राजनीती

June 9, 2020
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में बढ़ती जनसंख्या से चिंतित राज्य सरकार ने क्वोरंटीन सेंटरों में रहने वालों को न केवल स्वास्थ्य, योग आदि का प्रशिक्षण दिया और उनकी स्किल मैपिंग की, बल्कि उनके घर वापस जाने के समय उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां व गर्भ निरोधक सामग्रियां भी दी गईं।  सुशील मोदी ने बताया कि अप्रैल में जहां 2.14 लाख कंटोम बांटे गए...
June 9, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005  क्रांतिकारी और तार्किक बदलाव का उदाहरण है। इस कानून ने गरीब से गरीब शख्स को हाथों का काम और आर्थिक ताकत देकर भूख और गरीबी को मिटाने का काम किया है। सोनिया ने कहा कि यह तार्किक इसलिए है कि यह पैसा सीधा उन लोगों के हाथ में जाता है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।  ...
June 6, 2020
गुवाहाटी। असम में सोशल मीडिया पर 'लाल सलाम', 'कॉमरेड' लिखना या लेनिन की तस्वीर अपलोड करने पर अब आपको गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। आउटलुक हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसान नेता अखिल गोगोई के करीबी सहयोगी बिट्टू सोनोवाल के खिलाफ अपने आरोप पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को...
June 6, 2020
हिसार। हरियाणा की भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति को थप्पड़ और चप्पल मारती दिखाई दे रही हैं। खबरों के अनुसार, यह व्यक्ति हिसार की मंडी समिति के सचिव सुल्तान सिंह है और यह जगह बालसमंद की अनाज मंडी है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब भाजपा नेता फोगाट अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची थीं। इस समय सुल्तान सिंह भी वहां थे...
June 5, 2020
कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए रातों-रात बने रहस्यपूर्ण पीएम केयर्स ने कुल जमा 3100 करोड़ रुपए खर्च करने का विवरण दिया है। इससे पता चलता है कि यह फंड सरकारी हो या निजी, बहुत बड़ा है और इस कारण इसपर तमाम सरकारी नियम लागू होंगे जो छोटे कारोबारियों से लेकर गैर सरकारी संस्थाओं पर होते हैं। चूंकि प्रधानमंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक इसे चलाने वाले हैं इसलिए पारदर्शिता की अपेक्षा उनसे की जाती है और...
June 4, 2020
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और राजनेता शाह फैसल के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो नेताओं सरताज मदनी और पीर मंसूर के खिलाफ लगाया गया जन सुरक्षा कानून (पीएसए) हटा दिया है। शाह फैसल जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष हैं और पिछले साल पांच अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू कश्मीर का...
June 4, 2020
भारत में विगत 24 घंटे में कोरोना के 9304 नए मामले हैं। विगत चार दिनों से 8000 से अधिक मामले सामने आ रहे है। पूरे देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,16,919 हो गई है। कल एक दिन में 260 लोगों की मौत हुई है। कुल 6075 लोग मरे हैं। सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या का 60 फीसदी इन्हीं दो राज्यों से है। महाराष्ट्र में 72300 हो गई है। 2465...
June 3, 2020
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली BJP का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय को सौंपी है। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं। बता दें कि मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था...
June 3, 2020
"मुझे हर मौत का अफसोस है लेकिन यह तो सभी की नियति है"- जेर बोलसोनारो, राष्ट्रपति, ब्राज़ील ब्राज़ील में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। मरने वालों की संख्या 31,000 से अधिक हो चुकी है। यह मुल्क एक सनकी राजनेता और भावनात्मक मुद्दों पर उकसाने वाली राजनीति का साथ देने का ख़मियाज़ा भुगत रहा है। राष्ट्रपति जेर बोलसनारो को भारत के गणतंत्र दिवस पर...
June 3, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के चांदबाग इलाके में फरवरी में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में 1030 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस ने ताहिर हुसैन, उसके भाई और 15 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन ने हिंसा की पूरी योजना बनाई थी, अपने घर...