राजनीती

June 13, 2018
गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव में प्रदूषित पानी पीने से अब तक 67 ग्रामीण मौत के मुंह में समा चुके हैं, लेकिन पिछले 15 साल से सत्ता सुख भोग रही रमन सिंह की भाजपा सरकार इस बारे में हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक देवभोग विकासखंड के इस गांव में भूजल में फ्लोराइड और भारी धातुओं की मात्रा बहुत अधिक हो गई है जिससे यहां का पानी पीकर ग्रामीणों की किडनी खराब हो रही हैं।...
June 12, 2018
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) मुखिया मायावती ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा दिए बिना ही केन्द्र सरकार के 10 महत्वपूर्ण विभागों के अनुभव और योग्यता के आधार पर ‘संयुक्त सचिव’ स्तर के पदों पर नियुक्ति के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.मायावती ने कहा कि केन्द्र में संयुक्त सचिव का पद राज्यों में सचिव पद के बराबर होता है और केन्द्र के 10 विभागों में अनुभव और योग्यता...
June 12, 2018
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को मिली धमकी को सहानुभूति पाने का जरिया बताया है. शरद पवार ने पुणे में एक संबोधन के दौरान कहा 'कुछ लोग धमकी भरे खत की बात कर रहे हैं. मैने एक सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी से बात की है, जिन्होंने सीआईडी में काम किया है. उन्होंने मुझे बताया कि पत्र में ऐसा कुछ भी नहीं है. यह पत्र सिर्फ लोगों की सहानुभूति पाने...
June 12, 2018
पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को देखते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं ला रही है?  जैसे ही वह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी उसके दाम अपने आप कम हो जाएंगे. चिदंबरम ने कहा, 'पिछले चार सालों...
June 12, 2018
सांप्रदायिक शक्तियों के ख़िलाफ़ अचल-अडिग डटे रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद का आज 71वाँ जन्मदिन है। मनुस्ट्रीम मीडिया जिन्हें ‘चाराचोर’ के नाम से बदनाम करती है, उन्हें मैं 6 विश्विद्यालय खोलने वाले मुख्यमंत्री के तौर पे जानता-मानता-सराहता हूँ। अगर रीढ़ वाले नेताओं की गिनती इस देश में होगी, तो लालू प्रसाद का नाम उस फ़ेहरिस्त में सबसे ऊपर आएगा...
June 12, 2018
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उत्तरप्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्री अपने बंगले खाली कर चुके हैं। ऐसे सारे मामले काफी चर्चा में भी रहे लेकिन अन्य राज्यों में भी पूर्व मुख्यमंत्री आजीवन बंगला हासिल किए बैठे हैं। सबसे अलग मामला राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है जो एक साथ दो-दो बंगले कब्जा किए हैं, लेकिन उनकी चर्चा कहीं नहीं हो रही है। Image Courtesy: DNA सुप्रीम कोर्ट ने...
June 12, 2018
मध्यप्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों के अधिकारियों की तानाशाही ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। Image Courtesy: NDTV सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक दलित युवक की मौत के बाद जब उसके परिजन अस्पताल प्रबंधन को डीज़ल के लिए रुपए नहीं दे पाए तो अस्पताल ने शव को ले जाने के लिए वाहन देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में मजबूर परिजनों को हाथ ठेले पर ही शव को ले जाना पड़ा...
June 11, 2018
नई दिल्ली. भारत सरकार ने एक विज्ञापन जारी करके कहा है कि सरकारी नीति बनाने के लिए वह अफसरों की बगैर किसी परीक्षा के नियुक्ति करेगी. इस मामले पर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को मनुवादी बताते हुए निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया है, ''यह मनुवादी सरकार UPSC को दरकिनार कर बिना परीक्षा के नीतिगत व संयुक्त सचिव के महत्वपूर्ण पदों पर मनपसंद व्यक्तियों को कैसे नियुक्त कर सकती है? यह संविधान...
June 11, 2018
मध्यप्रदेश में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के शोषण और प्रताड़ना का सिलसिला जारी है। ऐसे ही एक कर्मचारी की खुद को आग लगा लेने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण सिंह परिहार ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था, लेकिन 1 जून को उसे लंबी प्रताड़ना के बाद नौकरी से हटा दिया गया था।   दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, अरुण सिंह परिहार ने...
June 11, 2018
राजस्थान की वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अब छात्र-छात्राओं को स्कूलों से ही भगवा शिक्षा देना शुरू करने जा रही है। बच्चों को संस्कारित करने के नाम पर अब स्कूलों में संतों के प्रवचन कराए जाएंगे। Image: Amar Ujala आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में पहले से ही भगवा शिक्षा दी जाती है लेकिन अब दूसरे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी संतों के प्रवचन कराने के लिए बाध्य किया...