राजनीती

August 2, 2017
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मंडल को छोड़कर कमंडल के पास चले गए हैं। तेजस्वी ने इस दौरान नीतीश से कई सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा कि नीतीश कुमार अपने ऊपर लगे हत्या के आरोपों पर अब चुप क्यों हैं? उनकी अंतरआत्मा की आवाज कहां चली गई? उन्होंने कहा कि विधानसभा में मैंने जो...
August 2, 2017
मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी खत्म करने के बाद अब रसोई गैस पर भी मार्च, 2018 तक सब्सिडी खत्म करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तेल कंपनियों को कहा है कि हर महीने रसोई गैस की कीमत 4 रुपए बढ़ाए। सरकार के आदेश को लेकर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने हमला बोला है।   केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए येचुरी ने ट्वीट किया कि एलपीजी लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ...
August 2, 2017
केंद्र में बीजेपी के सत्ता संभालने के बाद दलित और मुस्लिमों के खिलाफ मॉब लिंचिंग काफी बढ़ गया है। हाल में बीजेपी शासित राज्य झारखंड में एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने बुरी तरह पीटा जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। Image Courtesy: Two Circles   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोकारो जिला के कथारा टाउन के रहने वाले मुस्लिम युवक मोहम्मद शाकिर को लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने बुरी...
August 2, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस योजना आयोग को नेहरूकालीन संस्थान मान कर नीति आयोग बना दिया था वहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने इस्तीफा दे दिया, यह कह कर कि उन्हें अपनी यूनिवर्सिटी से एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने आरएसएस के दबाव में इस्तीफा दिया है। दरअसल, इस देश में आर्थिक नीति, शैक्षिक नीति से लेकर रक्षा नीति तक संघ तय कर रहा है...
August 2, 2017
बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन में बनी नीतीश कुमार की नई सरकार में 75 फीसदी दागी मंत्री हैं। बता दें कि तेजस्वी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था अब उनकी नई सरकार के 75 फीसदी दागी मंत्री बिहार की सत्ता संभालेंगे। जबकि बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में दागी मंत्रियों की संख्या इस बार की सरकार से कम थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स...
August 2, 2017
30 जुलाई 2017 को “मन की बात” कार्यक्रम के 34 वें संस्करण में भारतीय पीएम के मुंह से 14 जुलाई 2017 दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी में सौ फुटा रोड पे सेप्टिक टैंक की सफ़ाई के दौरान को 4 सफ़ाई कामगारों (स्वर्ण सिंह, अनिल कुमार, दीपु,बलविंदर)  की “हत्या” पे किसी तरह की श्रद्धांजलि, अफ़सोस, दुख जताना तो दूर उन ग़रीब परिवारों  को सांत्वना देने के लिये दो बोल भी नहीं फूटे....
August 1, 2017
हाल में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। भारत का चुनाव आयोग लगातार ईवीएम में छेड़छाड़ की संभावना को नकारता रहा है और यहां तक कि राजनीतिक दलों को ईवीएम से छेड़छाड़ की चुनौती भी दी गई। इसके बाद हाल ही में आरटीआई से मिली जानकारी से चुनाव आयोग के दावों की पोल खुली थी। जब आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बताया...
August 1, 2017
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक दशक पुराने गोरखपुर दंगा मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने से राज्य सरकार के इनकार को चुनौती देने की अनुमति वाली याचिका स्वीकार कर ली। पिछले महीन 31 तारीख को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश कृष्ण मुरारी और न्यायाधीश अखिलेश चंद्र शर्मा की पीठ ने याचिका स्वीकार की और 2007 के गोरखपुर दंगे की सीबीआई जांच की मांग करने वाले...
August 1, 2017
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू संकट में घिर चुके हैं। जिस कपू जाति के वोटों से तेलुगूदेशम और बीजेपी गठजोड़ ने जीत हासिल की थी,वही अब इससे नाराज हैं। आंध्र में कपू जाति की आबादी 27 फीसदी है और इसने नायडू की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। कपू जाति के लोग खुद को ओबीसी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कपू जाति के दो प्रमुख नेता, अभिनेता के. पवन कल्याण और मुदरगप्पा पद्मनाभम, सीएम नायडू...
August 1, 2017
सुप्रीम कोर्ट 8 अगस्त 2017 को सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित मामले की सुनवाई करने को तैयार हो गया है। बांध निर्माण के चलते आदिवासियों को स्थानांतरित करने के मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के नेतृत्व में नर्मदा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। उनकी मांग है कि बिना किसी बेहतर सुविधाओं के उक्त क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों को जबरन न हटाया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर मेधा पाटकर समेत अन्य...