राजनीती
May 3, 2020
कोविड-19 के कारण पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 24 घंटे में इतनी मौतें नहीं हुईं। संक्रमण से मरने वाले मरीज़ों की संख्या 1300 से अधिक हो चुकी है।
क्या यह हर्ष और उल्लास का समय है कि हम आसमान से पुष्प वर्षा करें और वो भी सेना को आगे करके ताकि सेना के नाम पर सारे सवाल देशद्रोही बताए जाने लगें?
तालाबंदी के दौरान हमें ऐसा क्या हासिल कर लिया जिसके लिए हम पुष्प वर्षा कर...
May 2, 2020
पैनडेमिक। यह एक ऐसा शब्द है जिससे कोविड-19 के प्रसार को बयां किया जाने लगा है। हिन्दी में इसे वैश्विक महामारी कहते हैं। इस शब्द की खासियत यह रही है कि यह सबसे बड़ी चेतावनी की निशानी बन गया। हम सभी के दिमाग़ में यह बात बैठ गई कि विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने 11 मार्च को पैनडेमिक की घोषणा की और यही सबसे बड़ा अलर्ट था। अलार्म था। चेतावनी की सबसे बड़ी घंटी थी। वैश्विक महामारी के ख़िलाफ़ युद्ध का बिगुल...
May 2, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से पालघर लिंचिंग मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है। मालूम हो कि गत 16 अप्रैल को पालघर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दो हिंदू संतों और उनके ड्राइवर की भीड़ ने हत्या कर दी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस सुनवाई में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि यह घटना लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन भी है।
सवाल यह भी है...
May 2, 2020
बेंगलुरु। कोरोना मुक्त हो चुके तब्लीगी जमात के सदस्यों के प्लाज़्मा डोनेशन के कदम की तारीफ करने पर कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मोहसिन पिछले साल उस समय भी चर्चा में आए थे जब अप्रैल में ओडिशा दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने की कोशिश की थी और चुनाव आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया था...
May 2, 2020
COVID-19 महामारी के खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने मीडिया को चेताया है कि वह अपने आपको ''गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग'' से दूर रखे। यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश थोटाथिल बी. राधाकृष्णन के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने की है। चूंकि राज्य सरकार ने इंगित किया था यह जनहित याचिका एक ''...
May 2, 2020
बसों से भेजे जा रहे मजदूरों के लिए अचानक ट्रेन चली
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश भर में चल रहा लॉकडाउन जब तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया था तो मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए थे। यहां वे अपने घर जाने देने की मांग कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को फोन कर हालात की जानकारी ली थी। गृह...
May 1, 2020
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की मॉब लिंचिंग पर जमकर हंगामा हुआ। मीडिया का एक धड़ा, खासतौर पर अर्नब गोस्वामी चीख चीखकर सोनिया गांधी से सवाल पूछते रहे क्योंकि शायद उद्धव ठाकरे से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं थी और वहां बीजेपी भी सत्ता में नहीं थी। लेकिन इसके चंद दिन बाद ही भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इस पर मीडिया का पुराना हल्ला गायब था। इसके बाद अयोध्या...
May 1, 2020
बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने गुरुवार को उन इलाकों में, जहां लॉकडाउन खत्म हो चुका है, नियोक्ताओं को उन मजदूरों की मजदूरी काटने की अनुमति दी, जो काम पर नहीं आ सके। गृह मंत्रालय द्वारा 29 मार्च को जारी निर्देंश, जिनमें लॉकडाउन की अवधि में कर्मचारियों को पूरी मजदूरी का भुगतान करने को कहा गया था, में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए जस्टिस आर वी घुगे ने स्पष्ट किया:
"यह स्पष्ट किया...
May 1, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शरजील इमाम की देश भर में उनके खिलाफ दायर एफआईआर की जांच एक ही एजेंसी से कराने की याचिका पर नोटिस जारी किया। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने दिल्ली पुलिस को याचिका का जवाब देने का निर्देश दिया। मामले को अगले दस दिनों के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।
इमाम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने प्रस्तुत किया कि विभिन्न राज्यों द्वारा दर्ज सभी पांच...
May 1, 2020
24 मार्च को, प्रधानमंत्री ने जब अचानक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की और प्रवासी श्रमिकों की आजीविका को पूरी तरह बाधित कर दिया तो देश में 552 कोविड-19 के मामले थे। प्रवासी मजदूरों को बताया गया कि लोगों की आवा-जाही से वायरस फैल जाएगा और उन्हें वहीं रहना चाहिए, जहां वे हैं। हजारों लोगों को रास्ते से वापस भेज दिया गया या रोक लिया गया और पुलिस ने जो ज्यादती की वह अपनी जगह।
pc- social media
कल, जब...