अल्पसंख्यांक

July 28, 2018
मॉब लिंचिंग की घटनाओं से मन बड़ा दुःखी होता है। उससे भी ज्यादा तकलीफ तब होती है जब अपने अगल-बगल लोगों को मोबलिंचिंग का समर्थन करते देखता हूँ। माहौल इतना गंदा कर दिया गया है कि लोगों में संवेदना जैसा कुछ बचा ही नहीं है। मैं ये नहीं कह रहा कि  लोग किसी के मरने पर दुःखी नहीं होते हैं। लोग दुःखी होते हैं पर यह दुःख तब होता है जब मरने वाला अपने धर्म का हो। अब संवेदना धर्म देखकर जागती है। संवेदना...
July 27, 2018
भारतीय संविधान का एक-एक शब्द मैंने पढ़ा है. आपमें से भी कई लोगों ने पढ़ा होगा. कहां किस पेज पर, किस अनुच्छेद में लिखा है कि आरक्षण 50% से ज्यादा नहीं हो सकता? झूठ बोल रही है सरकार. दरअसल वह यह बात बोल भी नहीं रही है. सिर्फ भ्रम फैलाकर रखा गया है. तमिलनाडु में 69% परसेंट आरक्षण है. संविधान के तहत है. सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के साथ है. तमिलनाडु भारत में ही है. बालाजी केस के जजमेंट...
July 24, 2018
पिछले कुछ वर्षों में मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा व्यक्ति या व्यक्तियों को पीट-पीटकर मार डालना) की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, विशेषकर भाजपा के दिल्ली में सत्ता में आने के बाद से गाय से जुड़े मुद्दों पर साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं चार गुना बढ़ गई हैं। सन् 2010 में जहां गाय से जुड़े मुद्दे, 5 प्रतिशत से कम साम्प्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार थे, वहीं सन् 2017 मे इनका प्रतिशत बढ़कर  20 हो गया...
July 24, 2018
राजस्थान के अलवर में गौतस्करी का आरोप लगाकर अकबर नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जांच में सामने आया है कि पुलिस ने घायल और मरणासन्न अकबर को अस्पताल ले जाने में काफी देरी की। नईदुनिया के अनुसार, जयपुर रेंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम एंड विजिलेंस को पहले जांच सौंपी गई थी लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को...
July 23, 2018
अलवर. राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के आरोप में पीटकर मार डाले गए अकबर खान को लेकर पुलिस की लापरवाही की बात सामने आ रही है. इस घटना के बारे में पुलिस को दक्षिणपंथी समर्थक नवल किशोर नाम के व्यक्ति ने फोन किया था. इसके बाद वह पुलिस के साथ ही था जब अकबर को अस्पताल ले जाया जा रहा था. पुलिस उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले इधर-उधर घूमती रही और गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए गाडी़ का इंतजाम करती रही...
July 23, 2018
विभिन्न मांगों को लेकर 35 संगठनो ने रविवार को जयपुर में प्रतिरोध महापंचायत कर प्रदर्शन किया. इन सभी सामाजिक संगठनों ने सर्वसम्मति से दलित आदिवासी अल्पसंख्यक दमन विरोधी आन्दोलन के बैनर तले अपनी मांगों पर जोर देते हुए कहा कि 2 अप्रैल से सम्बन्धित सभी 500 मामले (F.R) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वापस लें. इन संगठनों ने मांग की कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून को संविधान की 9 वीं अनुसूची में...
July 21, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर लोकसभा में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, भाजपा शासित राज्यों में मॉब लिंचिंग की वारदातें जारी हैं। पत्रिका के अनुसार, ताज़ा घटना राजस्थान में हुई है जहां भाजपा की वसुंधरा राजे की सरकार है। राज्य में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा वारदात अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके के लालबंदी गांव की है। बताया जा रहा है कि अकबर खान दो...
July 21, 2018
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में केंद्र और राज्य की सरकारों को मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कठोर कानून बनाने का सुझाव दिया था. लेकिन गौहत्या के नाम पर लोगों पर हमले थमने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब खबर है कि बीजेपी शासित राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना अलवर के रामगढ़ में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक...
July 21, 2018
मॉब लिंचिंग का अर्थ है भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिया जाना, अमेरिका के बहुत से राज्यों में भीड़ों द्वारा की जाने वाली हत्याओं का एक लंबा इतिहास रहा हैं जिसे लिंचिंग कहा गया अमेरिकी गृह युद्ध के खत्म होने के बाद जैसे ही कालों को बराबरी के अधिकार मिले वैसे ही गोरों ने कालों की लिंचिंग्स शुरू कर दी थीं. जर्मनी में यहूदियों के खिलाफ ‘लिंच मॉब्स’ के मनोवैज्ञानिक व्यवहार पर बहुत...
July 19, 2018
साध्वी प्रज्ञा और स्वामी असीमानंद को मालेगांव और मक्का मस्जिद बम धमाका प्रकरणों में कुछ माह पहले जमानत मिलने के तुरंत बाद भाजपा ने गला फाड़कर यह कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी है। इस दावे का आधार इस तथ्य को बनाया गया था कि इन दोनों की गिरफ्तारियां यूपीए शासनकाल में हुईं थीं।  तथ्य यह है कि दोनों को पहले महाराष्ट्र और उसके बाद राजस्थान पुलिस के आतंकवाद-निरोधक दस्ते (...