मिडिया
April 19, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर की कथित रूप से जांच करने वाले अधिकारी के निलंबन का मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है. अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अफसर का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही, साथ ही पीएम और चुनाव आयोग ने अपनी छवि को सुधारने का एक मौका भी गंवा दिया'....
April 19, 2019
आप सभी 18 अप्रैल के चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देखिए। यह वीडियो आयोग के पतन का दस्तावेज़(document of decline) है। जिस वक्त आयोग का सूरज डूबता नज़र आ रहा था उसी वक्त एक आयुक्त के हाथ की उंगलियों में पन्ना और माणिक की अंगुठियां चमक रही थीं। दफ्तर में बैठा अचानक न्यूज़ एजेंसी के ज़रिए आ रहे लाइव फीड को देखने लगा था। सिर्फ दो सवालों के जवाब में आयुक्तों के जवाब और उनकी निगाहें देख लीजिए...
April 19, 2019
प्रसार भारती की आपत्ति के बाद दूरदर्शन ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) का 5 मिनट का चुनावी संदेश रिकॉर्ड करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। प्रसार भारती ने चुनाव प्रचार संदेश में आरएसएस, फासीवादी विचारधारा और एनडीए सरकार आरएसएस की नस्लीय श्रेष्ठता की विचारधारा से संचालित हो रही है, के संदर्भ को हटाने को कहा। प्रचार संदेश में यह भी कहा गया था कि यह विचारधारा मुसोलिनी और...
April 19, 2019
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान दिया. साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, ''मैंने उसे कहा था तेरा (हेमंत करकरे) सर्वनाश होगा, उसने मुझे गालियां दी थीं. जिस दिन मैं गई तो उसके यहां सूतक लगा था और जब उसे आतंकियों ने मारा तो सूतक खत्म हुआ.''
उनके इस बयान पर विपक्षी राजनीतिक दलों ने जमकर हमला बोला है. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्...
April 19, 2019
‘रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स’ की सालाना रिपोर्ट में भारत प्रेस की आजादी के मामले में दो पायदान खिसक गया है। 180 देशों में भारत का स्थान 140वां है। बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में भारत में चल रहे चुनाव प्रचार के दौर को पत्रकारों के लिए खासतौर पर सबसे खतरनाक वक्त के तौर पर चिन्हित किया है। ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019’ में नॉर्वे शीर्ष पर है। इसमें पाया गया है कि...
April 18, 2019
एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार कहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप (मोदी) आतंक से लड़ना चाहते तो आतंकवादी के आरोपी को उम्मीदवार नहीं बनाते। ओवैसी ने यह बात बुधवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कही।
वहीं दूसरी ओर मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग से...
April 18, 2019
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि 72 घंटे के बैन के बावजूद उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर और मंदिरों में जाकर और दलित के घर खाना खाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग मेहरबान है।
बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके...
April 17, 2019
प्रधानमंत्री का दीर्ध- दीर्घउत्तरीय इंटरव्यू, मगर तस्वीर पुरानी
आज टाइम्स आफ इंडिया में प्रधानमंत्री मोदी का दस एकड़ में इंटरव्यू छपा है। पूरा दो पन्ना। तीन लोगों ने यह इंटरव्यू किया है। दिवाकर, राजीव देशपांडे और राजेश कालरा। जब तीन लोग गए ही थे तो एक फ़ोटोग्राफ़र भी साथ ले जाते। कम से कम इंटरव्यू की तस्वीर तो दिखती। ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्रधानमंत्री एक अखबार से तीन लोगों को बुलाएँ और...
April 16, 2019
लोकसभा चुनावों के बीच विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब केरल बीजेपी के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है.
रविवार को अट्टिंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पिल्लई ने कहा कि मुस्लिमों की पहचान 'उनके कपड़े खोलने' से हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर खतना के संबंध में यह बातें कही.
पिल्लई अट्टिंगल...
April 13, 2019
बदायूं में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं।
अखिलेश ने यहां गठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, भाजपा के लोग नफरत की खाई पैदा कर रहे हैं। जिस तरह अंग्रेजों ने हमें आपको बांटा था और राज किया था, उसी तरह भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं।...