मिडिया
October 17, 2019
बीते कुछ वर्षों में मीडिया, विशेष रूप से टेलीविजन पर नफरत की राजनीति वाले शो लगातार देखने को मिल रहे हैं। सारे एथिक्स भूलकर मीडिया हाउस नफरत परोसकर खुद को बड़ा साबित करने की होड़ में लगे हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो मीडिया के प्राइम टाइम की डिबेट हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान के नाम पर आयोजित की जा रही हैं। जब कोई संवेदनशील मुद्दा चल रहा हो तब भी मीडिया की भूमिका सिर्फ बारूद बनाने की नजर आती...
October 16, 2019
मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को आंशिक बधाई । उन्होंने अपने परिवार को आगे कर अच्छा किया है। इससे परिवार के बच्चों और माँओं में भी राजनीतिक चेतना आएगी। अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की पुलिस को भी घंटों काम करन पड़ते हैं। छुट्टी नहीं मिलती। पारिवारिक जीवन समाप्त हो गया है। काम के तनाव से तरह तरह के रोगों ने घेर लिया है।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया था कि सिपाही का पे ग्रेड...
October 16, 2019
गुजरात के लाखों युवाओं को बधाई। आखिर उन्होने सरकार को मानने के लिए बाध्य कर दिया। अब 12 वीं की योग्यता वाले भी इम्तहान दे सकेंगे। परीक्षा की तारीख़ भी आ गई है। 17 नवंबर को परीक्षा होगी।
छात्रों इसी बहाने आपसे अपील है। न्यूज़ चैनल राम के बहाने उन्माद फ़ैलाने में लग गए हैं। राम मर्यादा पुरुष कहे गए हैं। उनके नाम पर पत्रकारिता की सारी मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं।
उन्हें पता है कि आप राम को...
October 15, 2019
आर्थिक मंदी के दौर में प्रदेश सरकार ने सूबे में कार्य कर रहे 25 हजार होमगार्डों को बड़ा झटका दिया है। डीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने एक आदेश जारी कर पुलिस विभाग में तैनात 25 हजार होमगार्डों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इससे पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनकी ड्यूटी में भी कटौती की गई है। अब उन्हें 25 दिन के बजाय 15 दिन ही काम...
October 15, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा चार सप्ताह के लिए और बढ़ा दी है। हालांकि कोर्ट ने नवलखा से अग्रिम जमानत के लिए संबंधित अदालत में याचिका दायर करने को कहा है। उधर, बांबे हाई कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और वेरनोन गोंजाल्विस को जमानत देने से इन्कार कर दिया है।
नवलखा की गिरफ्तारी के...
October 15, 2019
गुजरात में 18 महीने से साढ़े दस लाख विद्यार्थी 3,738 पदों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। 20 अक्तूबर को परीक्षा होनी थी लेकिन 12 अक्तूबर को ख़बर आती है कि परीक्षा रद्द हो गई है। गुजरात सबोर्डिनेट सर्विसेज़ सलेक्शन बोर्ड परीक्षा का आयोजक है। इस परीक्षा का विज्ञापन 12 नवंबर 2018 को आया था। इस संबंध लोकसभा चुनावों से पहले नौजवानों को बरगला कर रखने से है या नहीं, ये गुजरात के विद्वान नौजवान तय...
October 15, 2019
साल 2019 में अर्थव्यवस्था का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। एक अमेरिकी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था...
October 13, 2019
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने देश के राजकोषीय घाटे को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ता राजकोषीय घाटा एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को एक बेहद चिंताजनक अवस्था की तरफ धकेल रहा है। ब्राउन यूनिवर्सिटी में ओपी जिंदल लेक्चर के दौरान प्रख्यात अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के गंभीर...
October 13, 2019
कल पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था काफी बड़ी हो गई है और किसी एक व्यक्ति के द्वारा इसको चलाया नहीं जा सकता है। इसके परिणाम घातक निकले है।
राजन ने इस संदर्भ में नोटबंदी और जीएसटी के फैसले का जिक्र किया उन्होंने कहा कि अगर नोटबंदी और जीएसटी के फैसले नहीं लिए गए होते तो अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही होती। बिना किसी सलाह या समीक्षा के नोटबंदी को लागू...
October 13, 2019
धीरज रखें। इस पक्ति को पढ़ते ही अधीर न हों। यह मेरे लेख के सबसे कम महत्वपूर्ण बातों में से एक है। मगर मंत्री जी प्रभाव को देखते हुए मैंने इसे हेडलाइन में जगह दी है। मैं अपने इस अपराध के लिए क्षमा मांगता हूं। मेरी विनम्रता आदर्श और अनुकरणीय है।
मैं देशभक्त हूं। सच्चा भी और अच्छा भी। दोनों का कांबो (युग्म) कम ही देशभक्त में मिलता है जो कि मुझमें मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसलिए रविशंकर...