राजनीती

October 12, 2018
अक्टूबर 1929 में गांधी संयुक्त प्रांत का दौरा कर रहे थे. इलाहाबाद पहुँचे तो कृषि वैज्ञानिक डॉ. सैम हिगिनबॉटम के फार्म में उनका काम देखने गए, जो मैले का वैज्ञानिक तरीके से निपटान और उपयोग पर काम कर रहे थे. गांधीजी ने उनके काम से प्रभावित होते हुए कहा- “यह कैसी विषम परिस्थिति है जहाँ एक ओर डॉ. हिगिनबॉटम मैले का आर्थिक और वैज्ञानिक ढंग से उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगरपालिका...
October 12, 2018
भारत में चल रहे 'मी टू अभियान' पर एक सवाल का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने पत्रकारों के यौन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की. एस्पिनोसा की प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने कहा कि पत्रकारों के यौन उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "एस्पिनोसा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और यौन हिंसा के खिलाफ जीरो...
October 12, 2018
आईआईटी-कानपुर में प्रोफेसर रहे जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद गंगा नदी के बड़े जानकारों में से एक थे. गंगा सफाई के लिए पिछले 112 दिनों से अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का गुरुवार को निधन हो गया. बीते 9 अक्टूबर से प्रोफेसर जीडी अग्रवाल ने पानी पीना बंद कर दिया था. अगले दिन हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जबरन ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. जीडी अग्रवाल 86 साल के...
October 12, 2018
क्या जीडी अग्रवाल ( स्वामी सानन्द ) की हत्या की गयी है ? पहली नजर में देखा जाए तो आप सभी इस सवाल को खारिज कर देंगे क्योकि इतनी अधिक उम्र वाले व्यक्ति का इतना लंबा अनशन करने बाद जीना सम्भव नही होता. लेकिन यदि इस घटना की आप गहराई में उतरेंगे तो आप के सामने ऐसे ऐसे तथ्य आएंगे जिससे सुन कर आप भी एक बार चौक जाएंगे. स्वामी सानन्द के गुरु कहे जाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनकी मृत्यु...
October 12, 2018
IL&FS का संकट अभी खत्म नही हुआ है सरकार द्वारा नियुक्त नए चेयरमैन उदय कोटक ने यह माना है कि समूह का कर्ज 91,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है. केंद्र सरकार ने इसे नियंत्रण में लेने के बाद दावा किया था कि कंपनी आगे से डिफॉल्ट नहीं करेगी लेकिन फिर से इसने अपने कर्ज की क़िस्त चुकाने में डिफॉल्ट किया है. पहले मोदी सरकार ने एलआईसी को उसे उबारने की जिम्मेदारी दी थी और अब फंदा एसबीआई के...
October 12, 2018
जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य भर में चुनाव प्रचार करती घूम रही हैं, अपनी सरकार को अब तक की सबसे बेहतर सरकार बता रही हैं, वहीं उनके शासन में मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू और जीका वायरस जैसी बीमारियां जानलेवा बन चुकी हैं और सैकड़ों लोगों की जान ले चुकी हैं। ये हालत भाजपा के शासन वाले अन्य राज्यों में भी है। इस बार स्वाइन फ्लू से नौ अक्टूबर तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल सेंटर फॉर...
October 12, 2018
राजस्थान में कुल 59 सीट्स रिजर्व है, जिनमें 34 अनुसूचित जाति और 25 जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है ,शेष 141 विधानसभा क्षेत्र अनारक्षित है। 1952 से 2013 तक के 14 चुनावों पर नजर डालें तो इन सीटों पर टिकट देने का ट्रेंड यह है कि इन आरक्षित क्षेत्रों में आरक्षित समुदाय की राय कोई मायने नहीं रखती,यहां पर अनारक्षित सवर्ण अथवा लठैत पिछड़ों की इच्छानुसार ही कैंडिडेट तय किये जाते है, जिन्हें...
October 12, 2018
मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगते ही भारतीय जनता पार्टी पर इसके उल्लंघन के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। यहां तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुना में रोड शो के दौरान भी आचार संहिता का  उल्लंघन किया गया। अब इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग को भेजने जा रहा है।  नईदुनिया की खबर के मुताबिक रोड शो से पहले हटाए जा रहे झंडे बैनरों को लेकर डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख से भाजपा...
October 12, 2018
छत्तीसगढ़ में नाबालिग बच्चों के गायब  होने और फिर न मिलने की अनेक घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन सरकार ने कभी इन पर ध्यान नहीं दिया। अब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए ठोस नीति बनाने और 8 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। नईदुनिया की खबर के अनुसार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक साल बाद भी नाबालिग बच्चों को...
October 11, 2018
सवाल अकबर के इस्तीफ़े का नहीं है। इस्तीफ़ा लेकर कोई महान नहीं बन जाएगा। वो तो होगा ही। मगर जवाब देना पडेगा कि इस अकबर में क्या ख़ूबी थी कि राज्य सभा का सदस्य बनाया, बीजेपी का सदस्य बनाया और मंत्री बनाया। इसके दो दो दलों के अंदरखाने तक पहुँच होती है। सत्ता तंत्र का बादशाह बन जाता है। आराम से कांग्रेस का सांसद, आराम से भाजपा का सांसद। क्या प्रधानमंत्री ने अकबर को मंत्री बनाते समय अपना...