राजनीती
January 27, 2019
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानि ईवीएम के 100 फीसदी तक हैक होने का दावा किया। उन्होने चेतावनी दी कि हैकर्स के हाथों लोकतंत्र की कुर्बानी नहीं दी जा सकती।
उन्होंने मांग की है कि भारत के निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वीवीपीएटी पर्चियां 100 फीसदी तक निकले या...
January 26, 2019
“सबसे पहले तो मैं अपने वित्तीय समर्थकों से दिल की गहराई से माफी मांगता हूं। मैं हमेशा अपनी ग़लतियों को स्वीकार करने में अव्वल रहता हूं। अपने फैसलों की जवाबदेही लेता रहा हूं। आज भी वही करूंगा। 52 साल के कैरियर में मैंने पहली बार मैं अपने बैंकर, म्यूचुअल फंड, गैर बैकिंग वित्तीय निगमों से माफी मांगने के लिए मजबूर हुआ हूं। मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा हूं। कोई अपना कर्ज़ चुकाने के लिए...
January 26, 2019
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की ओर से पद्म श्री पुरस्कार के लिए जिन नामों की घोषणा की गई थी उनमें एक नाम मशहूर लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। गीता ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इस सम्मान को न स्वीकारने की जानकारी साझा की। उन्होने लिखा, मैं यह पुरस्कार नहीं ले सकती क्योंकि देने की टाइमिंग सही नहीं है...
January 26, 2019
गंगा को बचाने के लिए इस दशक में चार साधू- स्वामी निगमानंद, स्वामी गोकुलानंद, बाबा नागनाथ, स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद- शहीद हो चुके हैं, एक संत गोपाल दास अनशन करते हुए लापता हो गए व 26 वर्षीय केरल निवासी ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। केन्द्र सरकार ने गंगा के मुद्दे पर संघर्षरत इन साधुओं को नजरअंदाज करने की रणनीति अपनाई हुई है।
35 वर्षीय स्वामी निगमानंद 2011 में गंगा...
January 25, 2019
नई दिल्ली। सामान्य वर्ग के लोगों को रोजगार और शिक्षा में 10% आरक्षण पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस व्यवस्था पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार को इस मुद्दे में नोटिस जारी किया है। तत्काल रोक से इनकार करते हुए कहा कि हम मुद्दे पर अपने स्तर पर निरीक्षण...
January 25, 2019
सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ की ओर से आयोजित फेस्टिवल ऑफ थिंकर्स को संबोधित करते हुए मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि राष्ट्रवाद या देशभक्ति सिर्फ़ नारा नहीं बल्कि जीवनशैली है, जिसे हम भूल चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अख्तर ने कहा कि ‘राष्ट्रवाद और देशभक्ति का मतलब सामाजिक रूप से जागरूक होना होता है...
January 25, 2019
भाजपा नेत्री और फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला एंकर के 'जींस' पहनने पर टोका. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 21 जनवरी को भाजपा की स्थानीय ईकाई की ओर से एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी.
मौसमी चटर्जी द्वारा युवती को दी गयी यह सलाह कई समाचार चैनलों के कैमरों में...
January 25, 2019
काग्रेस की पहचान नेहरु-गांधी परिवार से जुडी है. बीजेपी की पहचान संघ परिवार से जुडी है. बिना नेहरु-गांधी परिवार के काग्रेस हो ही नहीं सकती तो काग्रेस की कमजोरी-ताकत दोनो ही नेहरु-गांधी परिवार में सिमटी है और बिना संघ परिवार के बीजेपी का आस्त्तिव ही नहीं है तो वैचारिक तौर पर संघ की सोच हो या हिन्दुत्व की छतरी तले बीजेपी के राजनीतिक भविष्य को आक्सीजन देने का काम यह संघ परिवार पर ही टिका है. काग्रेस...
January 25, 2019
प्रियंका गाँधी को कांग्रेस का पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया है. कांग्रेसी अभी इस नियुक्ति के हैंगओवर के शिकार हैं. उन्हें लगता है कि प्रियंका के आते ही उत्तर प्रदेश में इंकलाब आ जाएगा लेकिन जितना आंका जा रहा है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उससे भी अधिक कमजोर है.... कांग्रेसियों को होश की दवा की बेहद जरूरत है साल 2014 के आम चुनाव में कुल 543 में से कांग्रेस को मात्र 44 सीटें मिलीं थी...
January 25, 2019
लोकतंत्र में निर्वाचन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। मनोनयन की नहीं। इस लिहाज़ से राहुल गांधी और अमित शाह दोनों ही मनोनयन से अध्यक्ष बने हैं।निर्वाचन से नहीं। यानी कोई चुनाव नहीं हुआ है। बेशक राहुल गांधी परिवार से आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि अमित शाह चुनाव से अध्यक्ष बन गए हैं। वे परिवार की जगह किसी की ख़ास पसंद के कारण बनते हैं। मैं इसे यारवाद कहता हूं। परिवारवाद और यारवाद में अंतर हो सकता है मगर...