राजनीती

May 11, 2019
कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर-15 लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले कंछरापारा उद्बोधोनी माध्यमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ नंबर 116 और आरामबाग लोकसभा सीट के अंतर्गत लस्कारपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय के पलिंग बूथ नंबर 110 पर हुए मतदान को रद्द घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने 12 मई को दोनों बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के...
May 11, 2019
हुआ तो हुआ - 34 साल बाद ऐसे ही नहीं हो जाता है आइए आज उसे समझते हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की 30 लोकसभा सीटों के लिए क्रम से 12 और 19 मई को मतदान होने हैं। 12 को दिल्ली की सात और हरियाणा की 10 सीटों के लिए मतदान है जबकि 19 को पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान है। इस तथ्य के आलोक में यह दिलचस्प है कि 1984 का दंगा कल प्रधानमंत्री के भाषण के केंद्र में था। और यह ऐसे ही नहीं था। आपने महसूस किया होगा...
May 11, 2019
अखिलेश यादव की 5 सभाओं के रद्द होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका आरोप प्रशासन और बीजेपी पर लगाया है। लेकिन शुक्रवार को अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम का प्रशासन और सरकार को लिखा पत्र वायरल हो गया। पत्र में व्यस्तता का कारण बता कर सभी सभाओं को रद्द करने का निवेदन किया गया है। इस सच की ‘वायरल चिट्ठी’ के बाद बीजेपी आक्रामक हो गई है। गौरतलब है कि जिले में पीएम मोदी ने 9 मई को...
May 11, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को चौकीदार बनाकर और युवाओं से सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट मांगते नजर आए लेकिन युवाओं के दिमाग में कुछ औऱ ही है। भाजपा भले ही लोगों को भरमाने के लिए नई चालें चल रही हो लेकिन युवा शिक्षा औऱ रोजगार देख रहा है। रोजगार के लिए वोट करने की बात कह रहा है। पिछले पांच साल में सरकार की नाकामियों पर बात कर रहा है। सबरंग इंडिया ने काशी के बनारस हिंदू विश्वविद्याल में छात्रों से बात...
May 11, 2019
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को भारतीय चुनावों का केंद्र कहा जाता है। 2019 के आम चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा-बसपा-आरएलडी के महागठबंधन (महागठबंधन) के बीच भयंकर लड़ाई देखी जा रही है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महागठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग (ईसी) पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य कर रहा है। अखिलेश यादव की समाजवादी...
May 10, 2019
मशहूर अमेरिकी टाइम मैग्जीन में कवर स्टोरी के बाद केंद्र की मोदी सरकार को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक मार्च के दौरान गिरकर 21 माह के निचले स्तर पर आ गया है। मुख्य रूप से मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती आने से इसमें 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन...
May 10, 2019
लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। छठे चरण में राजधानी दिल्ली में  12 मई को मतदान होना है लेकिन उससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी की ओर से हाल ही में भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आपत्तिजनक पैम्फलेट बंटवाए। वहीं अब खबर है कि गौतम गंभीर खुद कार के अंदर बैठकर अपने हमशक्ल से चुनाव प्रचार करवा रहे हैं। ...
May 10, 2019
मशहूर अमेरिकी मैग्जीन टाइम ने अपने इंटरनेशनल कवर पेज पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह दी है। जिसमें मैग्जीन ने  अपनी कवर स्टोरी के तहत 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वाला) बताया है। स्टोरी को पत्रकार आतिश तसीर के नाम से प्रकाशित किया गया है।  टाइम मैग्जीन ने अपने 20 मई के प्रिंट एडिशन के लिए यह कवर पेज तैयार किया है। फिलहाल यह...
May 10, 2019
भारत में इस बार लोकसभा चुनाव 2019 किसी जंग से कम नहीं लग रहा है। चुनाव आयोग के पास दर्ज शिकायतें इस बात का प्रमाण है। एक ओर कुल 543 लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग के पास आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी अब तक कुल 504 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। वेबसाइट पर जारी आकड़े में आयोग ने बताया कि सिर्फ यूपी से ही 139 शिकायत दर्ज की गई है। इन शिकायतों का हिसाब किया जाए...
May 10, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही राजस्थान से निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हो चुका है। इसी दौरान निर्वाचन विभाग ने मतदान प्रतिशत को लेकर आकड़े जारी किए जिसके अनुसार कुल 16 बूथों पर मॉक पोल के नतीजों को शून्य किए बिना ही मतदान करा दिया गया। इस लापरवाही के कारण अब 16 बूथों पर ईवीएम के बजाए पर्ची से मतगणना होगी।  ...