राजनीती

May 24, 2020
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 मई को जो प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया था, उसका विश्लेषण मैंने पिछले हफ्ते किया था। पांच हिस्सों में वित्त मंत्री ने इस पैकेज का ब्योरा पेश किया जिसका विश्लेषकों और अर्थशास्त्रियों ने विश्लेषण किया। इसका सर्वसम्मत नतीजा यह निकला कि पैकेज में राजकोषीय प्रोत्साहन का हिस्सा जीडीपी के 0.8 से 1.3 फीसद के...
May 23, 2020
देश भर में कोविड 19 से निपटने में सैकड़ो स्वास्थ्यकर्मी और सैकड़ो पुलिस वाले अब तक अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। अब जाकर ICMR को होश आया है और उसने एक एडवाईजरी जारी कर कहा है कि आज 23 मई से कोविड-19 के काम मे लगे फ्रंटलाइन वारियर्स जैसे पुलिसकर्मी ओर स्वास्थ्यकर्मी आदि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का नियमित रूप से सेवन करे। ICMR वालों को अब जरा भी भी शर्म नही आ रही है! यही बात वह अगर मार्च के आखिरी...
May 23, 2020
रेलवे ने टिकट काउंटर खोल दिए हैं। राजधानी दिल्ली में टिकट काउंटर तक पहुंचने से पहले गेट पर पहले की तरह भीड़ देखी गई। काउंटर पर गोल निशान बने हैं लेकिन गेट के बाहर वही लोग एक दूसरे से सटे खड़े हैं। राशन की दुकान वाला अपनी दुकान के बाहर गोले बनाकर देह से दूरी को सुनिश्चित कर रहा है मगर रेलवे के काउंटर पर पहुंचने से पहले ही देह से दूरी की धज्जियां उड़ने लगीं। इसी तरह का घालमेल रेलवे ने 1 मई...
May 23, 2020
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर श्रम क़ानूनों के कतिपय प्रावधानों को समाप्त किए जाने के कई राज्यों के क़दमों को चुनौती दी गई है, जिन क़ानूनों को समाप्त किया गया है वे श्रमिकों के काम करने के घंटे, वेतन, स्वास्थ्य, और सुरक्षा स्थितियों के बारे में हैं। यह जनहित याचिका क़ानून के छात्र नंदिनी प्रवीण ने एडवोकेट निशे राजेन शोनकर के माध्यम से दायर किया है। इसमें राजस्थान, गुजरात, पंजाब,...
May 23, 2020
लखनऊ। इस समय पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है। इस बीच यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में एस्मा (Essential Services Management Act) कानून लागू कर दिया है। इस कानून के मुताबिक, अब कर्मचारी न तो छुट्टी ले सकेंगे व न ही हड़ताल शुरू कर सकेंगे।  यूपी  के अपर मुख्य सचिव, कार्मिक मुकुल सिंहल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण...
May 23, 2020
कल एक रिश्तेदार का फोन आया। वे अंधभक्त हुआ करते थे। पर पिछले कुछ दिनों से महज भक्त ही रह गए हैं। हुआ ये था कि उनका कोई करीबी रिश्तेदार गुजरात से यूपी पैदल चलकर आया था जिससे वे केंद्र और गुजरात राज्य सरकार से नाराज हो गए थे। उन्होंने दोनों सरकारों को खूब बुरा भला कहा था। सत्तासीन सरकार को पहली बार उन्होंने फटकार लगाई थी। सरकार की उदासीनता से उनकी आंख थोड़ी खुल गई थी। पर भक्त अब भी वो थे। आज...
May 22, 2020
इस समय हमारा देश कोरोना महामारी की विभीषिका और उससे निपटने में सरकार की भूलों के परिणाम भोग रहा है. इस कठिन समय में भी कुछ लोग इस त्रासदी का उपयोग एक समुदाय विशेष का दानवीकरण करने के लिए कर रहे हैं. नफ़रत के ये सौदागर, टीवी और सोशल मीडिया जैसे शक्तिशाली जनसंचार माध्यमों के जरिये धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इस अभियान में फेक न्यूज़ एक बड़ा हथियार है. यह सब देख कर किसी को भी ऐसा...
May 22, 2020
कोरोना स्वास्थ्य के साथ आर्थिक आपदा भी साबित हुआ है. इसकी वजह से एक बड़ी आबादी के सामने जीवन को का संकट पैदा हो गया है. समाज के सबसे निर्बल तबकों पर इसका बहुत घातक असर पड़ा है. आज करोड़ों की संख्या में पलायन पर गये मजदूर, किसान, बच्चे, महिलाएं, विकलांग, शहरी गरीब उपेक्षा, अपमान और भूख से जूझ रहे हैं. आज भारत अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहा है. यह ऐसा संकट है जो कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भी लम्बे...
May 22, 2020
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद भी शव और परिजनों को चैन नहीं है। यह देश के किसी दूर दराज की किताबी कहानी नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की हकीकत है। सरकारी मशीनरी की ढुलमुल नीति का आलम यह है कि कोरोना संक्रमित का शव प्राप्त करने के लिए पांच दिन तक घरवाले इंतजार करते रहे। कई दिन बाद जब शव हासिल हुआ तो उसे शमशान के अंदर अंतिम संस्कार का अवसर नहीं मिला। लिहाजा अस्पताल के मुर्दाघर...
May 22, 2020
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक नई याचिकाओं पर बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और इन्हें पहले से ही लंबित याचिकाओं के साथ संलग्न कर दिया गया है। नई याचिकाओं में कहा गया है कि मुस्लिम वर्ग को स्पष्ट रूप से अलग रखना संविधान में प्रदत्त मुसलमानों के समता और पंथनिरपेक्षता के अधिकारों का हनन है। प्रधान न्यायाधीश एसए...