राजनीती
June 1, 2021
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को जमानत दे दी। इस व्यक्ति पर एक होटल के एक कमरे में एक लड़की (पीड़िता) के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने यह देखते हुए कि पीड़िता बालिग है और आरोपी के साथ उसके संबंध...
June 1, 2021
दिशा भ्रम के शिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमिका भ्रम हो गया है। नरेंद्र मोदी प्रेरणा की आपूर्ति के लिए पदासीन नहीं हुए हैं और न ही जनता प्रेरणा की कमी से मरी जा रही थी। उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया है न कि प्रेरक मंत्री। उनका काम लोगों को प्रेरित करना नहीं है। चुनावी भाषणों में दीदी ओ दीदी टाइप की संवैधानिक मर्यादाओं को छोड़ दें तो उनके हर दूसरे भाषण में प्रेरित करने का बोझ दिखाई देता है...
June 1, 2021
वाराणसी। बनारस में बड़ा हादसा हुआ है। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण में लगे मजदूरों के ऊपर पूरी दीवार गिर पड़ी, जिसमें दो मजदूर मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात मजदूर छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे के लगभग छात्रावास का...
June 1, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें 3 साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। हरे कृष्ण द्विवेदी नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए है। खास है कि अलापन को डेपुटेशन पर दिल्ली बुलाने के फ़ैसले को लेकर केंद्र और ममता सरकार आमने-सामने थीं।
ममता का कहना है कि इस बारे में उनसे (राज्य से) कोई विचार-विमर्श...
June 1, 2021
उत्तर प्रदेश की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (मेरठ यूनिवर्सिटी) में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ऑफ स्टडीज ने नए पाठ्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। नए पाठ्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव व जग्गी वासुदेव को भी पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बशीर बद्र और कुंवर बेचैन जैसी नामचीन हस्तियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कुछ लोग मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर, इसे...
May 31, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को COVID वैक्सीन के दोहरे दाम ओर खरीद नीति के औचित्य पर केंद्र सरकार से कड़े सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि क्या यह केंद्र सरकार की नीति है कि राज्यों को निजी निर्माताओं से टीके पाने के लिए एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने दें और राज्यों और नगर निगमों को विदेशी टीके पाने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करने दें।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव...
May 31, 2021
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने एक कथित ऑडियो टेप का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के एक निजी अस्पताल में कोरोना रोधी टीके की प्रति खुराक पर कमीशन लिया जा रहा है और इसमें भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के नजदीकी रिश्तेदार एवं विधायक रवि सुब्रमण्यम की सीधे तौर पर संलिप्तता है।
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा...
May 31, 2021
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि अन्य पांच घटना में घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने शनिवार को बिलासपुर में बताया कि जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत साल्हेघोरी गांव में ग्रामीणों ने मवेशी (भैंस)...
May 31, 2021
बंगाल के शीर्ष नौकशाह अलपन बंद्योपाध्याय के ट्रांस्फर को लेकर केंद्र और बंगाल सरकार आमने सामने हो गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पांच पेज की चिट्ठी लिखी है, जहां उन्होंने साफ तौर पर चीफ सेक्रेटरी को रिलीव करने से इनकार कर दिया है।
कोलकाता। बंगाल के शीर्ष नौकशाह अलपन बंद्योपाध्याय के ट्रांस्फर को लेकर केंद्र और बंगाल सरकार आमने सामने हो गए...
May 31, 2021
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव मामले में जेल में बंद आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी (84) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित होने से दो दिन पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्देश पर उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 84 वर्षीय स्टेन स्वामी, जो पार्किंसंस रोग और कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं, को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों के बाद, 28 मई को पड़ोसी...