राजनीती

February 13, 2020
 विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, कांग्रेस के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार 1 मई, 2020 से साथ एनपीआर और जनगणना संबंधित हाउस-लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है। यह प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी।   सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा मांगी गई जानकारी से पता चला है कि मध्य प्रदेश सरकार 1 मई 2020 से सेंसस हाउस लिस्टिंग और एनपीआर की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह...
February 12, 2020
सहारनपुर. चुनावी सीजन के लिए बीजेपी के कुछ रणबांकुरे सिर्फ नफरत भरी जुबान ही बोलते नजर आते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तो बीजेपी आलाकमान से लेकर स्थानीय नेताओं तक ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए अपने भाषणों के जरिए नफरत फैलाने के तमाम प्रयास कर लिए। परवेश वर्मा, अमित शाह, पीएम मोदी, अनुराग ठाकुर आदि नेताओं की हेट लिस्ट में एक और जाना पहचाना नाम है गिरिराज सिंह। अपने भाषणों में हमेशा मुस्लिमों...
February 12, 2020
श्रीनगर: कश्मीर प्रेस क्लब ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा कश्मीर के पत्रकारों पर शारीरिक हमलों और धमकियों को लेकर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई। बैठक में तमाम पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और चिंता जताई कि सरकार 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के पहले दिन से ही घाटी में पत्रकारों और मीडिया को स्वतंत्रता से काम नहीं करने दे रही। यह 5 अगस्त से चली आ रही छह महीने की...
February 12, 2020
असम की NRC की लिस्ट गायब हो गई है, पिछले साल 31 अगस्त 2019 में NRC की फाइनल लिस्ट के प्रकाशन होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम शामिल और बाहर किए जाने वालो का पूरा विवरण अपलोड किया गया था, अब यह डाटा गायब हो गया है. असम की यह पूरी लिस्ट प्रतीक हजेला ने बनाई थी जिन्हें असम की बीजेपी सरकार बिल्कुल पसंद नही करती उन पर राज्‍य बीजेपी ने आरोप भी लगाया था कि हजेला...
February 12, 2020
असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची का डेटा अधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन हो गई है। बताया जा रहा है कि आईटी कंपनी विप्रो के साथ अनुबंध के नवीनीकरण नहीं होने के चलते अपनी आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन हो गए हैं। इस पर विपक्षी कांग्रेस ने इसे एक ‘दुर्भावनापूर्ण कार्य’ करार दिया है। अंतिम सूची के 31 अगस्त 2019 में प्रकाशन होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.nrcassam.nic.in...
February 11, 2020
देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) में पूर्व छात्रों द्वारा हर साल किया जाने वाला भव्य कार्यक्रम एलुमनाई मीट रविवार को आयोजित किया गया था। लेकिन सोमवार को संस्थान ने ऐसे 12 छात्रों को निलंबित कर दिया जो संस्थान की फीस बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे।  निलंबित किए गए छात्र शिक्षा में महंगाई के खिलाफ थे। इतना ही नहीं इन छात्रों के साथ ही...
February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का जादू चल गया है। अरविंद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनना तय हो गया है। दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे को नकारते हुए स्थानीय मुद्दे के आधार पर वोट दिया। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस इन चुनावों में खाता नहीं खोल पाई। वहीं, बीजेपी ने अपनी टैली मजबूत की है। इन चुनावों में आप ने...
February 11, 2020
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर कफील खान को सोमवार को अलीगढ़ कोर्ट से जमानत मिल गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वो मंगलवार यानी आज मथुरा जेल से रिहा होंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करुणा सिंह ने सोमवार को 60,000 रुपये के जमानती बॉन्ड पर कफील को जमानत दी। इसके साथ ही 60-60,000 के दो जमानती...
February 11, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर जामिया और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। सोमवार 10 फरवरी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों और जामिया नगर के निवासियों ने CAA के विरोध में संसद तक पैदल मार्च निकाला। मार्च कर रहे लोगों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जामिया की छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने...
February 11, 2020
गार्गी कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस और वहां नियुक्त सुरक्षाकर्मियों पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं। गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने दावा किया है कि कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान जबरन परिसर में घुसे पुरुषों के समूह ने जब वहां मौजूद छात्राओं के साथ छेड़छाड़, बदतमीजी और बेहूदा हरकतें की तब वहां तैनात सुरक्षा कर्मी हाथ बांधे मूक दर्शक बनकर देखते रहे, उन्होंने कुछ नहीं किया। इसी...