राजनीती

January 4, 2019
अपने विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब उनका एक और बयान चर्चाओं में है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि गोतस्कर और गोहत्यारे आतंकवादी जैसे ही हैं। यही नहीं, उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से गोतस्करी और हत्या का विरोध करने की मांग की है।  अलवर में मीडिया से...
January 3, 2019
आज की तारीख़ में राजनीति अपनी स्वाभाविक स्वायत्ता धीरे-धीरे खोती जा रही है। पिछले कुछ बरसों या यूं कहें कि तक़रीबन एक दशक से यह कहीं और से निर्देशित-नियंत्रित-संचालित हो रही है। और, जम्हूरियत की सेहत के लिए यह ठीक नहीं है। भारतीय लोकतंत्र का जिस्म तो बुलंद लगता है, मगर इसकी रूह बड़ी बीमार हो चली है। और, वक्त रहते गर इसकी तीमारदारी नहीं हुई, तो यह असमय कालकवलित हो सकता है। आर जी इगरसोल ने ठीक ही...
January 3, 2019
नई दिल्ली। पहलू ख़ान और अकबर ख़ान की हत्या से बदनाम हुआ राजस्थान का अलवर ज़िला मॉब लिंचिंग की वजह से एक बार फिर शर्मसार है। रविवार यानी 30 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे ज़िले के मिर्ज़ापुर गांव के मोहम्मद सगीर कथित गोरक्षकों के हत्थे चढ़ गया। गोतस्करी के शक में भीड़ ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल सगीर फिलहाल अलवर के ज़िला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ज़िंदगी और...
January 3, 2019
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन अपने कार्यकाल का पहला इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी का इंटरव्यू चर्चाओं में बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू में सबरीमाला से लेकर तीन तलाक, राम मंदिर से लेकर मॉब लिंचिंग आदि मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस इंटरव्यू में वे सवालों का सुविधाजनक तरीके से जवाब देते नजर आए।  पीएम मोदी इस इंटरव्यू में सवालों के जवाब देने के बजाय...
January 3, 2019
लखनऊ। गोकशी की अफवाह के बाद बुलंदशहर के स्याना में फैली हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को यूपी पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। योगेश राज को स्याना हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद 29 दिन से फरार था। सूत्रों के मुताबिक, योगेश राज की गिरफ्तारी कई नेताओं की मदद से हुई। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है। बुलंदशहर हिंसा के...
January 3, 2019
मोदीजी के इंटरव्यू की बड़ी धूम है, होनी भी चाहिए क्योंकि वे इंटरव्यू दिए हैं। इससे पूर्व भी जब उन्होंने दूर देश में जोशीजी को इंटरव्यू दिया था तब भी बहुत बातें हुईं थी। सभी लोग इन साक्षात्कारों को प्रायोजित बताने लगे। देश के प्रधानमंत्री मोदीजी निरन्तर प्रेस से भागते रहे हैं। एक -- दो बार जब पत्रकारों से मिले भी हैं तो यही बात सामने आई है कि पीएमओ पहले ही प्रश्नों की सूची मंगा लेता है जिसके उत्तर...
January 2, 2019
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं (जिनकी उम्र 50 साल से कम है) ने अयप्पा भगवान के दर्शन कर लिए हैं। इन दोनों महिलाओं के दर्शन के बाद हंगामा मचा हुआ है। जिन लोगों को लगता है कि माहवारी की उम्र वाली महिलाओं के दर्शन से अयप्पा भगवान का ब्रह्मचर्य भंग हो जाएगा वे प्रलय का ऐलान कर रहे हैं। महिलाओं के दर्शन से अयप्पा भगवान ने भले ही प्रलय नहीं मचाई हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने...
January 2, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिस इंटरव्यू को टीवी न्यूज चैनल्स ने ‘धमाकेदार इंटरव्यू’ बताया। जिसके लिए टेलीविजन की स्क्रीन पर ‘2019 का सबसे बड़ा धमाका’ लिखा गया। जिस इंटरव्यू के लिए कहा गया कि वो ‘मोदी से पूछे जाने वाले सभी सवालों का जवाब’ है। क्या वो इंटरव्यू ‘सबसे बड़ा धमाका’ था? क्या नरेंद्र मोदी से पूछे जा रहे ‘सभी सवालों के जवाब...
January 2, 2019
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ गायों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आ रहे हैं। आवार घूमते गोवंश को लेकर किसान भले ही परेशान हों लेकिन योगी आदित्यनाथ ने किसानों पर ही शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कर मुनाफा कमाने वाले पब्लिक सेक्टर के 8 विभागों पर ‘गो कल्याण सेस’ लगाने का प्रस्ताव पास किया। इस सेस से मिलने वाली रकम पूरे प्रदेश में...
January 2, 2019
भाजपा 6 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में समरसता खिचड़ी पकाने वाली है। ‘समरसता’ संघ दर्शन का प्रिय शब्द है। समानता शब्द से उन्हें परहेज़ है। समरसता - यानी भारतीय वर्णाश्रम व्यवस्था को बनाए रखते हुए, उसमें से अस्पृश्यता जैसे कुछ आयाम निकालकर उसे सर्व स्वीकार्य बनाना। यह कुछ कुछ पूँजीवाद के ‘ग्लोबलाइज़ेशन विथ ए ह्यूमन फ़ेस’ जैसी कोशिश है। यानी सरल शब्दों में कहें तो...