राजनीती
March 4, 2017
बच्चों को मिड-डे मील का दोपहर में मिलने वाले भोजन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि मिड डे मील के फायदे के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा और इसके लिए 30 जून तक का वक्त दिया है।
इस तारीख के बाद अगर किसी बच्चे का आधार नंबर नहीं है तो उसके अभिभावक को आधार रजिस्ट्रेशन स्लिप दिखानी होगी ताकि पता चल सके कि आधार नंबर...
March 4, 2017
नई दिल्ली। गुजरात में साल 2016 में दलितों पर खूब कहर बरपाया गया। इस साल गुजरात में 1,355 दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले दर्ज किए गए। पिछले 16 साल बाद गुजरात में सबसे अधिक अत्याचार दलितों के साथ हुआ है। दलितों के साथ रेप और मर्डर के मामलों में बीता साल 2001 से भी अव्वल रहा। 16 साल पहले गुजरात में सन 2001 में दलितों के खिलाफ सबसे अधिक अत्याचार के मामले हुए थे। पिछले साल 11 जुलाई 2016 को ऊना में...
March 4, 2017
1 मार्च की शाम युवा पत्रकार नेहा दीक्षित को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चमेली देवी जैन सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान बीते 37 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली किसी महिला पत्रकार को दिया जा रहा है। नेहा को यह सम्मान मशहूर राजनीतिविज्ञानी प्रताप भानु मेहता ने प्रदान किया। स्वतंत्रता सेनानी चमेली देवी जैन की स्मृति में स्थापित इस सम्मान की काफ़ी प्रतिष्ठा है...
March 3, 2017
रामजस कॉलेज में आयोजित सेमिनार के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ को लेकर ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी ‘का सवाल बड़े पैमाने पर उठा। इस बहस के बीच में दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक सेमिनार में जामिया मिलिया इस्लामिया में नहीं बोलने दिया गया, तब ‘सिकुलर’ जमात चुप क्यों थी। ज़ाहिर है, कोई भी लोकतंत्र पसंद व्यक्ति शाज़िया के सवाल...
March 3, 2017
लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को अपना संसदीय क्षेत्र चुना था, तो उन्होंने वहां पर गंगा मैया का नारा दिया था। उनका ये नारा बहुत चर्चा में रहा था कि ‘गंगा मैया ने मुझे बुलाया है’। बहुत बड़ी संख्या में लोगों को यह विश्वास था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी अपने संसदिय क्षेत्र का उद्धार करेंगे।
मई महीने में मोदी को पीएम बने तीन साल हो जाएंगे,...
March 3, 2017
इलाहाबाद। यूपी में चुनावी दौर चल रहा है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता प्रदेश में सपा सरकार के गुंडाराज पर हमला बोलते हैं और भाजपा की सरकार बनवाकर उनका निवारण करने की बात करते हैं। वहीं बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एक नए आरोप फंसते दिख रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य पर वैसे तो दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं लेकिन हाल ही में इलाहाबाद के बड़े डॉक्टर और जीवन ज्योति...
March 3, 2017
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जारी किए वीडियो में तेज बहादुर ने अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इससे पहले जनवरी में बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव ने भारतीय सेना के अफसरों पर खराब खाना दिए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद सेना और सरकार की पूरे देश में कड़ी आलोचना...
March 3, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के बीच लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव फैल गया है। इसके मद्देनजर गुरुवार(2 मार्च) रात जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने हालात नियंत्रण में होने की बात कही है।
जिलाधिकारी आकाशदीप ने शुक्रवार(3 मार्च) को बताया कि गुरुवार रात सोशल मीडिया पर दो छात्रों द्वारा कथित तौर पर...
March 2, 2017
पूर्वांचल में अपने पक्ष में खबरों को छपवाने और अपने विरोध की खबरों को रोकने के लिए अखबारों के ऊपर प्रत्याशी जबरदस्त खर्च कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा, सपा-कांग्रेस और बसपा सभी के प्रत्याशी बराबर के हिस्सेदार हैं।
गोरखपुर शहर के मौजूदा भाजपा विधायक और उम्मीदवार राधा मोहन दास अग्रवाल का प्रचार के दौरान तीन जगहों पर जबरदस्त विरोध हुआ था। लोगों ने उन्हें...
March 2, 2017
गोरखपुर। यूपी चुनाव के पांच चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है। छठें चरण का मतदान 4 मार्च को पूर्वांचल के सात जिलों के 49 सीटों में होना है। इसके लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके लिए भाजपा ने बकायदा अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का रोड शो आयोजित किया है।
प्रधानमंत्री अपनी जनसभाओं में बार-बार दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से...