राजनीती

January 22, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से जुड़ी 144 याचिकाओं पर जवाब देने के लिए सरकार को 4 हफ्ते का वक्त दिया है। आज मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस कानून पर फिलहाल कोई अंतरिम रोक नहीं लगाएगा। कोर्ट ने साथ ही संकेत दिया कि वह याचिकाओं की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन कर सकता है। शीर्ष अदालत ने सभी हाई कोर्टों को CAA से जुड़े मामले की सुनवाई नहीं करने को...
January 22, 2020
नई दिल्ली। रिहाई मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता मुहम्मद शुऐब ने मंगलवार को पत्रकारों से प्रेस क्लब में बातचीत की। गैर संवैधानिक नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के जुर्म में महीना भर बाद जेल से रिहा होने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि आपातकाल में जेल काटने के कारण लोकतंत्रता सेनानी बना और अब संविधान की रक्षा के लिए जेल जाने पर मुझे गर्व है। रिहाई मंच समाज के हाशिए पर खड़े वंचित समाज के...
January 22, 2020
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में जनता को जागरुक करने के लिए बीजेपी करीब हजार रैलियां करने जा रही है। इसके साथ ही अमित शाह ने शुरूआती रैली में ही कहा कि यह कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। इस बीच दिल्ली के शाहीन बाग में डटी महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों ने भी अमित शाह को दो टूक जवाब दिया है कि वे किसी भी कीमत पर यहां से नहीं हटेंगे।  शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने 29...
January 22, 2020
नई दिल्ली. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण को अदालत ने दिल्ली आने की इजाजत दे दी है। दरियागंज हिंसा केस में जमानत मिलने के बाद चंद्रशेखर को 4 हफ्तों तक दिल्ली से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोर्ट ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार होते हैं।  जज कामिनी लाऊ ने कहा, "चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी होनी चाहिए इसलिए चंद्रशेखर...
January 22, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट और नेशनल रजिस्टर फॉर पॉपुलर के मसले पर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने CAA, NRC के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बोले गए 9 'झूठों' को गिनाया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि डिटेंशन सेंटर से लेकर फोर्स के इस्तेमाल तक कई मसलों पर अमित शाह, पीएम मोदी ने झूठ...
January 21, 2020
भारत की GDP गिरने का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ये कहना है कि IMF की चीफ इकोनोमिस्ट गीता गोपीनाथ का। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि विश्व अर्थशास्त्र में भारत की काफी अहम भूमिका है। अगर भारत की GDP गिरती है तो इसका असर पूरी दुनिया के आर्थिक विकास पर पड़ेगा।  गीता गोपीनाथ का कहना है कि इसी के चलते हमने ग्लोबल अनुमान को भी 0.1 फीसदी कम किया है। बता दें, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष...
January 21, 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने वालों को बुरी तरह फंसाने पर उतारू है। सीएए के विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को सरकार हर हाल में कुचलवाने पर लगी है। लखनऊ के मशहूर घंटाघर पर CAA के विरुद्ध शुक्रवार रात से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दर्जनों लोगों की पहचान कर लखनऊ पुलिस ने उनके खिलाफ 'दंगा करने' और 'गैरकानूनी ढंग से एकत्र...
January 21, 2020
ईवी रामासामी पेरियार पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के घर के बाहर थनथाई पेरियार द्रविदर कझगम के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पेरियार पर की गई टिप्पणी को लेकर रजनीकांत ने कहा कि मैंने यह बातें खुद ही नहीं कहीं, ये मीडिया में भी प्रकाशित हुई हैं, मैं उन्हें दिखा सकता हूं। मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा। इससे पहले द्रविदार विधुतलाई कझगम के सदस्यों ने रजनीकांत...
January 21, 2020
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी का विरोध लगातार विस्तार लेता जा रहा है। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और छात्र नेताओं से इतर आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को संत भी मंसूर अली पार्क स्थित धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ आंदोलन का समर्थन किया बल्कि संकल्प की पूर्ति के लिए मंगलवार को धरना स्थल पर ही याज्ञिक अनुष्ठान करने की घोषणा की। संतों ने आज अपनी घोषणानुसार सीएए के विरोध में यज्ञ करना शुरू कर...
January 21, 2020
आतंकियों के साथ कार में पाए गए बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का मामला फिर से सुर्खियों में है। अफजल गुरु की पत्‍नी तबस्‍सुम ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि देविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे। अब फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अफजल गुरु की फांसी पर ही सवाल उठा दिए हैं।  सोनी राजदान...