राजनीती
October 1, 2018
इस देश के लोग भगवान भरोसे हैं, राजनीति न्यायपालिका के भरोसे...बाकि सरकार झुनझुना बजाने के लिए तो है ही
“शब्द भ्रमित है, भावना ही यथार्थ है...इसलिए उलझनें ज्यादा हैं.”
पहली तस्वीर. दिन के 11:30 बजे मुजफ्फरपुर से सप्तक्रांति खुलती है, दिल्ली के लिए. किसी भी दिन आरक्षित डब्बे में बैठ जाइए. एक बोगी में कम से कम दो पेशेंट ऐसे मिलेंगे (विजिबल) जो दिल्ली इलाज कराने आ रहे होते हैं....
October 1, 2018
मेटा डेटा का एक अर्थ है- आकड़ों के बारे में आंकड़ा और दूसरा अर्थ है संग्रहित सूचना. सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों वाली संविधान पीठ के 1,448 पन्नों के फैसले में इस शब्द का लगभग 50 बार जिक्र किया गया है. यह शब्द आधार कानून 2016 में परिभाषित नहीं है. पृष्ठ 121 पर कहा गया है कि आधार कानून भारतवासियों और नागरिकों का मूल बायोमेट्रिक (उंगलियों व आंखों की पुतलियों) की जानकारी, जनसंख्या संबंधी जानकारी और मेटा...
October 1, 2018
नक्सलवाद पर असली बहस कोई नहीं कर रहा; मीडिया के एक वर्ग और सरकार ने इसे अर्बन नक्सल के झूठे खेल में फंसा दिया है. अगर ऐसा नहीं होता तो इस बात पर सवाल उठता कि सुधा भरद्वाज सहित दस एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी के आगे-पीछे, दो अलग -अलग घटनाओं, एक महाराष्ट्र के गडचिरोली में 40 और दूसरी बस्तर के सुकमा में 15, में कुल 55 आदिवासी युवा और नाबालिग, नक्सल होने के नाम में पुलिस की गोली से क्यों भून दिए गए?...
September 29, 2018
राजस्थान में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 11 दिन बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया जिस कारण कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में गुरुवार से जयपुर में रोडवेज मुख्यालय के कर्मचारी भी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए। पत्रिका के अनुसार, 54 साल में पहली बार रोडवेज मुख्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं।
प्रदेशभर में 52 डिपो के मुख्य प्रबंधक भी एक दिन के आकस्मिक...
September 29, 2018
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह की वादा खिलाफी से नाराज छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ ने 30 सितंबर को राजनांदगांव में कर्मचारियों को एकजुट करके वादा निभाओ रैली करने का निर्णय किया है।
पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ मुंगेली के अनियमित कर्मचारियों ने विकास यात्रा लेकर लोरमी पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह को 94 पेज का ज्ञापन सौंपा है,...
September 29, 2018
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की जीपीएफ की रकम इस कदर नियमों में उलझी कि वह मौत से जूझ रही अपनी बच्ची तक का इलाज नहीं करा पाई और आखिरकार बच्ची की मौत हो गई।
नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, जबलपुर के अधारताल संकुल के शासकीय प्राथमिक स्कूल आनंद नगर की शिक्षिका सुषमा तिवारी की 25 वर्षीय बेटी शगुन आचार्य कैंसर से पीड़ित थी। बेटी का इलाज कराने में उनकी पूरी जमा पूंजी...
September 29, 2018
बीजेपी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह मनाने का फैसला कर सशस्त्र बलों के साथ अच्छा नहीं किया है. कई सेवारत और सेवानिवृत्त वर्दीधारी लोगों ने पराक्रम पर्व नाम के इस तीन दिवसीय उत्सव पर इसलिए असंतोष व्यक्त किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने का लक्ष्य है.
'द वीक' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड ब्रिगेडियर संदीप...
September 29, 2018
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया है. आनंदीबेन ने स्कूल की छात्राओं को बाल न कटवाने और खाना बनाने की सलाह दे डाली. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आनंदीबेन प्रदेश के राजगढ़ के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से मिलने पहुंचीं थीं.
राज्यपाल आनंदीबेन ने हॉस्टल की छात्राओं से कहा कि अगर...
September 29, 2018
2019 भारत की अर्थव्यवस्था में तबाही के साल के रूप में याद रखा जाएगा. 2014 में कहा जाता था कि भारत 2019 तक तो विश्वगुरु बन जाएगा विश्वगुरू तो बहुत दूर की बात है. कैसे भी कर के भारत की अर्थव्यवस्था इस बर्बादी के दौर से ठीक ठाक निकल जाए तो इसी बात का शुक्र मना लीजिएगा.
IL & FS के डूबने पर कम से कम अब तो लोगों का ध्यान जा रहा है. कल शाम को कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है...
September 28, 2018
पिछले कुछ दिनों से फिर से मेरे नंबर पर फोन आए जा रहे हैं। वही तरीका कि दिन रात फोन करते रहो और उठा ले तो गाली बको। तरह तरह से तंग करो। हुआ यह है कि किसी ने एक फर्ज़ी मेसेज तैयार किया है। आप जानते हैं कि व्हाट्स एप चैट में जैसी बातचीत होती है, उस तरह की बातचीत के स्क्रीन शाट फर्जी तरीके से तैयार हो जाते हैं। इस स्क्रीन शाट में फोटोशाप तरीके मुझे किसी से बात करते हुए दिखाया गए है कि संघ और बीजेपी...