राजनीती
September 20, 2019
कोच्चि: अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में केरल उच्च न्यायालय ने माना कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं के माध्यम और तरीकों पर रोक लगाकर अनुशासन नहीं थोपा जाना चाहिए।
न्यायालय ने कहा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करना संविधान में प्रदत्त अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा के अधिकार और निजता के अधिकार का हिस्सा है। इसके साथ ही अदालत ने उस छात्रा को कॉलेज के हॉस्टल में फिर से प्रवेश देने का निर्देश...
September 20, 2019
शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा से रेप केस में गिरफ्तार किए गए बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं। बता दें कि एसआईटी ने शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे चिन्मयानंद को शाहजहांपुर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार किया गया। वहीं, मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया...
September 20, 2019
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने रोहित वेमुला और पायल तड़वी दोनों की माताओं की ओर से दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। रोहित वेमुला और पायल तड़वी की माताओं ने इस याचिका में विश्वविद्यालयों और देशभर के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में इस तरह के भेदभाव खत्म किए जाने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में से पीएचडी कर रहे...
September 20, 2019
दिल्ली में भाजपा की महरौली जिला इकाई के प्रमुख आजाद सिंह ने अपनी पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व मेयर पर प्रदेश कार्यालय में कथित रूप से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आजाद ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा बुलाई गई एक बैठक के फौरन बाद उन पर हमला किया।
पार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कलह चल रही है और आजाद ने पत्नी सरिता चौधरी से तलाक के लिए मामला दायर...
September 20, 2019
मुंबई में कारशेड के लिए ‘आरे’ जंगल को काटने का फैसला, तो बुलेट ट्रेन के लिए करीब 50,000 मैंग्रोव्स को हटाने का आदेश, विकास के नाम पर पेड़ों का काटना जारी है। इसी के खिलाफ गुरुवार को मुंबई में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने मेट्रो से सफर की खूबियां गिनाईं तो लोगों ने उनके मंसूबे जान लिए और आरे जंगल को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। ...
September 20, 2019
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा से रेप के आरोपी बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को आखिरकार शुक्रवार सुबह (20 सितंबर) गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसआईटी ने की। चिन्मयानंद को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर रेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़िता ने दिल्ली के लोधी गार्डन थाने...
September 20, 2019
2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही विदेशी निवेशकों ने भरोसा दिखाना शुरू कर दिया था। जिसके कारण भारत में 45 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया। अब वह भरोसा डगमगाता नज़र आ रहा है। जून महीने के बाद से निवेशकों ने 4.5 अरब डॉलर भारतीय बाज़ार से निकाल लिए हैं। 1999 के बाद किसी एक तिमाही में इतना पैसा बाहर गया है। इसमें निवेशकों की ग़लती नहीं है। आप जानते हैं कि लगातार 5 तिमाही से भारतीय...
September 19, 2019
नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित 600 साल पुराने रविदास मंदिर को गिराए जाने के बाद आंदोलन के चलते भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद सहित 96 युवा जेल में बंद हैं। उनपर सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित उपद्रव करने के आरोप हैं। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद ने जेल में बंद सभी युवाओँ की तरफ से समाज के नाम पत्र लिखा है।
इस पत्र में चंद्रशेखर ने मंदिर ढहाए जाने के दिन (10 अगस्त) से 21...
September 19, 2019
हिंदी आज निश्चित रूप से देश के दक्षिणी और अन्य राज्यों में पहले से अधिक बोली और समझी जाती है। परन्तु यह सरकारी स्तर पर हिंदी को लादने से नहीं हुआ है। यह हुआ है हिंदी फिल्मों, टीवी सीरियलों और हिंदी के विकास लिए काम कर रही संस्थाओं की बदौलत।
मोदी सरकार -2 काफी शक्तिशाली है। इसे न केवल अच्छी-खासी संख्या में सांसदों का समर्थन प्राप्त है, साथ ही विपक्ष बहुत कमजोर और बंटा हुआ भी है। यही कारण है...
September 19, 2019
नई दिल्ली: भारत 2019 में 1.75 करोड़ की प्रवासी आबादी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मामले में सबसे ऊपर है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी नए अनुमान में यह आंकड़े दिए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि वैश्विक प्रवासियों की संख्या करीब 27.2 करोड़ पर पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक कार्य विभाग के आबादी प्रभाग की ओर से मंगलवार को आंकड़ा संकलन ‘द इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019...