मिडिया
October 10, 2018
राजस्थान हाईकोर्ट ,जयपुर में 1989 से अवैध रूप से मनु प्रतिमा अधिरोपित है,इसे हटाने के आदेश स्वयं कोर्ट दे चुका है,जिस पर मनुस्ट्रीम लोग स्टे ले आये।
तब से अब तक इस प्रतिमा को राजस्थान ही नहीं पूरा देश ढो रहा है।
ऐसा नहीं है कि इस प्रतिमा का विरोध नहीं हुआ हो, जिस दिन यह लगाई गई,उसी दिन विरोध शुरू हो गया,नतीजतन इसका अनावरण रोक दिया गया,आज तक यह बिना अनावरण के ही खड़ी है।
इसके नेमप्लेट...
October 10, 2018
जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है ,उन राज्यों में अचानक कईं दलित ,आदिवासी ,बहुजन, मूलनिवासी संज्ञाओं वाली राजनीतिक पार्टियों का प्रवेश ,उद्भव हो गया है और उनके नवनियुक्त नेतागण सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा इस तरह कर रहे है,जैसे कि वे हेलिकॉप्टर में भर कर आसमान से जमीन पर उम्मीदवारों का छिड़काव कर देंगे।
दलित बहुजन मूलनिवासी नेताओं के तूफानी हवाई दौरे शुरू हो चुके है,...
October 9, 2018
दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाना रिपब्लिक की राह पर है, ये आवाज 2011 से 2014 के बीच जितनी तेज थी, 2014 के बाद उतनी ही मंद है या कहें अब कोई नहीं कहता कि भारत बनाना रिपब्लिक की दिशा में है। 2011 में देश के सर्वप्रमुख व्यवसायी रतन टाटा ने कहा भारत भी बनाना रिपब्लिक बनने की दिशा में अग्रसर है। साल भर बाद अप्रैल 2012 में भारत के वित्त सचिव आर. एस. गुजराल ने वोडाफोन को कर चुकाने के केन्द्र...
October 9, 2018
पिछले चार साल से बीजेपी और संघ के लोग उस महान अकबर की महानता को कतरने में लगे रहे, कामयाब भी हुए, जो इतिहास का एक बड़ा किरदार था। सिलेबस में वो अकबर अब महान नहीं रहा। मगर अब वे क्या करेंगे जब मोदी मंत्रिमंडल का अकबर ‘महान’ निकल गया है। मोदी मंत्रिमंडल के अकबर की ‘महानता’ का संदर्भ यह नहीं है कि उसने किले बनवाए बल्कि अपने आस-पास जटिल अंग्रेज़ी का आभामंडल तैयार किया और फिर...
October 9, 2018
गुजरात से यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के मज़दूरों को भगाया गया। गुजरात सरकार दस दिनों बाद जागी है। मीडिया की हालत ये हो गई है कि उसे भनक तक नहीं लगी। राजनीतिक आरोप जो लग रहे हैं उसके पीछे बहुत गेम हो रहा है। कहा कुछ जा रहा है और हो कुछ रहा है।
क्या आपको पता है कि गुजरात सरकार ऐसा क़ानून लाने जा रही है जिसके कारण राज्य के उद्योगों को अस्सी फ़ीसदी काम गुजरातियों को दोनों होंगे। इस अस्सी...
October 8, 2018
इस बात का आश्चर्य है कि मीडिया गुजरात मे बड़े पैमाने पर यूपी बिहार के लोगो पर हुए हमले की घटनाओं को मोब लिंचिंग से क्यो नही जोड़ रहा है, साफ दिख रहा है कि मीडिया गुजरात सरकार को कटघरे में खड़ा करने से डर रहा है, यही घटनाएं यदि किसी गैर बीजेपी शासित राज्य में हुई होती तो मीडिया के जलवे देखने लायक होते, जंगलराज , गुंडाराज जैसी सुर्खियां बनाई जा रही होती.
सालों से गुजरात में रह रहे उत्तर...
October 7, 2018
इस चुनाव आयोग पर कोई कैसे भरोसा करे। ख़ुद ही बताता है कि साढ़े बारह बजे प्रेस कांफ्रेंस है। फिर इसे तीन बजे कर देता है। एक बजे प्रधानमंत्री की सभा है। क्या इस वजह से ऐसा किया गया? कि रैली की कवरेज या उसमें की जाने वाली घोषणा प्रभावित न हो? बेहतर है आयोग अपना मुख्यालय बीजेपी के दफ़्तर में ही ले जाए। नया भी है और न्यू इंडिया के हिसाब से भी। मुख्य चुनाव आयुक्त वहाँ किसी पार्टी सचिव के साथ बैठकर...
October 6, 2018
गांव के सबसे किनारे वाले पीपल पर भूत रहता है. हममें से कइयों ने अपने माता-पिता से बचपन में ये सुना होगा. वो इसलिए ऐसा बोलते थे कि देर शाम तक हम उधर खेलने न जाए. लेकिन, आज भी उस पीपल के पेड से गुजरते वक्त अचानक बचपन की वो बात याद आ जाती है. ये यादें 20वीं सदी की है.
अब, इक्कीसवीं सदी में हम आ गए है. आज क्या हो रहा है? जॉर्ज जर्बनर हंगरी के रहने वाले कम्युनिकेशन के प्रोफेसर थे. 1976 में...
October 5, 2018
डॉलर के मुकाबले रुपये के बदतर होते हालात, बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतों, ओर दो दिनों में लाखो करोड़ गवाने वाले निवेशकों के अलावा आर्थिक जगत से सम्बंध रखने वाले कुछ ऐसी भी खबरे आयी है जो मोदी सरकार की बदइंतजामी की गवाही देती है.
कल खबर आयी है कि पिछले चार सालों में 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र के तीन बड़े बैंकों ने बचत खातों में मिनिमम बैलेंस न रख पाने वाले कस्टमर्स से कुल 11,500...
October 4, 2018
हाल में उच्चतम न्यायालय ने 2-1 के बहुमत से अपने फैसले में, डॉ फारुकी प्रकरण में अपने पुराने निर्णय को पुनर्विचार के लिए संविधान पीठ को सौपने से इंकार कर दिया। इस निर्णय में यह कहा गया था कि मस्जिद, इस्लाम धर्म का पालन के लिए आवश्यक नहीं है। हालिया निर्णय में असहमत न्यायाधीश ने कहा कि मामले को सात जजों की संविधान पीठ को सौंपा जाना चाहिए। ऐसा माना जा रहा था कि ‘‘मस्जिद, इस्लाम का अभिन्न...