राजनीती
February 4, 2019
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की ममता बनर्जी सरकार के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में चिट फंड घोटाला मामले में जांच करने गई सीबीआई की एक टीम को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई टीम जांच के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर पहुंची थी।
सीबीआई अधिकारियों को कमिश्नर के आवास के बाहर रोक लिया गया। समाचार...
February 3, 2019
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को हरियाणा के गुड़गांव में निकाली गई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग सच बोलते हैं उन्हें सजा दी जाती है। जब आप सवाल पूछते हैं तो सत्ता के लोग आपके सवाल का जवाब देने की बजाए समाज में जहर फैलाते हैं।
रैली के दौरान तेजस्वी भारतीय जनता पार्टी (...
February 3, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. राजभर ने पूछा कि जब गांजा प्रतिबंधित है तो अयोध्या और कुंभ में बाबा चीलम कैसे पी रहे हैं उनके तक गांजा कैसे पहुंच रहा है.
राजभर ने कहा कि अगर गरीब एक पुड़िया गांजा खरीद ले तो दरोगा, सिपाही उसका चालान कर देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री के सामने साधु चीलम काला कर...
February 3, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद द्वारा मुजफ्फरनगर में मंच से दिए गए बयान का एक हिस्सा मीडिया में सुर्खियों में है। मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में शनिवार को एक जनसभा में चंद्रशेखर ने कहा कि अगर हम भारत बंद करना जानते हैं, तो हम देश को चलाना भी जानते हैं. हमारे सब्र का इम्तिहान नहीं लिया जाए, एक सीमा होती है उत्पीड़न की भी.
चंद्रशेखर आज़ाद के चलाना को मीडिया ने जलाना कर...
February 2, 2019
मुंबई। दलित बुद्धिजीवी व प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे की गिरफ्तारी को लेकर पुणे पुलिस को सेशन कोर्ट से झटका लगा है। पुणे के सेशन कोर्ट ने प्रो. आनंद तेलतुंबडे को रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा का हवाला देते हुए प्रोफेसर तेलतुंबडे की गिरफ्तारी को गलत बताया इसके साथ ही उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया।
आपको बता दें कि पुणे पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई...
February 2, 2019
13 प्वाइंट रोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सवर्ण आरक्षण लागू करने और यूनिवर्सिटी में SC, ST, OBC आरक्षण को 13 प्वाइंट रोस्टर द्वारा निष्क्रिय करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया...
February 2, 2019
मोदी सरकार का अंतिम साल। संवैधानिक प्रथाओं के तहत तो यह होना चाहिए था कि मोदी सरकार अपने तीन महीने के खर्चे का ब्योरा रखती। लेकिन सत्ता की राजनीति इन प्रथाओं का ख्याल नहीं रखती है। जाते-जाते मोदी सरकार ने एक पूरा बजट पेश कर दिया। यानी काम के पांच साल लेकिन बजट पेश किया छह बार। इस बजट पर बात करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह अंतरिम बजट है, नई सरकार आने पर अगर नई सरकार चाहे तो यह बजट पूरी तरह...
February 2, 2019
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट रोस्टर के बदले विभागवार 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गए हैं। विपक्षी दलों के नेताओं के साथा ही अब केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री व अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने अपनी ही सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की...
February 2, 2019
फरवरी 2019 में 29 साल का एक मज़दूर असंगठित क्षेत्र में प्रवेश करता है। 31 साल तक हर महीने 100 रुपये जमा कराता है। सरकार भी 100 रुपये जमा कराती है। 2050 में वह साठ साल का हो जाता है। तब उसे पीयूष गोयल की स्कीम के अनुसार हर महीने 3000 की पेंशन मिलेगी।
उस समय रुपये की कीमत के हिसाब से ये चवन्नी के बराबर है या चवन्नी से कम, आप अपने फोन में मौजूद कैलकुलेटर का इस्तमाल करें।
इसकी जगह सरकार को...
February 2, 2019
मुंबई। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे को मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट से तड़के 3.30 बजे गिरफ्तार किया। आनंद तेलतुंबड़े कोचि से मुंबई लौट रहे थे। इस मामले में एडवोकेट प्रदीप मंध्यान ने इंस्पेक्टर इंदुलकर से बात की जिन्होंने आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किया है। इंदुलकर ने कहा कि पुणे ट्रायल कोर्ट से तेलतुंबड़े की अग्रिम जमानत...