राजनीती

August 25, 2019
केरल काडर के IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथान ने कश्मीर में लोगों की आज़ादी छिनने और वहां मानव अधिकारों के हनन की घटनाओं का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव के वक़्त गोपीनाथन जब सिलवासा में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे तब उन्होंने चुनाव आयोग से मौजूदा प्रशासन के बड़े अधिकारियों की शिकायत भी की थी। गोपीनाथन का आरोप था कि चुनाव परिणामों में फेरबदल करने के लिए उनपर दबाव...
August 24, 2019
समाज और सिस्टम दोनों ने मिलकर लोगों के जीवन को तकलीफदेह बना दिया है। हर कोई दर्द के अंबार पर बैठा है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों से लाखों वसूले जाते हैं, लाखों छात्र कहीं से भी लाकर पैसे देते हैं। परीक्षा से लेकर मामूली बातों में सिस्टम की नाइंसाफ़ी लोगों के जीवन में भयंकर अराजकता पैदा कर देती है। हम उसे समेटे ख़ुशी का नकली नाटक करते रहते हैं। किसी भी मामले में यह सिस्टम लोगों को राहत नहीं...
August 24, 2019
गांधीजी की हत्या के सिलसिले में पकड़े जाने से बहुत पहले, 1911 में, सावरकर और उनका भाई एक कलक्टर की हत्या के मामले में पकड़े गए थे। उन्हें 50 साल की सज़ा हुई। जेल से बाहर निकलने के लिए उन्होंने बार-बार दयनीय माफ़ीनामे लिखे। अंगरेज़ शासकों को अजीबोग़रीब लिखित भरोसे देकर 1924 में सावरकर बाहर निकल सके। दो साल बाद ही उनकी एक जीवनी छपी आई: “बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर का जीवन”।...
August 24, 2019
छत्तीसगढ़ की पूर्व भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे रमनसिंह के बेटे (पूर्व में राजनांदगांव से भाजपा सांसद) अभिषेक सिंह और राजनांदगांव नगर निगम के पूर्व पार्षद मधुसूदन यादव समेत 20 लोगों पर अनमोल इंडिया नामक चिटफंड कंपनी के साथ मिलकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में ज़िला सत्र न्यायालय राजनांदगांव के आदेश पर शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को प्राइज़ चिट्स एण्ड मनी सर्क्युलेशन स्कीम्स एक्ट की धारा 3...
August 24, 2019
गुवाहाटी। सीमा सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के परिजन ने दावा किया है कि असम निवासी एएसआई और उनकी पत्नी को बिना उनकी जानकारी के एक अधिकरण ने विदेशी घोषित कर दिया है। परिवार ने दावा किया कि एएसआई मुजीबुर रहमान और उनकी पत्नी को जोरहाट विदेशी अधिकरण ने पिछले साल दिसंबर में ही विदेशी घोषित कर दिया था, लेकिन उन लोगों को पिछले महीने इसकी जानकारी दी गई।  रहमान अभी पंजाब में...
August 24, 2019
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।  उन्होंने 12.07 बजे अंतिम सांस ली। वह 67 साल के थे। 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था।  अनुभवी डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था। शनिवार सुबह ही केंद्रीय...
August 24, 2019
पतंजलि हार्ट अटैक की भी बाकायदा एक दवा इस दावे के साथ बेचती है कि दिल का मरीज इससे 100 फीसदी ठीक हो जायेगा,जब पतंजलि यानी आयुर्वेद में ही इतनी उन्नत दवायें मौजूद हैं तो फिर बालकृष्ण को क्यों नहीं दी जा रहीं ये दवायें… नई दिल्ली। योग गुरू के नाम से सुविख्यात बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण हार्ट अटैक के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। एम्स में पहले उन्हें...
August 24, 2019
दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास स्मारक के लिए रैली के बाद हुई हिंसा के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को तुगलकाबाद एरिया में तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने के चलते गिरफ्तार किया गया है। भीम आर्मी का आरोप है कि प्रशासन की शह पर पुलिस ने चंद्रशेखर के संगठन को बदनाम करने के लिए एक साजिश रची और बाहर से अराजक तत्व लाकर प्रदर्शनकारियों के बीच में घुसा दिए...
August 24, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी ने 21 अगस्त की रात दिल्ली में लाठीचार्च और 96 लोगों की घटनाओं की निंदा की है। इसके साथ ही संगठन ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भीम आर्मी का नाम खराब करने का  षडयंत्र रचा है। भीम आर्मी का आरोप है कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय रतन को पुलिस ने हिरासत में बांधकर बेरहमी से रातभर पीटा।...
August 23, 2019
देश आर्थिक सुस्‍ती के दौर से गुजर रहा है. इस बीच, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2019 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है. मूडीज के मुताबिक भारत का जीडीपी ग्रोथ 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है. इससे पहले, एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.8 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जताया था. इस लिहाज से मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 0.6 फीसदी कम कर दिया है.  मूडीज ने...