राजनीती

March 23, 2017
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो दल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को एंटी रोमियो दल गठित कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा के नाम पर एंटी रोमियो दल द्वारा मनमानी व गुंडागर्दी देखने को मिली। प्रदेश में कई जगह...
March 22, 2017
नई दिल्ली। देश में मोदी सरकार बनने के बाद सबका साथ सबका विकास की बात कही गई। इसे खूब प्रचारित कर कई राज्यों के चुनाव भी जीते गए। मोदी सरकार ने कई मंचों पर सबका साथ सबका विकास की बात कहकर वाहवाही लेने की कोशिश भी की। लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ का मानव विकास सूचकांक अब इसकी पोल खोल रहा है। मानव विकास सूचकांक की इस साल की रैंक में भारत पिछले साल की तुलना में एक पायदान नीचे चला गया है। यहां तक कि भारत...
March 21, 2017
नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद मायावती, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव, हरीश रावत और अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद VVPAT मशीन और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।  जनसत्ता के अनुसार, चुनाव आयोग पिछले दो साल से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखकर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (VVPAT) मशीन के लिए फंड की मांग कर रहा है...
March 21, 2017
नई दिल्ली। ईवीएम से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय 24 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। सबसे पहले बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। बाद में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों में हार...
March 21, 2017
नई दिल्ली। पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी और हरिशंकर ब्रम्हा ने पूरे देश में मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल किए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि पेपर ट्रेल ऐसी प्रक्रिया है जिससे ईवीएम पर गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली राजनीतिक पार्टियों के संदेह को दूर किया जा सकता है।    रविवार को इंडियन एक्सप्रेस बात करते हुए दोनों मुख्य चुनाव आयुक्तों ने कहा, कि मैं व्यक्तिगत...
March 21, 2017
झारखंड सरकार ने सूचना कानून में भारी फेरबदल की तैयारी की है। राज्य मंत्रिमंडल की 21 मार्च की बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है। प्रस्तावित फेरबदल मूल अधिनियम के विरूद्ध बताए जा रहे हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 भारत की संसद द्वारा पारित कानून है। राज्य सरकार को इसे लागू करने संबंधी नियम बनाने मात्र की शक्ति है। मूल कानून में किसी छेड़छाड़ का अधिकार झारखंड सरकार को नहीं है।प्रस्तावित...
March 21, 2017
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में गाजीपुर पुलिस ने लंका इलाके स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर छात्र नेता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया है। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र नेता रज्जाक पर आरोप है कि उसने रविवार रात को सीएम योगी की एक आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया...
March 21, 2017
दिल्ली के रामजस कॉलेज में हुए विवाद, जिसके चलते उमर खालिद को वहां इस आधार पर भाषण नहीं देने दिया गया कि उन्होंने राष्ट्र-विरोधी नारे लगाए थे, के बाद कई लोगों, जिनमें जानेमाने गायक अभिजीत भट्टाचार्य शामिल हैं, ने अभाविप का समर्थन किया है। पिछले साल की नौ फरवरी से, षासक दल की राजनीति से असहमत व्यक्तियों पर राष्ट्र-विरोधी का लेबल चस्पा करने का सिलसिला जारी है। ऐसे लोग विशेषकर निशाने पर हैं जो...
March 20, 2017
नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट फाइल कर कहा है कि जिन नेताओं को दोषी ठहराया गया है उन पर आजीवन चुनाव लड़े पर रोक लगाई जाए। नियमों के मुताबिक अभी तक दोषी नेता 6 साल चुनाव लड़ने पर रोक है।   अगर सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्शन कमीशन की बात को मान लिया तो कई नेताओं का करिअर खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग की बात को अमल में लिया गया तो देश बहुत से नेता चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।...
March 20, 2017
नई दिल्ली। बीजेपी द्वारा योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला शेयर मार्केट को रास नहीं आया। आज शेयर बाजार खुलने के बाद मार्किट में चिंता का भाव दिखा और विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर बिकवाली की आशंका में ज्यादातर ट्रेडरों ने हाथ खींच लिए। जिसके बाद दोपहर तक बीएसई का सेसेंक्स 149.07 अंक तक गिरा तो वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 40.50 अंक की गिरावट देखी गई।  ...