अल्पसंख्यांक

December 10, 2018
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का मामला इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में है। लेकिन आरएसएस और वीएचपी जैसे भगवा संगठन भाजपा सरकार से मांग कर रहे हैं कि अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाया जाए। राम मंदिर का मुद्दा चुनावों में बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होता रहा है। संघ औऱ वीएचपी द्वारा 25 नवंबर को अयोध्या में बुलाई धर्म संसद में लोगों का टोटा रहा। ऐसे में अब भगवा संगठनों के निशाने पर दिल्ली की...
December 6, 2018
नई दिल्ली। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले 1992 के भूत सड़कों पर नजर आने लगे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट की अवज्ञा कर एक संगठित तौर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है। 1992 में राम मंदिर के नाम पर अयोध्या में किस तरह का जाल बिछाकर तबाही की गई थी उसे सभी जानते हैं। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर क्या हुआ था अगर आपको याद नहीं तो बता रही...
December 4, 2018
बुलंदशहर हादसे में मारे गए पुलिस इन्स्पेक्टर  सुबोध कुमार सिंह की हत्या को सुदर्शन TV के मालिक ने इजतेमा में आए मुसलमानों के सर मढ़ने की कोशिश की। पर UP पुलिस ने ना सिर्फ़ इसका खंडन किया, बजरंग दल के नेता को गिरफ़्तार करके यह भी दिखा दिया की हिंसा का दोषी कौन है.  
December 4, 2018
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर सोमवार को कथित गोकशी की शिकायत के बाद उबल पड़ा। जिस बुलंदशहर जिले में शुक्रवार से लाखों की संख्या में मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रम इज्तिमा में शरीक होने आए थे उसी जिले में उनके जाते वक्त खून खराबा देखने को मिला। यह खूनखराबा इज्तिमा के कार्यक्रम स्थल से करीब 50 किमी दूर हुआ लेकिन कई लोगों ने इसके जरिए मुस्लिमों को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन बुलंदशहर पुलिस की...
December 3, 2018
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम इज्तिमा चल रहा है। इस बीच बुलंदशहर के ही स्याना कोतवाली क्षेत्र में कथित गोहत्‍या के शक में सोमवार को भारी बवाल हो गया। कथित तौर पर गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस घटना के बाद...
December 3, 2018
बुलंदशहर का इज्तिमा:- हालाँकि मैं किसी फिरके को नहीं मानता, पर यह भी सच है कि किसी फिरके पर तनकीद करने की जगह अपने अंदर झाँक कर अपना इमान खुद से टटोलता हूँ जो कि मुकम्मल नहीं, लाखों खामियाँ है जो मुझे मुसल्लम इमान वाला इंसान बनने नहीं देतीं। हर इंसान को दूसरे मज़हब या दूसरे आकीदे पर टिप्पणी करने के पहले खुद के अंदर झाँक कर देखना चाहिए कि उसमें क्या कमी है, और फिर वह कमी दूर करने की कोशिश करे।...
December 3, 2018
वैसे भारत में मुस्लिम समुदाय को दलित कि सूची में नहीं माना जाता हैं लेकिन उनकी स्थिति दलितों से भी बदतर हैं। आज भी मुस्लिम अल्पसंख्यकों की कई जातियां हैं जिन्हें पसमांदा मुस्लिम कहते हैं वे आज भी तमामतर सरकारी योजना और मुख्यधारा से जुड़ने के बाद भी पिछड़ेपन की ज़िन्दगी जीने को मज़बूर हैं। बीते दिनों इस मुद्दे पर बिहार में  ‘दलित मुसलमान मेला’ का आयोजन किया गया जहाँ मुसलमानों कि इसी...
December 3, 2018
तब्लीगी जमात का जो इज्तेमा बुलंदशहर में हो रहा है, यह न तो पहला इज़्तिमा है और न ही आख़िरी, लेकिन सवाल यह है कि इस इज़्तेमे से समाज का कितना फायदा है? इज़्तिमा हो, जितना बड़ा इस बार हुआ है उससे और भी अधिक बड़ा हो, लेकिन उसमें धार्मिक तक़रीरों के साथ साथ मौजूदा निज़ाम को कैसे दुरुस्त किया जाये, कैसे मुसलमानों के शैक्षणिक स्तर को ऊपर लाया जाऐ इस पर भी तो तक़रीरें हों, क्या मुसलमानों के आलिम वर्ग की...
December 3, 2018
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनावी रैली में हनुमान को दलित वंचित बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर जाति विमर्श शुरू हो गया है. योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए हनुमान को दलित आदिवासी बताया था. इसके बाद बीजेपी के ही एक नेता ने उन्हें आदिवासी करार दिया. इसके बाद योग गुरू और कारोबारी बाबा रामदेव ने हनुमान की जाति ब्राह्मण बताई है.  हनुमान की जाति को लेकर शुरू...
November 28, 2018
काम की व्यस्तता के बीच हमारे अज़ीज़ मोहम्मद अज़ीज़ दुनिया को विदा कर गए। मोहम्मद रफ़ी के क़रीब इनकी आवाज़ पहचानी गई लेकिन अज़ीज़ का अपना मक़ाम रहा। अज़ीज़ अपने वर्तमान में रफ़ी साहब के अतीत को जीते रहे या जीते हुए देखे गए। यह अज़ीज़ के साथ नाइंसाफ़ी हुई। मोहम्मद अज़ीज़ की आवाज़ बंद गले की थी मगर बंद गली से निकलते हुए जब चौराहे पर पहुँचती थी तब सुनने वाला भी खुल जाता है। एक बंद गिरह के खुल जाने की...