राजनीती
भाजपा और मोदी मजबूरी में लोकतंत्र में हैं, मजबूरी खत्म होते ही लोकतंत्र खत्म कर देंगे: कन्हैया कुमार
May 24, 2019
First published on: April 22, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को 95 सीटों पर हो रहा है। तीसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में बेगूसराय सीट पर भी चुनाव होगा जहां से सीपीआई से कन्हैया कुमार भी मैदान में हैं। कन्हैया कुमार संविधान को बचाने और फासीवादी ताकतों को से मुकाबले की बात कर रहे हैं। कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने के बाद बेगूसराय हॉट सीट बनी हुई है। यहां...
May 24, 2019
First published on: April 23, 2019
2019 के लोकसभा चुनाव ने देश को दो हिस्सों में बाँट दिया है। अब देश की जनता को निर्णय लेना है कि वो देश को किस दिशा ले जाना चाहते हैं। जावेद अख्तर ने बताया भारत को दुर्भाग्यवश आज तक ऐसा राजनेता नहीं मिला जो निष्पक्ष रूप से देश का संचालन कर सके। आज के न्यूज़ चैनेलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज मीडिया इन्फॉर्मेशन चैनल कम प्रोपेगंडा चैनल अधिक लग रहे...
May 24, 2019
First published on: April 11, 2019
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले का मोदी की नफरत भरी राजनीति पर एक तगड़ा प्रहार. तीस्ता सीतलवाड़ से बातचीत के दौरान वागले आने वाले चुनाव और मीडिया सेंशरशिप के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी विकास के नाम पर सत्ता में आए थे लेकिन उनके शासन में खासतौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है.
वागले ने कहा कि 2013 से ही मीडिया में पत्रकारों पर...
May 24, 2019
First Published on: May 16, 2019
बनारस में अंतिम चरण में मतदान होना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, वे पहले भी यहां से भारी बहुमत से जीते थे। ऐसे में सभी की नजरें वाराणसी पर लगी हुई हैं। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने शहर मुफ्ती मौलाना कादरी से बनारस की आबोहवा और जनता के रुख पर बात की। इस पर शहर मुफ्ती ने चिंता जताई कि वर्तमान...
May 23, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनावी की पराजय की ''सौ फीसदी जिम्मेदारी'' उनकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है और कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी की विचाराधारा जीतेगी।
गांधी ने...
May 23, 2019
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनाव परिणाम आने के बाद ईवीएम को लेकर हमला बोलते हुये कहा कि जनता का विश्वास इससे हट गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने जो सीटें उप्र में जीती हैं वहां इन लोगों ने ईवीएम में गड़बड़ी नहीं कराई ताकि जनता को शक न हो।
उन्होंने कहा कि गठबंधन की पार्टियों बसपा, सपा और रालोद के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने पूरे तन-मन-धन से मेहनत और लगन से लगातार काम किया है।...
May 23, 2019
गुजरात। देश के संविधान में भले ही ‘सर्व-धर्म सम्भाव’ का उल्लेख हो। लेकिन आज भी समाज में पिछड़ी जाति के लोगों को खुलेआम खुशियां मनाने की छूट नहीं है। गुजरात के मेहसाणा जिले में शादी में घोड़ी लाने पर गांव के सवर्णों ने दलित समुदाय का बहिष्कार कर दिया। इस भेदभाव का दलित समाज ने एकजुट होकर मुंह-तोड़ जवाब दिया। साथ ही पुलिस के सहयोग से घोड़ी पर पूरे उत्साह के साथ बारात निकालने में सफल रहे।...
May 23, 2019
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती में अब तक मिल रहे रुझानों में एनडीए लगभग 2014 के प्रदर्शन के करीब पहुंच रही है। बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद परिणामों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘प्रचंड मोदी लहर' दिखाई दे रही...
May 23, 2019
लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे। हार-जीत के इस शोर में किसी को भी राजस्थान के एक बेबस किसान की गुहार नहीं सुनाई दी। हनुमानगढ़ में कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही खुद को फांसी पर लटका कर आत्महत्या कर ली है। जिले में बीते 6 महीने में यह कर्ज के बोझ से दबे किसानों की आत्महत्या का तीसरा मामला है।
पुलिस के अनुसार मृतक किसान, सुरजाराम (...
May 23, 2019
नई दिल्ली: 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 542 सीटों पर 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में सम्पन्न हुए आम चुनावों के बाद गुरुवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भाजपा 330 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल...