राजनीती
March 13, 2019
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मसौदे से शामिल नहीं किए गए 40 लाख से अधिक लोगों की शंकाओं को दूर करते हुए बीते मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि इससे लोकसभा चुनाव में मत देने का उनका अधिकार प्रभावित नहीं होगा, बशर्ते मतदाता सूची में उनके नाम होने चाहिए।
शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग से यह स्पष्ट करने के लिए कहा था कि यदि किसी व्यक्ति का नाम 31 जुलाई...
March 13, 2019
दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनल कठिल समय से गुजर रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब वित्तीय बाधाओं के कारण बीएसएनएल के 1.76 लाख कर्मचारियों के फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है.
कर्मचारी संघ ने दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सरकार कंपनी को वेतन देने के साथ-साथ...
March 13, 2019
मुंबई: प्रख्यात शिक्षाविद और कार्यकर्ता राम पुनियानी ने कहा है कि महाराष्ट्र सीआईडी से होने का दावा करते हुए तीन पुलिसकर्मी पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उनके घर पर आए और उनके तथा परिवार के लोगों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की।
हालांकि, एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इनकार किया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने इस तरह की कोई छानबीन की।
आईआईटी बॉम्बे में बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग पढ़ा चुके...
March 13, 2019
कांग्रेस ने कल साबरमती आश्रम से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। गांधी के गुजरात में कल तीन गांधी थे। दैनिक भास्कर ने लिखा है कि 58 साल बाद कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक गुजरात में हुई। अमर उजाला ने लिखा है कि महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली सभा मोदी के गढ़ में की और कहा कि आजादी की लड़ाई से कम नहीं है यह चुनाव, सही मुद्दे उठाएं .... जागरूकता ही देशभक्ति है। हिन्दुस्तान के मुताबिक...
March 13, 2019
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता को लेकर हाल में शहरों की रैकिंग को लेकर जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं. कहा जा रहा है कि सर्वे करने में जल्दबाजी की गई, जिससे शहरों की रैकिंग में खामियां दिख रहीं हैं.
पर्यावरण क्षेत्र के थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरॉमेंट (सीएसई) ने दावा किया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 और शहरों की रैंकिंग में कई खामियां थीं. सर्वे के लिए जमीनी...
March 12, 2019
नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) को स्वीडन की टेलिकॉम गीयर कंपनी एरिक्सन का 453 करोड़ रुपये का बकाया चुकाना है, लेकिन लेंडर्स ने इसके लिए कंपनी का इनकम टैक्स रिफंड रिलीज करने से इनकार कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कदम से अनिल अंबानी पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को नैशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल में दी इंडिपेंडेंट पिटीशन में कहा है कि जब...
March 12, 2019
सहारनपुर। 11 मार्च से सहारनपुर से दिल्ली तक बहुजन अधिकार सुरक्षा यात्रा निकाल रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को देवबंद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें AIIMS रैफर किया गया गया है।
भीम आर्मी की तरफ से सबरंग इंडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद को एम्स रैफर किया गया था लेकिन पुलिस उन्हें आनंद...
March 12, 2019
नई दिल्ली। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार (भाजपा) को अपने चुनावी घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, ताकि किसी को राष्ट्रवाद साबित करने की जरूरत ना पड़े।
कैथोलिक चर्च से जुड़े फैसले लेने वाली CBCI ने आगे कहा कि राष्ट्रवाद हर भारतीय के खून में है। फिर चाहे वो भारतीय बहुसंख्यक समाज से...
March 12, 2019
लोकसभा चुनाव से पहले टीवी चैनल्स का रुख देखते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता उनका बहिष्कार करने का आह्वाहन किया है। तेजस्वी ने विपक्षी नेताओं से अपील की है कि वे न्यूज चैनलों पर होने वाली उन बहसों से दूर रहें, जिनमें भाजपा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए विपक्ष को बदनाम करने की मुहिम चलाई जाती है।
तेजस्वी यादव ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि वे न्यूज चैनलों के इस अभियान के...
March 12, 2019
आज ज्यादातर अखबारों में पहली खबर कश्मीर में जैश के एक आतंकवादी को मारे जाने की है। इसके मुताबिक, सुरक्षा बलों ने सोमवार को दावा किया कि 14 फरवरी के पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता को इतवार रात के एक ऑपरेशन में मार डाला गया। इससे इस आत्मघाती हमले में स्थानीय हाथ होने का संकेत मिलता है जबकि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की 'सूचना' पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बन गई थी।...