राजनीती
August 26, 2019
नई दिल्ली: मुसलमानों के प्रति हिंसा फैलाने वालों के स्वागत का ट्रेंड सा बन गया है। मॉब लिंचिंग के कई आरोपियों को बीजेपी के मंत्री माला पहनाकर सम्मानित कर चुके हैं। यही सिलसिला बुलंदशहर में नजर आया जब यहां हिंसा के आरोपी जेल से बाहर आए। इनका जय श्री राम और वंदे मातरम के नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। जेल से बाहर आए आरोपियों के साथ लोगों ने फूलों की माला पहनाई और उनके साथ सेल्फी ली।...
August 26, 2019
देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर एक अदालती फैसला न्याय की दुनिया पर एक धब्बा लगा गया. अलवर की एक अदालत ने जांच के दौरान सबूतों की कमजोर कड़ियों की वजह से पहलू खान की हत्या के छह आरोपियों को बरी कर दिया. इन सबूतों में वो वीडियो भी था, जिसमें पहलू खान पर हमला करने वालों को साफ पहचाना जा सकता था. लेकिन राज्य सरकार की ओर से लड़ रहे अभियोजन पक्ष के वकीलों ने इसकी फॉरेंसिक जांच नहीं कराई थी. इस एक अहम...
August 26, 2019
अम्बाला। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) ने अंबाला की बेगना नदी में जलसत्याग्रह कर रहे गन्ना किसानों का समर्थन करते हुए हरियाणा की राज्य सरकार से किसानों की बकाया राशि का नगद भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।
समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नारायणगढ़ सुगर मिल पर 5000 से अधिक गन्ना किसानों का 101 करोड़ रूपया बकाया होने से यह आभास होता है कि...
August 25, 2019
केरल काडर के IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथान ने कश्मीर में लोगों की आज़ादी छिनने और वहां मानव अधिकारों के हनन की घटनाओं का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पिछले लोकसभा चुनाव के वक़्त गोपीनाथन जब सिलवासा में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे तब उन्होंने चुनाव आयोग से मौजूदा प्रशासन के बड़े अधिकारियों की शिकायत भी की थी। गोपीनाथन का आरोप था कि चुनाव परिणामों में फेरबदल करने के लिए उनपर दबाव...
August 24, 2019
समाज और सिस्टम दोनों ने मिलकर लोगों के जीवन को तकलीफदेह बना दिया है। हर कोई दर्द के अंबार पर बैठा है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों से लाखों वसूले जाते हैं, लाखों छात्र कहीं से भी लाकर पैसे देते हैं। परीक्षा से लेकर मामूली बातों में सिस्टम की नाइंसाफ़ी लोगों के जीवन में भयंकर अराजकता पैदा कर देती है। हम उसे समेटे ख़ुशी का नकली नाटक करते रहते हैं। किसी भी मामले में यह सिस्टम लोगों को राहत नहीं...
August 24, 2019
गांधीजी की हत्या के सिलसिले में पकड़े जाने से बहुत पहले, 1911 में, सावरकर और उनका भाई एक कलक्टर की हत्या के मामले में पकड़े गए थे। उन्हें 50 साल की सज़ा हुई। जेल से बाहर निकलने के लिए उन्होंने बार-बार दयनीय माफ़ीनामे लिखे।
अंगरेज़ शासकों को अजीबोग़रीब लिखित भरोसे देकर 1924 में सावरकर बाहर निकल सके। दो साल बाद ही उनकी एक जीवनी छपी आई: “बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर का जीवन”।...
August 24, 2019
छत्तीसगढ़ की पूर्व भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे रमनसिंह के बेटे (पूर्व में राजनांदगांव से भाजपा सांसद) अभिषेक सिंह और राजनांदगांव नगर निगम के पूर्व पार्षद मधुसूदन यादव समेत 20 लोगों पर अनमोल इंडिया नामक चिटफंड कंपनी के साथ मिलकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में ज़िला सत्र न्यायालय राजनांदगांव के आदेश पर शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को प्राइज़ चिट्स एण्ड मनी सर्क्युलेशन स्कीम्स एक्ट की धारा 3...
August 24, 2019
गुवाहाटी। सीमा सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के परिजन ने दावा किया है कि असम निवासी एएसआई और उनकी पत्नी को बिना उनकी जानकारी के एक अधिकरण ने विदेशी घोषित कर दिया है।
परिवार ने दावा किया कि एएसआई मुजीबुर रहमान और उनकी पत्नी को जोरहाट विदेशी अधिकरण ने पिछले साल दिसंबर में ही विदेशी घोषित कर दिया था, लेकिन उन लोगों को पिछले महीने इसकी जानकारी दी गई।
रहमान अभी पंजाब में...
August 24, 2019
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 12.07 बजे अंतिम सांस ली। वह 67 साल के थे। 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था।
अनुभवी डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था। शनिवार सुबह ही केंद्रीय...
August 24, 2019
पतंजलि हार्ट अटैक की भी बाकायदा एक दवा इस दावे के साथ बेचती है कि दिल का मरीज इससे 100 फीसदी ठीक हो जायेगा,जब पतंजलि यानी आयुर्वेद में ही इतनी उन्नत दवायें मौजूद हैं तो फिर बालकृष्ण को क्यों नहीं दी जा रहीं ये दवायें…
नई दिल्ली। योग गुरू के नाम से सुविख्यात बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण हार्ट अटैक के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। एम्स में पहले उन्हें...