अल्पसंख्यांक
October 27, 2018
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की राजनीति का सच तो यही है कि सत्ता पाने के लिये नागरिकों को वोटरों में तब्दील किया जाता है। फिर वोटरों को जाति-धर्म-सोशल इंजीनियरिंग के जरीये अलग अलग खांचे में बांट जाता है। पारंपरिक तौर पर किसान-मजदूर, महिला, दलित, युवा और प्रोफेशनल्स व कारपोरेट तक को सपने और लुभावने वादों की पोटली दिखायी जाती है। और सत्ता पाने के बाद समूचे सिस्टम को ही सत्ता बनाये रखने के...
October 26, 2018
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के बेगमपुर इलाके में एक आठ वर्षीय मदरसा छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अजीम के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मृतक की पहचान हरियाणा मूल के निवासी मोहम्मद अजीम के रुप में हुई है, जो दास उल उलूम फरीदिया मदरसे में पढाई कर रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी...
October 23, 2018
मंगलदोई: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के अपडेटेड मसौदे के नाम पर केंद्र सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन दशकों से यहां रहने वाले लोगों को एक पल में पराया होना इतना अखर रहा है कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं. खारुपेटिआ गांव के जानेमाने बुद्धिजीवी, अध्यापक और वकील निरोद बरन दास ने आत्महत्या कर ली है. कहा जा रहा है की NRC के कारण नागरिकता छिन जाने के डर ने अब तक 28 लोगों की...
October 15, 2018
वर्तमान मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास नारे के साथ खुद के प्रचार पर जमकर पैसा व्यय कर रही है, जबकि एक विस्तृत जांच रिपोर्ट के मुताबिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना की निधि और लाभार्थियों की संख्या दोनों के लिए आवंटन में लगातार गिरावट आई है। 2014-15 से पहले पिछले सरकार में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना एक महत्वकांक्षी योजना थी। इस योजना को सच्चर कमेटी की निष्कर्षों के बाद लागू किया गया था जिसमें...
October 11, 2018
बसपा के मजबूत नेता और बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हाजी अलीम का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से मिला। उनके उनके परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। लेकिन सिर में गोली लगी मिली है, वहीं शव के पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।
मौत की सूचना मिलते ही पुलिस समेत शहर के लोग उनके आवास...
October 7, 2018
लखनऊ में दो सगे भाई इमरान व अरमान मार डाले गए हैं। बलात्कार चरम पर है। हत्याओं का दौर बदस्तूर जारी है। अपराध बेलगाम हो चुका है। फर्जी एनकाउंटर का दौर सा चल पड़ा है लेकिन विपक्ष और बहुजन नेता अलमस्त सो रहे हैं। शोर न मचाये क्योकि हमारे ये बहुजन नेता समाज हित मे संघर्ष करते हुए थके हुये है और आराम फरमा है।
लखनऊ में दो अल्पसंख्यक नौजवान मार डाले गए हैं लेकिन बहुजन नेता लखनऊ में रहते हुये ही...
October 4, 2018
पिछले साल 22 जून को ईद की खरीददारी करके अपने घर लौटते समय दिल्ली से मथुरा आ रही ट्रेन में बल्लभगढ़ के हाफिज जुनैद की हत्या कर दी गई थी. इस हमले दो अन्य लोग भी बुरी तरह घायल कर दिए गए थे. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस ने मात्र 32 दिन के भीतर ही कोर्ट में चार्जशीट पेश करने से पहले ही चार मुख्य आरोपियों को फरीदाबाद कोर्ट से जमानत दिला दी थी और कुछ दिन पहले एक और...
September 25, 2018
दाऊदी बोहरा - जो कि शिया मुसलमानों का एक उपपंथ है - के मुखिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बोहरा धार्मिक समागम को संबोधित करने का निमंत्रण देना, और प्रधानमंत्री द्वारा उसे स्वीकार करना, दोनों ही अत्यंत अजीब और बेहूदा है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 14 सितंबर, 2018 को मोहर्रम के अवसर पर आयोजित बोहरा समागम को संबोधित किया।
मोदी एक दक्षिणपंथी हिन्दू श्रेष्ठतावादी पार्टी के...
September 21, 2018
2019 लोकसभा चुनाव से पहले असम का तिनसुकिया सांप्रदायिक संघर्ष की एक प्रयोगशाला बनता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से यह जिला सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर उन पर लगातार हमले हो रहे हैं।
तिनसुकिया असम की पूर्वी सीमाओं पर स्थित है और असम का एक जिला है। यहां मुस्लिम आबादी पांच प्रतिशत से भी कम है। पहली घटना एक...
September 21, 2018
हरियाणा के एक गांववालों ने मिलकर गांव में रह रहे मुस्लिम परिवारों को अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है. गांव के लोगों ने एक बैठक आयोजित कर गांव के सभी समुदाय के लोगों को बुलाया और फिर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों टोपी और लंबी दाढ़ी न रखने का फैसला सुना दिया. हैरत की बात है कि इस दौरान तकरीब आधा दर्ज पुलिसकर्मी भी यहां तैनात रहे.
अंग्रेजी समाचार पत्र द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक,...