राजनीती

May 27, 2021
नई दिल्ली। एलोपैथी पर बयान के बाद बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1,000 करोड़ के मानहानि के नोटिस के बाद आईएमए ने अब दिल्ली में योग गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आईएमए की तरफ से महासचिव डॉ. जयेश लेले ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आईएमए की तरफ से कहा गया है कि स्वामी रामदेव लोगों के...
May 27, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लापरवाही की पराकाष्ठा का मामला सामने आया है। यहां 20 ग्रामीणों को दूसरी खुराक में कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन का टीका लगा दिया गया। इन्हें पहली खुराक कोविशील्ड की दी गई थी।  स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस लापरवाही की पुष्टि हुई। अभी तक देश में ऐसा कोई...
May 27, 2021
लॉकडाउन का पालन न करने के चलते यूपी के उन्नाव में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता युवा फैसल को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। अब यूपी से ही पुलिस की क्रूरता का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंजीत नामक युवक को मास्क नहीं लगाने के चलते पुलिस ने उसके हाथ और पैर में कीलें ठोक दीं। उसके भगवे चोले तक का लिहाज नहीं किया। घटना बरेली जिले के बारादरी इलाके में बारादरी थाने...
May 27, 2021
वन गुर्जर परिवार गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान के लिए अपने वार्षिक प्रवास मार्ग पर थे, जब उन्हें परमिट होने के बावजूद प्रवेश से वंचित कर दिया गया था, और उन्हें तंबू में रहने के लिए मजबूर किया गया था।   उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वन गुर्जर परिवार, जो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश से वंचित होने के बाद टेंट में रह रहे हैं, उन्हें...
May 27, 2021
यूपी में बीजेपी और सरकार के भीतर संभावित फेरबदल की खबरों के बीच ट्विटर पर समर्थकों ने बीजेपी से अपनी रणनीति बदलने की मांग की। लोगों ने लिखा कि अगर पार्टी समय रहते अपनी रणनीति नहीं बदलती है तो उसे यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। इसी सब से यूपी सरकार में संभावित फेरबदल की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों ने पार्टी को हिंदुत्व के एजेंडे पर वापस लौटने की...
May 27, 2021
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा रखा है, साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सरकारें इस दौर में भी मिलकर काम करने के बजाए एक दूसरे पर लापरवाही का ठिकरा फोड़ती नजर आ रही हैं। देश में पहले ऑक्सीजन और अब वैक्सीन खरीद को लेकर एक-दूसरे पर हमले बोले जा रहे हैं। ताजा मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।...
May 26, 2021
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के गृह जनपद सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में उनके भाई की नियुक्ति मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को उनके भाई ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है। नियुक्ति के बाद से ही ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। बता दें कि मंत्री के भाई अरुण द्विवेदी की नियुक्ति ईडब्ल्यूएस कोटे के अंतर्गत...
May 26, 2021
17 वर्षीय फैसल को उन्नाव पुलिस ने उठाया और कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए बेरहमी से पीटा; सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई Image Courtesy:cjp.org.in   छह लोगों के अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला मोहम्मद फैसल हुसैन, एक युवा सब्जी विक्रेता था जिसे 20 मई को उन्नाव पुलिस ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से...
May 26, 2021
आज किसान आंदोलन के 6 महीने व किसान विरोधी मोदी सरकार के 7 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में किसान नेताओं ने आज के दिन को ब्लैक डे यानी काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। जगह-जगह किसान काले कपड़े, झंडे और पगड़ी पहनकर काला दिवस मना रहे हैं।  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि सभी प्रदेशों में गांव-गांव, घर-घर किसानों ने 'ब्लैक डे' के रूप में अपने घरों, ट्रैक्टरों और...
May 26, 2021
गोरखपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ के बाद अब राज्य कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई हैं। परिषद ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए 518 कर्मचारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि अंतिम सूची तैयार कि जा रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष...