राजनीती

October 15, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार के एक फैसले से प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने बजट का हवाला देकर इनकी ड्यूटी खत्म कर दी।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के बराबर वेतन किए जाने के बाद बजट का भार बढ़ गया और इसे संतुलित करने के लिए सरकार ने होमगार्डों की छंटनी कर दी। एडीजी पुलिस मुख्यालय वीपी जोगदण्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।...
October 15, 2019
सूरजपुर ज़िले के ग्राम तारा में सोमवार से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हैं. ये ग्रामीण हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अडानी को आवंटित की गई परसा कोल ब्लॉक खनन परियोजना का विरोध करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अडानी की परसा कोल खनन परियोजना के लिए नियमविरुद्ध ग्रामसभा की सहमति के बिना ही भूमि अधिग्रहण किया गया है और वन स्वीकृति भी...
October 15, 2019
साधो, न्यू इंडिया में एक बात आम हो चली है, किसी के ऊपर भी मुकदमा ठोक देना। इसके लिए कोई पुख्ता सबूत या कॉमन सेंस की जरूरत नहीं है। और इससे भी ज्यादा ये बात कॉमन हो गयी है कि जो सरकार के सानिध्य में हैं उनके खिलाफ कितने भी सबूत हों, FIR लिखने में पुलिस के हाथ पैर फूलते नजर आते हैं।  साधो, पिछले दिनों खबर मिली थी कि मॉब लिंचिंग की खबरों से त्रस्त होकर कुछ सज्जनों ने प्रधानमंत्री को खत...
October 15, 2019
“मेरी कहानियां, मेरे परिवार की कहानियां – वे भारत में कहानियां थी ही नहीं. वो तो ज़िंदगी थी.जब नए मुल्क में मेरे नए दोस्त बने, तब ही यह हुआ कि मेरे परिवार के साथ जो हुआ, जो हमने किया, वो कहानियां बनीं. कहानियां जो लिखी जा सकें, कहानियां जो सुनाई जा सकें.” – सुजाता गिडला ( भारतवंशी अमरीकी दलित लेखक, ‘एंट्स अमंग एलीफेन्ट्स’, 2017   हिंदी में बरसों तक ये...
October 15, 2019
महाराष्ट्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की टी शर्ट पहने एक किसान जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला राज्य के बुलढाणा जिले का है जहां रविवार तड़के एक किसान ने पेड़ से फांसी लगा ली। किसान की पहचान 38 वर्षीय राजू तलवड़े के रूप में हुई है। उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया। मृतक किसान बीजेपी की एक टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव-चिन्ह...
October 15, 2019
मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक संकट के कारण एक और मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, संजय गुलाटी नामक 51 वर्षीय एक व्यक्ति की पीएमआई बैंक घोटाले के विरोध में प्रदर्शन से घर लौटने के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।  मुंबई के ओशिवारा में टपोरेवाला गार्डन निवासी संजय गुलाटी, पीएमसी बैंक में खाताधारक थे। उनके पास पीएमसी बैंक की ओशिवारा शाखा में 90 लाख रुपये जमा थे। दुर्भाग्य...
October 15, 2019
मोदीनामा : हिंदुत्व का उन्माद लेखक :  सुभाष गाताडे प्रकाशक : लेफ़्टवर्ड बुक्स, 2254/2 ए, शादी खामपुर, न्यू रंजीतनगर, नई दिल्ली – 110008 ISBN 978-81-940778-5-5 क़ीमत : 195 रुपये `मोदीनामा` के लेखक सुभाष गाताडे के मुताबिक,`यह किताब प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के पिछले पांच वर्षों की यात्रा को देखते हुए आने वाले पांच वर्षों के लिए एक चेतावनी है।` मोदी के नये कार्यकाल की...
October 15, 2019
साल 2019 में अर्थव्यवस्था का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। एक अमेरिकी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था...
October 14, 2019
दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 5 छात्रों को विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि सम्बंधित छात्रों ने जामिया के नियमों का उल्लंघन किया है और विश्विद्यालय की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों को धमकाने का भी आरोप लगा है। न्यूजलॉन्ड्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 5 अक्टूबर को जामिया के...
October 14, 2019
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व संचार सलाहकार पराकला प्रभाकर ने अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ में लेख लिखकर कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और इसे सुधारने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए कोई रोडमैप नहीं पेश कर पाई है। साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि भाजपा को अर्थव्यवस्था के लिए नरसिम्हा राव...