हक़ और आजादी

October 12, 2019
कोरबा. कोरबा जिले के ग्राम कलतरी में प्रस्तावित अम्बिका कोल ब्लॉक जिसका आवंटन SECL को हुआ था उसकी पर्यावर्णीय स्वीकृति के लिए आयोजित लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर खनन परियोजना का विरोध किया है. अबिका ओपेन कॉस्ट कोयला खदान के लिए शुक्रवार को आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया. इससे होने वाले नुकसान की ओर जिला प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल का ध्यान आकृष्ट कराया...
October 12, 2019
मुंबई: असम में एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट से 19 लाख से ज्यादा लोगों का जीवन अधर में लटक गया है। उन्हें विदेशी घुसपैठिये करार दिया गया है। इस बीच बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ा। कुछ को एक छोटी सी गलती के कारण सालों जेल में रहना पड़ा तो किसी के परिवार का सहारा ही एक झटके में छिन गया। ऐसे ही कुछ प्रभावित लोग शुक्रवार को मुंबई पहुंचे और सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस...
October 10, 2019
वर्धा। 9 अक्टूबर को बीएसपी संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि मनाने व लिंचिंग की घटनाओं पर पीएम मोदी को सामूहिक पत्र लिखने के मामले में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा छह छात्रों को निष्कासित करने का मामला सामने आया है।  निष्कासन पत्र में विवि प्रशासन ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के आलोक में लागू लागू आचार संहिता के उल्लंघन व न्यायिक...
October 9, 2019
श्रीनगर। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। जेएनयू की कश्मीरी छात्रा शेहला ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। शेहला ने कहा है कि कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेना घाटी में केंद्र सरकार के ऐक्शन को सही ठहराना होगा। शेहला राशिद ने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीर में मुख्यधारा की...
October 9, 2019
सेंचुरी सत्याग्रह के 2 वर्ष पूरे होने पर सेंचुरी गेट, सत्राटी, (खरगोन में इंदौर मुम्बई हाईवे पर) 17 अक्टूबर 2019 दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक विशाल 'श्रमिक मेला' आयोजित होने जा रहा है।  मेला आयोजकों की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि आज देश में एक और औद्योगिकरण से विकास का नजरिया सामने रखकर खेतिहर और मेहनतकशों को उसीसे रोजगार पाने का भरोसा दिया जा रहा है... तो...
October 8, 2019
अपने परिपत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्त विद्याथियों-शोधार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम के पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी बताया है, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय का यह परिपत्र छात्र-छात्राओं द्वारा देश में घट रही घटनाओं दलितों-मुस्लिमों के मॉब लिंचिंग, बलात्कार व यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं,...
October 8, 2019
नागरिकता का अंतिम राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) 31 अगस्त, 2019 को प्रकाशित हो चुका है। 19 लाख से अधिक लोग इससे बाहर हो चुके हैं। जो लोग लिस्ट से बाहर हुए हैं उन्हें समर्थन देने के लिए विभिन्न मानवाधिकार संगठन, नागरिक, समाज के सदस्य और अन्य नागरिक एक साथ आ रहे हैं। जो लोग बाहर हुए हैं, उनमें भाषाई, धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक शामिल हैं: बंगाली हिंदू, श्रमिक वर्ग मुस्लिम, गोरखा समुदाय के सदस्य, स्वदेशी...
October 6, 2019
मुंबई। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन भी कर दिया है।  आपको बता दें कि रविवार सुबह छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। पिछले कई दिनों से पर्यावरण प्रेमी और कार्यकर्ता मेट्रो शेड के लिए सैकड़ों...
October 6, 2019
इलाक़े में धारा-144 लगी थी। मुंबई के आरे के जंगलों में जाने वाले तीन तरफ़ के रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। ठीक उसी तरह से जैसे रात के अंधेरे में किसी इनामी बदमाश या बेगुनाह को घेर कर पुलिस एनकाउंटर कर देती है, शुक्रवार की रात आरे के पेड़ घेर लिए गए थे। उन पेड़ों को भरोसा होगा कि भारत की परंपरा में शाम के बाद न फूल तोड़े जाते हैं और न फल। पत्तों को तोड़ना तक गुनाह है। वो भारत अब इन पेड़ों का...
October 5, 2019
अभी कल कौन बनेगा करोड़पति में उस महिला के बारे में सवाल पूछा गया था जिसने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए अपनी और अपनी दो बेटियों के साथ प्राणों की आहुति दे दी थी। वर्ष 1731 में खेजड़ी के पेड़ को कटने से बचाने के लिए राजस्थान के जोधपुर में 363 लोगों ने अपने जान की कुर्बानी दे दी थी। सत्ता में बैठे लोगों को इनकी जान लेने में कोई गुरेज नहीं हुआ। सत्ता की जिद और अहंकार में कोई अंतर नहीं आया है...