मिडिया
May 2, 2019
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी नेएक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। स्वामी ने कहा कि हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें और उनकी जगह नितिन गडकरी भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि यह चुनाव के रिजल्ट पर निर्भर करेगा।
'हफपोस्ट इंडिया' को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने इशारा किया है कि यदि भाजपा को 230 या उससे कम सीटें...
May 2, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक बार फिर अपनी हत्या की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वाले मुझसे इतनी नफरत करते हैं कि वे मेरी हत्या कराने के सपने देखने लगे हैं। मोदी मध्यप्रदेश के इटारसी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने कहा कि इस वक्त मध्य प्रदेश और पूरे देश की जनता ने मुझ पर दांव लगा रखा है। अपने भाषण के...
May 2, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने का स्वप्न हर एक राजनीतिक दल न सिर्फ देख रहा है बल्कि हर संभव प्रयास कर रहा हैं। इसी दौरान बीजेपी एक अजीब दुविधा में पड़ गई है। पंजाब के गुरदासपुर के बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल को लेकर है। सनी ने चुनाव के लिए अपना नामांकन अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से कराया है। ऐसे में भाजपा नेताओं को लगता है कि कहीं वोटर उनके इस नाम को लेकर धोखा न खा जाए।...
April 30, 2019
आज आपके सामने अलग-अलग समय पर छपे दो ख़बरों को एक साथ पेश करना चाहता हूं। एक ख़बर 7 दिन पहले की है जो इंडियन एक्सप्रेस में छपी थी और दूसरी ख़बर आज की है जो बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी है। यह बताने का एक ही मकसद है। अख़बार पढ़ने का तरीका बदलना होगा और अख़बार भी बदलना होगा। आप ख़ुद फ़ैसला करें। इन दो ख़बरों को पढ़ने के बाद आपकी समझ में क्या बदलाव आता है। क्या आपका हिन्दी अख़बार इतनी मेहनत करता है, क्या...
April 30, 2019
मद्रास हाईकोर्ट ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पिछले कई महीनों से किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के साथ चल रहे गतिरोध के बीच हस्तक्षेप किया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के पास केंद्रशासित प्रदेश की दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब उपराज्यपाल किरण बेदी पुडुचेरी सरकार...
April 30, 2019
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग की है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री खरीद-फरोख्त में शामिल हैं, इसलिए उनकी उम्मीदवारी निरस्त की जाए। एक दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने...
April 30, 2019
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के वोटिंग के दौरान एक बीजेपी नेता पुलिस अधिकारी को धमकाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। सुरेश अवस्थी नामक बीजेपी नेता पुलिस अधिकारी को धमकाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सुरेश पुलिस वाले को कहते हैं कि वह उनके हिटलिस्ट में हैं और वह वोटिंग के बाद उन्हें देख लेंगे। बीजेपी नेता की ये धमकी और बदतमीजी कैमरे में कैद हो गई और अब उसका वीडियो भी...
April 30, 2019
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गए हैं।’
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...
April 30, 2019
आज (30 अप्रैल 2019) के हिन्दुस्तान टाइम्स में पहले पन्ने पर सिंगल कॉलम में एक खबर है, जिसका शीर्षक हिन्दी में लिखा जाए तो कुछ इस तरह होगा, “मसूद अजहर को इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय आतंकी का दर्जा मिलने की उम्मीद।” वैसे तो यह उम्मीद ही है। मिल भी जाए तो आम पाठक के किस काम का लेकिन खबर है तो ऐसे ही नहीं है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद सरकार ने आतंकवाद खत्म करने में लग जाने का दावा...
April 29, 2019
जेट एयरवेज के बाद अब हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पवन हंस लिमिटेड भी आर्थिक संकट के बीच घिर गई है । पवनहंस लिमिटेड अपने कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन नहीं दे पाई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पवन हंस प्रबंधन ने 25 अप्रैल को अपने कर्मचारियों को एक सर्कुलर जारी किया। जिसमें कहा गया कि वह पवन हंस की संकटग्रस्त आर्थिक स्थिति के...