मिडिया

June 13, 2019
भारत देश की आजादी के बाद पहली बार अपने अब तक के रूख से हटते हुए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में इजरायल के एक प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है। इजराइली प्रस्ताव में फिलिस्तीन के एक गैर-सरकारी संगठन को सलाहकार का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति जतायी गयी थी। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में छह जून को मसौदा प्रस्ताव ‘‘एल.15’’ पेश...
June 13, 2019
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने देश में बेरोजगारी के ‘रिकॉर्ड' पर पहुंचने, खुदरा महंगाई दर के पिछले छह महीने में सबसे ऊंचे स्तर पर होने सहित कई मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को राजग सरकार पर निशाना साधा।  उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बेरोजगारी का रिकॉर्ड स्तर, ऑटो उद्योग में ‘अस्थायी' तौर पर उत्पादन बंद होना, मुद्रा स्फीर्ति दर का पिछले सात महीने के...
June 13, 2019
बंगाल की राजनीति दिल्ली के अखबारों में हो रही थी। मेरा मानना है कि कोलकाता में भाजपा की लड़ाई दिल्ली के अखबारों में लड़ी जाए तो प्रत्यक्ष परोक्ष लाभ देश भर में मिलेगा। और पहले ऐसा हो चुका है। इसलिए कोलकाता की खबरें दिल्ली के अखबारों में रहती हैं। प्यार से रहती हैं और पहले पन्ने पर भी नजर आती हैं। कल मैंने कोलकाता की खबर का जिक्र किया था जिसे टेलीग्राफ ने पहले पन्ने पर छापा था और मेरा मानना था कि...
June 12, 2019
आज कुछ ऐसी खबरों के बारे में जो सभी अखबारों में पहले पन्ने पर होनी चाहिए थीं पर नहीं है। कल मैंने लिखा था कि टप्पल में अभियुक्तों को फांसी देने और जिन्दा जला देने की मांग अखबारों में खूब है पर जम्मू के कठुआ में कुछ महीने पहले हुए ऐसे ही कांड में अदालत का फैसला आने और दोषियों के साथ सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन लोगों को सजा होने के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि दोषियों को फांसी होनी चाहिए थी तो...
June 12, 2019
नई दिल्ली। पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि यूपी में एक और पत्रकार के उत्पीड़न की घटना सामने आ गयी है। घटना मुजफ्फरपुर के शामली की है। यहां पत्रकार ने रेलवे पुलिस की पोल खोली तो खाकी वर्दीवालों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद वर्दीवालों ने पत्रकार अमित शर्मा को बुरी तरह पीटा। दरअसल, शामली में फाटक के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी...
June 11, 2019
आठ दिन पहले लापता हुए वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में मिला। यह विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। विमान में 13 लोग सवार थे। वायुसेना का कहना है कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता करने के प्रयास जारी हैं।  वायुसेना ने एक बयान में कहा, ''खोज अभियान में जुटे वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज...
June 11, 2019
आईएलएंडएफएस एक विशालकाय वित्तीय कंपनी है जो बुनियादी संरचना के निर्माण के लिए बड़े ऋण देती है मार्च की 31 तारीख को आइएलएंडएफएस में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की 25.34 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि ओरिक्स कॉर्पोरेशन की 23.54 फीसदी। बाकी बड़े शेयरधारकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (12.56 फीसदी), हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लि. (9.02 फीसदी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (7.67 फीसदी...
June 11, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया की पत्नी ने मंगलवार को कहा कि उनके पति को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश ने संविधान में उनके भरोसे को और गहरा किया है।  जगीशा अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'असंवैधानिक' तरीके से काम करते हुए उनके पति को गिरफ्तार किया। उन्होंने...
June 11, 2019
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्विटर पर कटाक्ष किया है। योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर पत्रकारों की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि अगर मेरे खिलाफ झूठी खबरें और टिप्पणियां करने वाले पत्रकारों की भी गिरफ्तारी होती तो ज्यादात्तर चैनलों और अखबारों में पत्रकारों की भारी कमी हो जाती। राहुल गांधी ने...
June 11, 2019
नई दिल्ली। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर कथित विवादित टिप्पणी लिखने और वीडियो शेयर करने के मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। यही नहीं मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यूपी पुलिस को फटकार भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उन्हें किन धाराओं के तहत अरेस्ट किया है। कोर्ट ने कहा कि कनौजिया...