राजनीती
January 17, 2019
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फैशन उत्पादों की एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने तलवार, चाकू और खुकरी समेत करीब 170 हथियार जब्त किए। पुलिस ने इस संबंध में बीजेपी की डोम्बिवली ईकाई के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार की रात को डोम्बिवली में तिलक नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया और दुकान के मालिक धनंजय कुलकर्णी...
January 17, 2019
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और किसान कार्यकर्ता पी साईनाथ ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राफेल से भी बड़ा घोटाला है। उन्होंने महाराष्ट्र के कुछ जिलों का उदाहरण देते हुए बताया था कि किसान फसल बीमा योजना का लाभ सिर्फ प्राइवेट कंपनियों को मिल रहा है। अब रिपोर्ट आई है कि किसानों के फसल बीमा से जुड़ी 11 प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां मार्च 2018 में खत्म होने वाले साल में 3 हजार करोड़ रुपये...
January 16, 2019
डी-कंपनी का अभी तक दाऊद का गैंग ही होता था। भारत में एक और डी कंपनी आ गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और उनके बेटे विवेक और शौर्य के कारनामों को उजागर करने वाली कैरवां पत्रिका की रिपोर्ट में यही शीर्षक दिया गया है। साल दो साल पहले हिन्दी के चैनल दाऊद को भारत लाने के कई प्रोपेगैंडा प्रोग्राम करते थे। उसमें डोभाल को नायक की तरह पेश किया जाता था। किसने सोचा होगा कि 2019 की जनवरी में जज...
January 16, 2019
नई दिल्ली। कारवां मैग्जीन की एक खबर से सियासी खेमे में हलचल मच गई है। कारवां वेबसाइट की एक खबर मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के छोटे बेटे विवेक डोवाल केमैन द्वीप पर एक हेज फंड (Hedge Fund) चलाते हैं। बड़ी बात यह है कि यह हेज फंड नोटबंदी की घोषणा के 13 दिन बाद ही स्थापित की गई थी। कारवां ने कहा है कि सिंगापुर और अमेरिका से मिले दस्तावेज इसकी पुष्टि करते हैं। विवेक डोभाल का कारोबार...
January 16, 2019
नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि उन्हें 'देश की निस्वार्थ सेवा, आर्थिक और सामाजिक तौर पर देश का विकास करने के लिए' फ़िलिप कोट्लर प्रेसिडेन्शियल अवार्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
अवॉर्ड देने वाली वेबसाइट में बताया गया है कि ये अवार्ड पहली बार किसी को दिया गया है और प्रधानमंत्री के ब्लॉग के अनुसार इसके मूल में जो भावना...
January 16, 2019
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोहत्या के मामले के आरोपियों पर रासुका लगाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है, जबकि गोहत्या के आरोपियों पर रासुका लगा दी जाती है। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाह योगी जी !…गोहत्या के...
January 16, 2019
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की तरह मोदी सरकार के कई मंत्री 'नमो हुडी' पहने नज़र आने लगे हैं। 50 की उमर में शाहरूख ख़ान भी इस तरह की हुडी पहनते हैं ताकि युवा और ऊर्जावान दिखें। इस हुडी आगमन के पहले भी मीडिया ने कुछ मंत्रियों की छवि ऊर्जावान और कामकाजी के रूप में गढ़ने का काम किया है। उनमें से एक हैं रेल मंत्री पीयूष गोयल।
पीयूष गोयल के ट्वीटर हैंडल पर जाएंगे तो आपको...
January 15, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथयात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी को राज्य में सिर्फ रैलियां और सभाएं आयोजित करने की इजाजत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की रथ यात्रा से सौहार्द बिगड़ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बीजेपी अगर यात्रा के लिए संशोधित योजना लेकर आती है, तो उस पर नए...
January 15, 2019
मेरठ: 6 दिसंबर 2017 को गुजरात के राजसमंद में मुस्लिम युवक की हत्या कर वीडियो जारी करने वाला शंभू रैगर कथित हिंदुत्ववादियों के लिए हीरो बन गया था। शंभू को हीरो इसलिए बनाया गया क्योंकि उसने मुस्लिम की हत्या की थी। अब ऐसी ही कोशिश उत्तर प्रदेश में की जा रही है। बुलंदशहर के स्याना में पिछले महीने गाय के नाम पर हुई हिंसा की साजिश रचने वाला बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज मुख्य आरोपी के तौर पर जेल...
January 15, 2019
नई दिल्ली। 80 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मायावती और अखिलेश यादव ने जैसे ही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस गठबंधन की घोषणा की, राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई। मीडिया में भी इस गठबंधन को लेकर पैनल डिस्कसन होने लगे।
यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाएगा इसका प्रिडिक्शन करना...