राजनीती

December 1, 2020
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों से आज केंद्र सरकार बातचीत करेगी। कोरोना संकट और ठंड को देखते हुए सरकार ने 3 दिसंबर को होने वाली बातचीत पहले ही बुला ली। ऐसे में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मंथन से कोई हल निकल सकता है। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बातचीत की अगुवाई करेंगे। किसान पिछले 6 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर अड़े...
November 30, 2020
लोकेश सलारपुरी ने यह तस्वीर अपनी फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा और उसके तथाकथित थिंकटैंक का असली डर किसान मूवमेंट की इस ताक़त से है जो इस फ़ोटो में दिख रही है!। मुजफ्फरनगर में जिस ताक़त को सांप्रदायिक दंगे में झोंक कर तोड़ दिया गया था वही साम्प्रदायिक सद्भाव इस किसान मूवमेंट में दोबारा से बनता नजर आ रहा है!। यही भाजपा की परेशानी है!। कहते हैं कि कुल और जल कब कहां बिछड़ कर, कब मिल जाये कोई...
November 30, 2020
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर को यातायात के लिए बंद कर दिया है।  अब इन किसानों ने बड़ा ऐलान किया है। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी सभी मांगें नहीं मानी गईं, तो दिल्ली के...
November 30, 2020
भारतीय बैंक पहले से ही विकासशील देश भारत के वित्तीय मांग की बढ़त को पूरा करने के लिए संघर्षरत है साथ ही कोरोना महामारी की मार भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार बरक़रार है. इस महामारी ने भारत की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर ला दिया है एक दौर में शानदार प्रदर्शन कर रही भारत की अर्थव्यवस्था आज संभलने के लिए हर एक सेक्टर की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. महामारी के दौरान जहाँ भारत सरकार कई नए कानूनों को...
November 30, 2020
इतिहास गवाह है दुनिया में महामारी तत्कालीन व्यवस्था के बदलाव का आगाज करती है वो अलग बात है कि दुनिया भर में गहरी जड़ जमा चुकी पूंजीवादी व्यवस्था बदलते परिवेश के साथ सत्ता पर काबिज होने में सफ़लता हासिल कर लेती है. सामाजिक बदलाव के साथ पूंजीवाद का स्वरुप भी बदल जाता है. दुनिया के हर देश में पूंजीवाद का स्वरुप जरुर अलग है लेकिन उसका चरित्र एक ही है जिसे कोरोना महामारी के प्रभाव ने धराशायी कर दिया है...
November 29, 2020
नई दिल्ली। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी प्रेस कांफ्रेंस न करने को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। वे एक बार प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए थे जिसमें सारे सवालों के जवाब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिए थे। हालांकि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले वे कई चैनलों को इंटरव्यू देकर सुर्खियों में रहे जहां उनसे आम कैसे खाते हैं? जेब में पर्स रखते हैं क्या जैसे हास्यास्पद सवाल पूछे गए। एक चैनल...
November 29, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 31 अक्टूबर को अहमदाबाद-केवडिया के बीच सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत की थी, लेकिन एक महीने में ही यह सर्विस बंद हो गई। सी-प्लेन को मेंटेनेंस के लिए शनिवार को मालदीव भेज दिया गया। इसकी वापसी कब होगी, इस बारे में अधिकारी फिलहाल चुप हैं। इसकी सर्विसिंग में कुछ दिन लग सकते हैं। इससे पहले भी 2 बार सर्विस बंद की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी...
November 28, 2020
गत वर्ष अगस्त महीने में फरीदाबाद, हरियाणा के डीसीपी विक्रम कपूर ने मातहत इन्स्पेक्टर के ब्लैकमेल से तंग आकर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने खुंदक में एक स्थानीय अख़बार के संपादक का नाम भी एफ़आईआर में शामिल करा दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस उस अखबार में बतौर इंटर्न काम कर रहे और इग्नू से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने वाले छात्र तक जा पहुंची। उसके फोन को खंगालने पर पुलिस टीम को...
November 28, 2020
भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक देश है जहाँ बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर लिखित भारतीय संविधान के अनुसार देश को चलाया जाता है जहाँ देशभर में निवासित सभी नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा अर्बन नक्सल की तरह ही लव जिहाद नामक शब्दावली का इजाद किया गया जिसे नए जुर्म की केटेगरी में शामिल किया गया है जो संविधान में वर्णित नहीं है. संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 देश के...
November 28, 2020
मेरठ: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए यूपी के किसान भी दिल्‍ली कूच कर गए हैं। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह हजारों की संख्‍या में किसानों का जत्‍था दिल्‍ली कूच कर गया है। मेरठ में एकत्र हुए किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में काफिले के रूप में दिल्‍ली रवाना हुए हैं। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की दिक्...