राजनीती

December 28, 2018
मुंबई। 29 दिसंबर को मुंबई और 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभाएं निर्धारित थीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे पहले ही चंद्रशेखर आजाद को मलाड के होटल मसूरी में डिटेन कर लिया था। इसके बाद उन्हें चैत्यभूमि से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसके बाद अब खबर है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है।   चंद्रशेखर आजाद ने खुद ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी...
December 28, 2018
मुंबई। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को महाराष्ट्र में सभा से पहले पुलिस ने होटल में डिटेन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे मनाली होटल में बंदी बना लिया गया है। मैं पहली बार बाबासाहेब अंबेडकर की इस भूमि पर आया हूं। मैं उन्हें अपना सम्मान देना चाहता था। मैं जानना चाहता हूं कि किस अधिनियम के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछता हूं। पुलिस...
December 28, 2018
मुंबई। दलित शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को महाराष्ट्र में सभा से पहले पुलिस ने होटल में डिटेन कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें बताया है कि वे मलाड स्थित होटल में हैं जिसे पुलिस ने घेर लिया है. चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है, ''हमें गिरफ्तार करने के लिए...
December 28, 2018
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाय के नाम पर हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में दो दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उसने सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं बीजेपी विधायक का दावा है कि इंस्पेक्टर सुबोध ने खुद ही अपने ऊपर गोली चलाई थी। हालांकि इस हिंसा का मास्टरमाइंड बजरंग दल का योगेश राज अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।...
December 28, 2018
बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में 1 जनवरी 2019 को नए साल पर होने वाले जश्न को लेकर बजरंग दल भड़क गया है। गुरुवार (27 दिसंबर) को संगठन ने उसे अनैतिक और धर्म विरोधी बताया। साथ ही कहा है कि वे लोग शहर में इन जश्न और आयोजनों का कड़ा विरोध करेंगे। उनके मुताबिक, “ये हमारे धार्मिक सिद्धांतों के विपरीत हैं।”  बेंगलुरू में बजरंग दल के संयोजक सूर्यनारायण ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स...
December 28, 2018
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गायों को लेकर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इलाके में एक दर्जन गायों को जिंदा दफनाने की सूचना से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। घंटों मशक्कत के बाद गायों को जमीन से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दावा किया कि सिर्फ मरी हुई गायें ही दफन की गई थीं।  अलीगढ़...
December 28, 2018
भोपाल की एक अदालत ने सड़क पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसएस उप्पल के खिलाफ इस सिलसिले में एक परिवाद भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र की ओर से अधिवक्ता यावर खान ने अदालत में दायर किया था।   इस मामले में मैजिस्ट्रेट...
December 28, 2018
प्रणाम सर, "मेरी माताजी बिहार में आँगनवाड़ी सेविका हैं। उन्हें पिछले 12 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की राशि मात्र 3000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से तथा मात्र 750 रुपये बिहार सरकार की ओर से है (कुल 3750 रुपये)। इसी तरह 2016 में भी 8 महीने मानदेय नहीं दिया गया था। माँ की कमाई के वो 3000 रुपये उनके लिए बड़ी बात है, आजीवन काम कर अपना गुज़ारा चलाने की अभ्यस्त रही हैं। सरकारी आँकड़ों के...
December 27, 2018
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार (26 दिसंबर) को दावा किया कि उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में छापेमारी कर आईएसआईएस से प्रेरित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। एनआईए ने इस सिलसिले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की योजना बनाने का आरोप है। एनआईए ने ‘हरकत उल...
December 27, 2018
किसी भी प्रजातांत्रिक समाज के स्वस्थ होने का एक महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसमें अल्पसंख्यक स्वयं को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किस हद तक है। इन दोनों पैमानों पर भारतीय प्रजातंत्र पिछले कुछ वर्षों से खरा नहीं उतर रहा है। ऐसा लगता है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने के प्रयास हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों...