हक़ और आजादी
November 21, 2018
राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर विधानसभा को ही प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट माना जाता है. यहां लगभग 2 लाख मतदाता हैं. जीत-हार का अनुमान लगाने निकलने पर जिस भी गली से हम गुज़रे, वहां दस में से आठ ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से सत्तापक्ष की तरफ़ से विधायक रहे व्यक्ति ने शहर की हालत बिगाड़ रखी है, कुछ भी हो जाए उसे (बीजेपी) वोट नहीं देंगे. उसका हारना तय सा लग रहा होता है, फिर एक खेल हो जाता है...ऐन मतदान...
November 20, 2018
जेट एयरवेज से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाली दिनों में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जेट एयरवेज के कर्मचारी लम्बे समय से सैलरी नहीं मिलने से बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने अब कंपनी को अगले महीने से एक्स्ट्रा काम नहीं करने की चेतावनी दी है.
जेट एयरवेज नामक यह विमानन कंपनी पिछले तीन महीनों से लगातार घाटे में...
November 19, 2018
साल 2002 में हुए गुजरात दंगे के लिए नरेंद्र मोदी (तत्कालीन मुख्यमंत्री) को क्लीन चिट दिए जाने के मामले दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट आज इस पर अहम सुनवाई करेगा. ये याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दायर की गई है जो कि कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी हैं.
बता दें कि बीते मंगलवार को जस्टिस ए. एम कानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने जाफरी की याचिका को...
November 19, 2018
पहले कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की लुभावनी बातों में आकर रसोई गैस के सिलेंडर की सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ता अब फिर से सब्सिडी वापस चाह रहे हैं।
ऐसा रसोई गैस के सिलेंडर के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी के कारण हो रहा है। केंद्र सरकार ने भी लुभावने विज्ञापन देकर जनता को ये समझाने की कोशिश की थी कि अगर सक्षम लोग सब्सिडी छोड़ेंगे तो इसका लाभ देश के कमजोर आय वर्ग के...
November 19, 2018
केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकारों ने युवाओं को रोजगार और नौकरी के लुभावने वादे करके जो वादाखिलाफी की, उसकी मार इन बेरोजगारों पर दोहरे तरीके से पड़ रही है।
एक तरफ तो युवा नौकरी के लिए तरसते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी इस हालत का फायदा उठाकर ठगों ने फर्जी नौकरियां बांटने के संगठित गिरोह चलाने शुरू कर दिए।
ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में सामने आया है जहां विश्व बैंक से...
November 17, 2018
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार हमें सीबीआई और ईडी के जरिए नहीं डरा सकती। क्योंकि हम ईमानदार और सच्चे लोग हैं, इसलिए सरकार हमसे ज्यादा घबराती है।
चंद्रशेखर ने फेसबुक लाइव के जरिए बिजनौर, आगरा और बिहार में होने वाली भीम आर्मी की रैली में शामिल होने के लिए भी अपील की। उन्होने कहा कि 2 अप्रैल (भारत बंद) को बहुजनों का ऐसा इतिहास...
November 16, 2018
कृषि संकट के गहरे होने के साथ ही महाराष्ट्र के किसानों का संघर्ष भी तेज़ होता जा रहा है। 14 नवंबर, शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक के किसानों ने फिर एक विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले नासिक के गोल्फ क्लब से अंबेडकर स्टेचू तक मार्च निकाला, जिसमें किसान 25,000 मौजूद थे।
दरअसल, नासिक इलाके के किसान इस समय सूखे की मार को झेल रहे हैं। किसानों की माँग है कि सरकार इस इलाके को...
November 15, 2018
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कॉम हन्नान मोल्ला ने पिछले दिनों, मुंबई में आयोजित की भव्य शेतकरी हक्क परिषद में, भाजपा के किसान विरोधी नितीयों की पोल खोल डाली । दिल्ली चलो का नारा देते हुए, हनन मोल्ला ने आह्वान किया सारे देश से की वे आने वाले 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में ऐतिहासिक किसान समावेश में भाग लें। इस कार्यक्रम में किसानों की एक ही माँग होगी - संसद का एक ख़ास सत्र, जिसके...
November 15, 2018
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भी किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यही हैं कि किसान आज भी अपनी फसल के उचित दामों के लिए परेशान हो रहे हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
यही हाल है रायसेन जिले का जहां धान की उपज का सही दाम न मिलने से नाराज़ किसानों ने मंडी परिसर के बाहर भोपाल-सागर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया।
गुस्साए किसानों का कहना था कि व्यापारी धान...
November 14, 2018
सुप्रीम कोर्ट गुजरात के गुलबर्ग सोसाइटी मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की याचिका पर अगले सोमवार (19 नवंबर) को सुनवाई करेगा. अपनी अर्जी में जाफरी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने को चुनौती दी है. कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी भी इन दंगों के शिकार हुए थे.
विशेष जांच दल (एसआईटी) के नरेंद्र मोदी समेत अन्य 56 लोगों को क्लीन...