राजनीती

January 18, 2020
केंद्र सरकार ने एनपीआर के अपडेशन और गाइडिंग के लिए एन्यूमरेटर्स राज्य के साथ-साथ जिला को-ऑर्डिनेटरों को निर्देश पुस्तिका जारी की है। मैनुअल को रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा जारी किया गया था और इसमें एनपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, जो अप्रैल 2020 के लिए तय की गई है और सितंबर 2020 तक समाप्त होने वाली है। इसमें उल्लेख किया गया है कि गणना करने...
January 17, 2020
सीएए के खिलाफ दलित समाज के अग्रणी कार्यकर्ता आवाज़ उठाने में आगे हैं. आवाज उठाने के साथ ही ये दलित कार्यकर्ता यह बता रहे हैं कि सीएए-एनपीआर-एनआरसी न केवल मुस्लिम विरोधी है, बल्कि देश के अनुसूचित जाति / जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए भी खतरनाक है. दलित छात्र रोहिथ वेमुला की 4 वीं पुण्यतिथि पर आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे भारत के दबे-कुचले आबादी और कई दलित और आदिवासी नेता, हाशिए के दलितों के...
January 17, 2020
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध के बीच केरल में एक शख्स ने आरटीआई दाखिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकता का सबूत मांगा है। राज्य के सूचना विभाग में अर्जी के जरिए पूछा गया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भारतीय नागरिक हैं। त्रिशूर जिले के रहने वाले जोश कलूवेत्ती ने 13 जनवरी को केरल के सूचना विभाग में आरटीआई डाली थी। याचिका में कहा गया है कि ऐसे कौन से दस्तावेज हैं जिससे...
January 17, 2020
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पेश किया। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में भी संशोधन की मांग की है, ताकि लोगों के बीच फैले एनपीआर और एनआरसी के डर को खत्म किया जा सके।  बता दें कि पंजाब से पहले केरल की लेफ्ट सरकार भी ऐसा प्रस्ताव ला चुकी है। वहीं कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़...
January 17, 2020
कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार ने बेंगलुरु से 65 किलोमीटर दूर कनकपुरा में ईसा मसीह की 114 फुट लंबी मूर्ति बनवाने के लिए 10 एकड़ ज़मीन देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन अब राज्य में हिंदू जागरण वेदिके नाम की दक्षिणपंथी संस्था मौजूदा बीजेपी सरकार से यह मांग कर रही है कि वो इस प्रस्ताव को वापस ले। प्रदर्शनकारी हिंदू संगठनों ने इस मूर्ति के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल...
January 16, 2020
भारत सरकार की प्रश्‍नोत्‍तरी जितना बताती है उससे अधिक छिपाती क्‍यों है - एडवोकेट मिहिर देसाई सीएए/एनआरसी पर केन्‍द्र सरकार द्वारा जारी प्रश्‍नोत्‍तरी (FAQ) पूरी तरह गुमराह करनेवाली है और कई बार तो यह बिल्‍कुल झूठी जानकारी देती है। यह जितना बताती है उससे कहीं अधिक छिपाती है। सरकार ने हर सवाल का जो जवाब जारी किये हैं, उनमें से हर जवाब के अन्‍त में मेरी टिप्...
January 16, 2020
शिवाजी क्षत्रीय नहीं थे इसलिए ब्राह्मणों ने उनका राजतिलक करने से मना कर दिया था। इसके लिए गागा भट्ट नाम के एक ब्राह्मण को भारी दक्षिणा देकर काशी से लाया गया था। तीस्ता सीतलवाड़ की ‘हैंडबुक ऑन हिस्ट्री फॉर टीचर्स’ में इस तथ्य को रेखांकित किया गया है। महाराष्ट्र में शिवाजी बहुत ऊंचे कद के जननायक हैं। समाज के विभिन्न वर्ग अलग-अलग कारणों से शिवाजी को अत्यंत श्रद्धा की दृष्टि से...
January 16, 2020
'छपाक' पर बवाल से असली नुकसान दीपिका या फ़िल्म प्रोड्यूसर्स का नहीं बल्कि आपका हमारा हुआ है। सबसे ज़्यादा नुकसान में रहेगी वो लड़की, जिस पर भविष्य में कोई कमबख्त तेज़ाब फेंक भागेगा। एक अहम टॉपिक पर फ़िल्म बनी, जिसके बाद बात छिड़नी चाहिए थी कि अब भी तेज़ाब क्यों फेंका जा रहा है। जबकि 2003 में सोनाली मुखर्जी और 2005 में लक्ष्मी केस के बाद कई गाइडलाइंस जारी हुईं। फिर भी बाज़ार में...
January 16, 2020
दिल्ली में विरोध के शाहीन (बाज़) बाग ने ऐसी परवाज़ की, इलाहाबाद में "रोशन बाग" हो गया। दिल्ली का 'खुरेजी" हो गया। यानी शाहीन बाग के बाद रोशन बाग, और खुरेजी में भी महिलाएं धरने पर। तीनों जगह महिलाएं सड़क पर आ बैठी हैं, जिनकी ज़िद है सरकार हमारी सुने। ऐसी हठधर्मी मैंने आज़ादी के किस्सों में पढ़ी थी। जहां अंग्रेज़ सुनते नहीं थे। जलियांवाला बाग में मीटिंग करते। अब फिर जगह...
January 16, 2020
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक अदालत ने रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुएब एडवोकेट को जमानत दे दी है। लखनऊ पुलिस ने उन्हें 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें 18 दिसंबर की रात में ही उनके घर में नजरबंद कर दिया था। मोहम्मद शुएब 19 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने वाले थे। रिहाई मंच मानवाधिकारों के क्षेत्र में काम करता है।...