लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने की परमिशन न मिलने के बाद लखनऊ प्रशासन ने उन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर रोक लिया। इसकी खबर फैलते ही सूबे के सभी जनपदों में सपाइयों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। जगह-जगह धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता और पार्टी के नेता जमकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

इस बीच प्रयागराज में भी सपा नेता, कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव भी धरने पर बैठे थे। ताजा सूचना मिल रही है कि लाठीचार्ज में उन्हें भी चोट लगी है। उधर सूबे के कई जिलों से सपा कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन की ख़बरें आ रही हैं। बांदा में भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अमौसी एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौराहे को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा को जाम कर दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फ़िलहाल पुलिस बल कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने में जुटा है। बहराइच में भी सपाइयों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।