अल्पसंख्यांक
July 2, 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के खाली पड़े आरक्षित पदों को भरने में वह दिलचस्पी नहीं ले रही है और आरक्षण के असली हकदार वर्ग पहले की तरह अब भी उपेक्षा के शिकार हैं।
मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने...
July 1, 2019
झारखंड में तबरेज़ अंसारी की भीड़ द्वारा की गयी ह्त्या को लेकर जिले के डुमरियागंज में आयोजित कैंडल मार्च को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी क़ीमत पर मार्च का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। जो मार्च निकालने की कोशिश करेंगे, उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तर्क दिया कि इस आयोजन से सौहार्द बिगड़ेगा। कैंडल मार्च के आयोजकों ने इस रोक को तानाशाही और उसके पीछे के तर्क को...
July 1, 2019
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक और बैष्णभनगर इलाके में एक 24 वर्षीय युवक शनौल शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 26 जून को अंजाम दी गई। युवक पर बाइक चोरी करने का शक था। जब युवक का शव रविवार (30 जून) को उसके गृहनगर बैष्णभनगर पहुंचा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि शनौल शेख के प्राइवेट पार्ट, आंखों और कानों पर गंभीर चोट लगी थी। उसे मालदा मेडिकल कॉलेज...
June 29, 2019
भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में राम के नाम पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक के बाद एक मुस्लिम पर हमले की खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला कानपुर के बर्रा इलाके का है. यहा एक किशोर मुस्लिम को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया. किशोर का कहना है कि टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे.
16 वर्षीय ताज शुक्रवार को किदवई नगर स्थित...
June 29, 2019
राजस्थान में दो साल पहले गोरक्षकों द्वारा पीट-पीट कर मौत के घाट उतारे गए डेरी किसान पहलू खान के खिलाफ पुलिस ने गोतस्करी के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें उस पिक-अप ट्रक के मालिक का नाम भी है, जिसकी गाड़ी का इस्तेमाल बहरोर के पास हुई घटना के दौरान मवेशी ले जाने के लिए हुआ था। बता दें कि एक अप्रैल, 2017 को अलवर में खान दो बेटे के साथ मवेशियों को गाड़ी से लेकर जा रहे थे, तभी गोरक्षकों की भीड़...
June 28, 2019
बरेली के एक मदरसे में पढ़ने वाले मुस्लिम ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। मोहम्मद फरमान नियाजी मॉब लिंचिंग की उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं जब दो दिन पहले वह अलीगढ़ से बरेली जा रहे थे। इस दौरान राजघाट नारोरा स्टेशन से कुछ युवा ट्रेन में चढ़े और नियाजी की टोपी देखकर उनपर पर जातिवादी टिप्पणी करने लगे और थोड़ी देर बाद पिटाई शुरू कर दी।
मोहम्मद फरमान नियाजी कहते हैं कि '...
June 28, 2019
देश के कई महानगरों में हिंसा और द्वेष फैलाने के बाद “जय श्री राम” का राजनैतिक विष अब महाराष्ट्र के ठाणे में भी पहुँच गया है। जिले में एक कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद “जय श्री राम” बोलने के लिए उसे मज़बूर किया गया। मामले की सूचना मिलाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ लूटपाट के इरादे से...
June 27, 2019
झारखंड में मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। इस घटना से एक और जहां भारत की पूरी दुनिया में बदनामी हुई है। वहीं अब यह मामला अमेरिका भी पहुंच गया है। अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आजादी आयोग (USCIRF) ने झारखंड की घटना की कड़ी निंदा की और भारत सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।
मालूम हो, बीते दिनों झारखंड में...
June 27, 2019
असम में NRC प्रक्रिया के दौरान अधिकारीयों की लापरवाही को लेकर एक मामला सामने आया है। प्रदेश पुलिस की गलतियों के कारण बिना वजह 59 वर्ष की महिला को जीवन के तीन साल डिटेंशन कैंप (नजरबंदी शिविर) में गुजारना पड़ा है। खबर के अनुसार, पुलिस ने उसे गलती से विदेशी घोषित कर दिया था। हालांकि, अब पुलिस ने अपनी गलती मान ली है।
पुलिस अधिकारीयों की गलती मानते हुए, चिरांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुधाकर...
June 27, 2019
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ रक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक नए कानून का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाय को लेकर हिंसा के किसी मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे छह महीने से लेकर तीन साल की सजा दी जा सकती है। साथ ही, दोषी पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह की सरकार ने...