़तियों को समाप्त करने वाले कानून का पुतला जलाया।
राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल...
September 5, 2018
छत्तीसगढ़ में नाबालिग बच्चियों के लापता होने का सिलसिला पुराना है। राज्य के प्रमुख शहर बिलासपुर में भी ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों में जिले के बिल्हा, तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्रों से 4 नाबालिग लड़कियां लापता हो चुकी हैं।
बच्चियों के लापता होने का मामला तो पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक बरामद किसी को नहीं किया जा सका है।
पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में...
September 4, 2018
अडानी कम्पनी द्वारा भेजे गए जेसीबी झारखण्ड के गोड्डा ज़िले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के माली गांव में 16 बीघा ज़मीन में लगी धान की फ़सल को तहस-नहस कर दिया और दर्जनों पेड़ उखाड़ दिए. घटना 31 अगस्त 2018 की है.
संघर्ष संवाद की ख़बर के मुताबिक माली गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़मीन अडानी को नहीं दी है और ना ही देना चाहते हैं. इस सम्बन्ध में न वे किसी जनसुनवाई में शामिल हुए और ना...
September 3, 2018
रायपुर के राष्ट्रीय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय में इस समय दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जंतर-मंतर जैसा माहौल बना हुआ है।
हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। ये छात्र-छात्राएं पूर्व कुलपति और वॉर्डन की नियुक्ति के साथ-साथ छात्राओं पर लगाई गई बंदिशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
(courtesy: naidunia.jagran.com)
पूर्व...